रिलेशनशिप्स

ब्रेकअप के बाद कुछ यूं हो जाती है महिलाओं की हालत, जानकर आप कभी नहीं दुखाएंगे किसी का दिल

जब भी कोई लड़की किसी के प्यार में पड़ती है,  तो वो उसके लिए सबसे खुशनुमा पल होता है। वो उस पल को बहुत अच्छे से जीना चाहती है। उस पल के लिए वो हर खुशियां कुर्बान  करने के लिए तैयार रहती हैं। लड़की के बारे में कहा जाता है कि जब वो किसी से प्यार करती है, तो उसके साथ जीने मरने की कसमे खाने लगती है। उसके साथ ही वो पूरी लाइफ बिताना चाहती है, लेकिन लड़के हमेशा लड़कियोंं को खिलौने की तरह इस्तेमाल करते हैं। ब्रेकअप के बाद यूं तो फर्क दोनों को ही पड़ता है, लेकिन लड़कियां इस मामले में बहुत ज्यादा सेंसेटिव होती है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

किसी भी रिश्ते में समर्पण बहुत जरूरी होता है और महिलाएं हर रिश्ते में खुद को समर्पित कर देती है, जिसकी वजह से उन्हेंं दर्द बहुत ज्यादा होता है। लड़कियां हर किसी पर मिनटो में ही भरोसा कर लेती है, जिसकी वजह से वो अक्सर धोखा खा जाती है। जब रिश्ता टूटता है, तो सबसे ज्यादा दर्द लड़कियों को होता है। जी हां, आज हम आपको रिश्ता टूटने के बाद लड़कियोंं में क्या असर पड़ता है, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, लड़कियों को ममता की मूरत कहा जाता है, ऐसे में लड़कियां बहुत ही ज्यादा प्रभावित हो जाती है।

1.डिप्रेशन की शिकार हो जाती हैं महिलाएं

प्यार में जब दिल टूटता है तो लड़कियां बहुत ही ज्यादा सोचने लगती है। लड़कियां अपने पार्टनर को भूला नहींं पाती हैं। अपने पार्टनर की याद में दिन रात रोती रहती है, जिसकी वजह से वो डिप्रेशन की शिकार हो जाती है। लड़कियां अपने आपको अपने पार्टनर की यादो से निकाल नहीं पाती है और रिश्ता टूटने का जिम्मेदार भी खुद को ठहराने लगती है, ऐसे में वो डिप्रेशन की शिकार हो जाती हैं।

2.सुस्त हो जाती हैं महिलाएं

महिलाएं ब्रेकअप के बाद अवसाद ग्रसित हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें बहुत ज्यादा सुस्ती आ जाती है। महिलाओं को ब्रेकअप के बाद बहुत ज्यादा गुस्सा आने लगता है। वो बात बात पर भड़कने लगती है। महिलाएं बहुत ही ज्यादा सेंसटिव होती है, लेकिन वो अपनी मुस्कान के सामने अपने दर्द को भूला देती हैं। ऐसे में महिलाएं पूरी तरह से निराश हो जाती है और किसी को दिल की बात भी नहीं बताती हैं।

3.आदतोंं को बदलना

ब्रेकअप के बाद महिलाएं सबसे पहले अपनी आदतों को बदलती हैंं, ऐसे में महिलाएं हर उस चीज से पीछा छुड़ा लेती हैं, जिससे उन्हेंं उनके पार्टनर की याद आए, ऐसे में महिलाए अपने खानपान की भी आदत को बदल देती हैं। इसके अलावा महिलाएं अपनी ड्रेस वगैरा भी बदल देती है, ताकि उन्हेंं किसी भी तरह से अपने पार्टनर की याद न आएं। साथ ही महिलाएं ऐसे टाइम में अकेले रहना भी खूब पसंद करती हैं।

4.मुश्किल भरा दौर

महिलाओं के लिए यह दौर बहुत ही ज्यादा मुश्किलोंं भरा होता है। इस दौर मे महिलाएं किसी से भी बात नहीं करती है। और ऐसे मेंं समय चुपचाप एक कमरे में बंद रहना पसंद करती हैं। महिलाएं इस दौरान घूमना फिरना भी बंद कर देती हैं। ऐसे में महिलाएं यह भी सोचने लगती है कि हर मर्द एक जैसा होता है, सिर्फ दिल तोड़ने वाला। इनके अलावा उनका प्यार मे भी भरोसा नहीं रहता है, ऐसे में महिलाओं के लिए दौर बहुत बुरा होता है।

Back to top button