विशेष

सावन महीने के पहले दिन खरीदें यह 7 चीजें, आपकी झोली भर जाएगी खुशियों से

सावन महीने का नाम सुनते ही लोगों के मन में खुशियां दौड़ने लगती हैं हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व होता है इस बार सावन का महीना 28 जुलाई से आरंभ होने जा रहा है सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित है सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है जो भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करता है उन भक्तों से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और उनकी झोली खुशियों से भर देते हैं अगर सावन महीने के सोमवार का व्रत रखा जाए तो इससे व्यक्ति के सारे पाप कट जाते हैं ऐसा माना जाता है कि सावन में व्रत रखने से इच्छा अनुसार जीवनसाथी की प्राप्ति होती है परंतु इसके साथ ही सावन के महीने में कुछ खास चीजें ऐसी भी है जिनको अगर अपने घर में लाया जाए तो इससे भगवान शिवजी बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के ऊपर इनकी कृपा बनी रहती है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन्ही खास चीजों के विषय में जानकारी देने वाले हैं जिन चीजों को आप सावन के पहले दिन अपने घर में लाते हैं तो इससे आपके घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा।

आइए जानते हैं यह चीजें कौन सी हैं

त्रिशूल

आप लोगों ने भगवान शिव जी की मूर्ति या तस्वीर में इस बात पर गौर अवश्य किया होगा कि उनके हाथों में हमेशा त्रिशूल रहता है यदि आप सावन के महीने में चांदी का त्रिशूल अपने घर पर लाते हैं तो इससे पूरे साल हर बुरी परिस्थितियों से रक्षा होती है।

चांदी के नंदी

अगर आप सावन के महीने के पहले दिन चांदी के नंदी अपने घर में लेकर आते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना गया है नंदी शक्ति संपन्नता कर्मठता के प्रतीक माने जाते हैं इसलिए आप चांदी के नंदी अपने घर में जरूर लेकर आएं।

चांदी की डिबिया में शिव मंदिर से भस्म लाएं

भस्म को एक पवित्र चीज मानी जाती है इसलिए भस्म यानी राख का तिलक लगाया जाता है अगर भस्म का तिलक लगाया जाए तो इससे व्यक्ति का दिल और दिमाग शुद्ध रहता है इसलिए आप सावन के पहले दिन चांदी की डिबिया में शिव मंदिर से भस्म लेकर आएं और इसका तिलक लगाएं।

डमरु

भगवान भोलेनाथ को डमरु अति प्रिय है यह भगवान भोलेनाथ का प्रमुख वाद्य यंत्र होता है अगर आप सावन महीने के पहले दिन डमरु अपने घर पर लाते हैं और सावन के अंतिम दिन इसको किसी बच्चों को उपहार के रूप में दे देते हैं तो ऐसा करने से आपके घर में मौजूद नकारात्मक उर्जा समाप्त होती है।

जलपात्र

आप सावन के पहले दिन अपने घर में गंगाजल लेकर आएं और उसकी पूजा करें अगर आप गंगाजल नहीं ला सकते हैं तो चांदी पीतल या फिर तांबे के पात्र में स्वच्छ जल भरकर भगवान शिव जी को चढ़ाएं यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में धन से संबंधित सभी समस्याएं दूर होंगी।

सांप

आप लोग यह तो जानते ही होंगे कि भगवान भोलेनाथ अपने गले में हर समय नाग देवता को लपेट कर रखते हैं अगर आप सावन महीने के पहले दिन चांदी के नाग नागिन का जोड़ा घर में लाते हैं और पूरे महीने इनकी पूजा अर्चना करते हैं और सावन के आखिरी दिन किसी शिव मंदिर में ले जाकर इन नाग नागिन के जोड़े को रख दीजिए यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे कालसर्प योग और पितृ दोष से छुटकारा प्राप्त होता है।

रुद्राक्ष

यदि आप सावन के पहले दिन रुद्राक्ष धारण करते हैं तो इससे देवों के देव महादेव बहुत प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Back to top button