स्वास्थ्य

इन 6 आदतों से बेवजह थक जाते हैं आप, नंबर 2 से ग्रसित है हर दूसरा इंसान

मनुष्य का जीवनशैली स्वास्थय को बहुत प्रभावित करता है। उसके हमेशा थके हुए महसूस होने का कारण उसकी वर्तमान जीवनशैली है। इसमें मुख्य रूप से व्यस्त दिनचर्या, काम का अधिक बोझ, नींद का पूरा न होना और असंतुलित खानपान आदि है। नींद पूरी न होना थकावट का सबसे बड़ा कारण है। जो व्यक्ति के स्वास्थय को भी प्रभावित करता है। हार्मोन के बीमारी के चलते भी हमेशा थकावट रह सकती है। जिसमें डायबीटिज, थायराइड जैसी बीमारियां प्रमुख हैं। हमेशा थका हुआ रहने से आपकी आदत में चिड़चिड़ापन भी आने लगेगा। शरीर में उर्जा न होने से हम थके हुए से महसूस करते  हैं। तो चलिए जानते हैं वे कौन से कारण हैं  जिसके चलते  आप हमेशा थके थके महसूस करते हैं। और आपके शरीर में उर्जा नहीं रहती।

  • कम पानी पीना- पानी हमारे शरीर में स्फूर्ति लाता है। और हमेशा उर्जावान बनाए रखता है। पानी के कमी से हमारे शरीर के खून प्रवाह में कमी आने लगती है और डिहाइड्रेशन का शिकार भी होने लगते हैं। शरीर में पानी की कमी हो जाए तो चिड़चिड़ापन और तनाव भी महसूस होता है। इसलिए हमेशा पानी का सेवन अधिक से अधिक करें। और ध्यान रखें पानी के जगह पर कोई कोल्डड्रिंक्स न लें। बल्कि नींबू पानी या कोई और डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे- दूध, लस्सी आदि।

  • मोबाइल का अधिक प्रयोग- आधुनिक दुनिया में जिस तरह से मोबाइल क्रांति आई है, इसमें हर कोई इसके चपेट में आ गया है। मोबाइल का प्रयोग आज सिर्फ किसी से  बात करने के लिए ही नहीं बल्कि और कई जरूरी कामों के लिए किया जाने लगा है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि मोबाइल का इस्तेमाल बढ़ा है। और ये अधिक इस्तेमाल का बढ़ना थकावट का सबसे बड़ा कारण भी बना है। मोबाइल में हमेशा बिजी रहने से आप मानसिक रूप से थक जाते हैं जिसका असर शरीर पर भी पड़ता है।

  • एसी का अधिक प्रयोग- कुछ लोग एसी में ही अपना पूरा दिन बिताते हैं। ज्यादा देर रहने से आप ठंड भी महसूस करने लगते हैं। और जैसे ही शरीर को ठंड लगती है शरीर गर्मी पैदा करने के लिए  उर्जा की खपत शुरू कर देता है। जिसकी वजह से आप थके  हुए महसूस करने लगते हैं। इसका एक अन्य कारण यह भी है कि ज्यादा देर एसी में रहने के बाद बाहर निकलने से सिरदर्द और तनाव सा महसूस होता यह भी सरदर्द का एक कारण बन सकता है।
  • उत्तेजित होना- बेवजह गुस्सा से उर्जा का नाश होता है।  ऐसे में थकावट महसूस होने लगता है।

  • एंग्जायटी- यह प्रकार का मानसिक विकार है और इससे नर्वस सिस्टम में क्षति होती है। एंग्जायटी से इंसान हमेशा थका थका महसूस करता है। अनियमित रूप से  दिल का धड़कना भी इसका बड़ा कारण है। एंंग्जायाटी के लक्षणों में  मांसपेशियों में दर्द और पसीना आना है। एंग्जायटी के होने से  शरीर थका हुआ रहता  है। अगर इस प्रकार के कोई लक्षण मिलते हैं  तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें ।

  • डिप्रेशन- यह आधुनिक जीवन शैली के द्वारा उपजी मानसिक बीमारी है, जिसके कारण व्यक्ति अपने जीवन में उदास होने लग जाता है। और थका थका महसूस करता है।

Back to top button