राशिफल

चंद्र ग्रहण के दौरान अगर खाना जरूरी हो तो बस यही चीजें खाएं, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

ग्रहण सूर्य हो या फिर चंद्र ग्रहण हो, दोनों का ही हिंदू धर्म में बहुत ही ज्यादा मान्यता है। ग्रहण के दौरान कई काम वर्जित होते हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग खुद को वो काम करने से रोक नहीं पाते हैं या फिर उनकी कोई न कोई मजबूरी होती है। ग्रहण के दौरान इंसान को काफी सावधान रहने की जरूरत होती है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को काफी सावधानी बरतनी चाहिए। सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण दोनों का ही प्रकोप अच्छा नहींं होता है। इस दौरान कई लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है, तो कई लोगों को बुरा प्रभाव। इन सबके बीच ग्रहण के दौरान खाना न खाने की भी परंपरा सदियों से चली आती हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

27 जुलाई को सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जिसका असर सभी पर पड़ेगा। जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है, तो चंद्र ग्रहण लगता है। हिंदू धर्म के मुताबिक, ग्रहण से कुछ समय पहले सूतक लग जाता है, जिसकी वजह से कई तरही की चीजों की मनाही होती है। बता दें कि सूर्य ग्रहण में 12 घण्टे पहले सूतक लग जाता है, तो वहीं चन्द्र ग्रहण में 9 घण्टे पहले सूतक लग जाता है। इन सबके अलावा पूर्णिमा में शर का अभाव होने के कारण चन्द्र ग्रहण होता है।

चंद ग्रहण के दौरान खाना खाना बिल्कुल वर्जित होता है, लेकिन बच्चे, बूढ़े और गर्भवती महिलाएं अपने आपको खाने से रोक नहीं पाते हैं। ऐसे में इसके लिए इन लोगों को कुछ ऐसी चीजोंं को खाना चाहिए, जिसे पकाना नहीं पड़े। यानि पकी हुई चीजों से दूर रहना चाहिए। दरअसल, चंद्र ग्रहण के दौरान खाना इसलिए नहीं खाते हैं, क्योंकि इस दौरान वायुमंडल से धरती पर कई तरह के संक्रमण आते है, जोकि खाने में मिल जाते हैं, ऐसे में इसे खाने वाले जल्दी बिमार हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस दौरान क्या क्या चीजें खा सकते हैं आप?

1.गर्भवती महिलाएं, बूढ़े या फिर वो लोग जो बिमारी की वजह से ज्यादा देर तक भूखे नहीं रह पाते हैं, उन लोगों को चंद्र ग्रहण के दौरान मेवा खाना चाहिए। मेवा खाने से बॉडी में किसी भी तरह का कोई संक्रमण नहीं जाता है और भूख से भी छुटकारा मिल जाता है। आप चाहे तो ड्राई फ्रूट्स में भी कई चीजेंं खा सकते हैं। इन सबके अलावा बच्चों को आप जरूर ड्राई फ्रूट्स दें, ताकि उन्हे भूख न लगे।

2.चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का दिनभर उपवास रखना खतरे से खाली नहीं होता है, जिसकी वजह से इन्हें कच्चे फल या सब्जियां खा लेनी चाहिए। कच्ची चीजों को खाने से ज्यादा नुकसान नहीं होता है, क्योंकि चंद ग्रहण के दौरान संक्रमण पके हुए खानों में ही ज्यादा होता है, ऐसे में कच्ची सब्जियों को खा लेना चाहिए। पका हुआ भोजन जल्दी सड़ने लगता है, ऐसे में पके हुए खाना नहीं खाना चाहिए।

3.ग्रहण के दौरान नॉन-वेज आहार, एल्कॉहोल और हाई प्रोटीन आदि का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, बल्कि फल खाना चाहिए। अगर आपको जरूरत से ज्यादा भूख लगी है, तो आपको फल या किसी ऐसे चीज का सेवन करना चाहिए, जोकि पका नहीं हो। इसके अलावा आपको ग्रहण के बाद भी फल ही खाना चाहिए। ग्रहण के कुछ घंटो तक आपको बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। साथ ही आपको ग्रहण के बाद नहाना भी चाहिए।

Back to top button