बॉलीवुड

देसी गर्ल ने छोड़ी भारत तो सलमान के पिता बोलें ‘जाने दो, उसकी जगह कोई भी आ जाएगी’

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई तरह की आलोचनाओं की शिकार हो रही हैं। प्रियंका के एक फैसले ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। प्रियंका ने फिल्म भारत से अपना नाम वापस लिया तो लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म भारत से प्रियंका ने हाल ही में अपना नाम वापस लिया, जिसके बाद प्रियंका मीडिया की हेडलाइन बन चुकी हैं। प्रियंका इन दिनों फिल्म भारत और अपने प्रेमी निक को लेकर काफी सुर्खियों में है। ऐसे में अब प्रियंका के इस फैसले पर सलमान खान के पिता का बयान आया है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का इन दिनों कामकाज ही नहीं, बल्कि दिल भी विदेशी हो गया है। प्रियंका इन दिनों अपने विदेशी लवर को लेकर काफी सुर्खिया बटोर रही हैं। निक के लिए प्रियंका हर चीज को छोड़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने फिल्म भारत भी छोड़ दिया। फिल्म भारत को लेकर प्रियंका और सलमान के फैन्स काफी उत्साहित थे, क्योंकि सालों बाद दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलती तो वहीं प्रियंका 12 साल बाद फिर से बॉलीवुड में कमबैक करती, लेकिन अब फैन्स को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है।

प्रियंका के भारत के छोड़ने पर अब सलमान खान के पिता सलीम ने बड़ा बयान दिया है। जी हां, सलमान के पिता ने कहा कि हमेंं भी इस बारे में पहले से नहीं मालूम था, लेकिन जब प्रियंका ने इस फिल्म को छोड़ा तो हमें आश्चर्य हुआ, लेकिन न मैं और न ही सलमान खान प्रियंका से नाराज है, क्योंकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ, बल्कि इस इंडस्ट्री में ऐसा होता रहता है। कभी डेट क्लैश होने की वजह से तो कभी किसी और कारण से ये सब होता रहता है। इस अलावा सलमान के पिता ने आगे कहा कि प्रियंका की जगह कोई और आ जाएगा, ये सब नार्मल है।

रील लाइफ प्रोडक्शन के सीईओ का कहना है कि प्रियंका ने यह फैसला निक के लिए लिया, लेकिन उन्होंने जिस तरह से अचानक फैसला लिया, वो किसी भी तरह से प्रोफेशनल नहीं है। प्रियंका का यह फैसला इंडस्ट्री में सही नहीं माना जा सकता है। तो वहीं दूसरी तरफ सलमान के पिता का कहना है कि अब हम इस फिल्म के लिए दूसरी अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं। जल्दी इस फिल्म के लिए दूसरी अभिनेत्री मिल जाएगी, क्योंकि प्रियंका की जगह लेने के लिए बहुत सारी अभिनेत्रियां है, ऐसे में हमें कोई दिक्कत नहीं होगी।

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा निक के साथ शादी के बाद लंदन रहेंगी, जिसकी वजह से पहले से ही यह खबर सामने आ रही थी कि प्रियंका निक के लिए भारत छोड़ देंगी। ऐसे में अब प्रियंका और निक की लव स्टोरी शादी के बंधन तक बंधने की तैयारियां कर रही हैं। वहीं प्रियंका इस रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक है, क्योंकि वो अब अपना घर हर हाल में बसाना चाहती हैं। खबरोंं की माने तो प्रियंका निक से जल्दी ही शादी कर लेंगे। तो वहीं दोनों की सगाई भी हो चुकी है। खैर, देखने वाली बात यह होगी कि आखिर दोनों शादी कब करते हैं, क्योंकि प्रियंका ने अपनी लाइफ की सबसे बड़ी कुर्बानी निक के लिए दे दी है।

Back to top button