राशिफल

हर मुश्किल से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपने साथ हमेशा रखें भगवान कृष्ण की ये एक प्यारी चीज

हर इंसान की यही चाहत होती है कि उसकी लाइफ में जो कुछ भी है, वो सही सलामत रहे। यानि किसी भी तरह की कोई मुसीबत न आए। इन दिनों इंसान की सबसे जरूरी चीज पैसा है। पैसा न होने के हालत में इंसान एक वक्त की रोटी भी नहीं खा सकता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसकी लाइफ में पैसो का भरमार हो। जिसके लिए वो तरह तरह के उपाय भी करता है। ज्योतिष शास्त्रोंं में कई ऐसे उपाय बताए गये हैं, जिसकी मदद से आप खुद हर मुसीबत से निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

जब इंसान चारो तरफ से वापस आता है, तो उसे भगवान की याद आती है। वो भगवान के शरण में जाना चाहता है। आज हम भगवान कृष्ण की एक खास चीज, जो उन्हेंं बहुत प्यारी है, उससे जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिससे आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। हम सभी जानते हैं कि भगवान कृष्ण को बासुरी और मोर पंख बहुत ज्यादा पसंद है, ऐसे में आज हम आपको मोर पंख से जुड़े कुछ खास उपाय बताएंगे, जिससे भगवान कृष्ण खुद आपकी परेशानी का हल निकालेंगे। जी हां, हिंदू धर्म मेंं मोर पंख का बहुत ही ज्यादा महत्व है। लगभग हर घऱ में मोर पंख देखा जाता है।

पर्स में रखे मोर पंख

अगर आपको पैसे की तंगी है या किसी वजह से आपके घऱ में पैसा नहीं टिकता है, तो आप जिस पर्स का इस्तेमाल करते हैं, उसे कभी खाली नहीं होने दे। भले ही उसमें एक रूपये ही रखा रहने दें। इसके अलावा आप अपने पर्स में मोर पंख रखे। ऐसा करने से धन संबंधी सारी परेशानियां अपने आप दूर हो जाएंगी। साथ ही पैसे आने में जो भी रूकावट हो रही है, वो भी दूर हो जाएंगी।

दुश्मन को भगाएं दूर

आजकल के जमाने में जितने दोस्त नहीं होते हैं, उससे ज्यादा दुश्मन होते हैं। ऐसे में दुश्मन को दूर भगाने के लिए आप मंगलवार के  दिन हनुमान जी के माथे पर मोर पंख में दुश्मन का नाम लिखकर रात भर के लिए रख दें। फिर सुबह आप उस मोर पंख को जल के साथ प्रवाहित कर दीजिए। इससे आपका दुश्मन कोसो दूर भाग जाएगा। साथ ही आपको कभी परेशान नहीं करेगा।

डरावने सपने को दूर भगाएं

कई बार देखा जाता है कि बच्चों या बड़ो को डरावने सपने आते हैं, जिसकी वजह से वो खूब डर भी जाते हैं। कई बार यह डर फोबिया में भी बदल जाता है। ऐसे में अगर आपको डरावने सपने की शिकायत है, तो रात को सोते वक्त अपने तकिये के नीचे मोर पंख रख कर ही सोएं। इससे आपको इस तरह की परेशानी नही आएगी। साथ ही आपको इसको नियमित तौर पर अपने तकिये के नीचे रखना चाहिए।

पढ़ाई में मन न लगना

बच्चोंं की अक्सर यह शिकायत होती है कि उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है, जिसकी वजह से मां बाप पूरी तरह से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपके बच्चे की भी यही शिकायत है तो इसके लिए आपको उसके किताब में मोर पंख रख देना चाहिए। इससे बच्चे का मन पूरी तरह से पढ़ाई में रहेगा साथ ही उसे पढ़ाई में खूब सफलता भी मिलेगी। इतना ही नहीं, ऐसा करने से बच्चोंं का मानसिक विकास भी बेहतर होता है।

Back to top button