विशेष

आपके पास वीजा नहीं है तो चिंता मत कीजिये, इन देशों में बिना वीजा के भी घूम सकते हैं आप!

घूमना आखिर किसे पसंद नहीं होता है। हर कोई चाहता है कि वह पूरी दुनियाँ घूमें। दुनियाँ के अलग- अलग जगहों पर जाकर अपने जीवन का मजा ले, आनंद करे। लेकिन लोगों का सपना तब टूट जाता है जब उनके राह का रोड़ा वीजा बनता है। कुछ लोग मेहनत करके पासपोर्ट तो बनवा लेते हैं, लेकिन वीजा मिलना बड़ा ही मुश्किल होता है। अगर आप दुनियाँ के अलग- अलग देशों में घूमना चाहते हैं और आपके पास वीजा नहीं है तो चिंता की कोई जरुरत नहीं है। आज हम आपको दुनियाँ के कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ कोई भी भारतीय सिर्फ पासपोर्ट की मदद से जा सकता है। यानी इन देशों में जाने के लिए वीजा की जरुरत नहीं पड़ती है।

*- लाओस:

इन देशों में बिना वीजा के भी घूम सकते हैं

लाओस दक्षिणी एशिया का एक देश है। जहाँ पर कोई भी भारतीय नागरिक बिना वीजा के घूम सकता है। अगर आप भी लाओस जाना चाहते हैं तो बिना झिझक जा सकते हैं। लाओस की हसीन वादियाँ आपका मन मोहने का इंतज़ार कर रही हैं।

*- इक्वाडोर:

इन देशों में बिना वीजा के भी घूम सकते हैं

यह देश दक्षिणी अमेरिका के पक्षिमी तट पर स्थित है। यहाँ के बीच बहुत ही सुहावने हैं, जो सैलानियों का मन मोह लेते हैं। यहाँ पर भी आप बिना वीजा के कभी भी घूम सकते हैं। यह देश अपनी खूबसूरती के लिए बहित ही प्रसिद्ध है। इसके लिए आपको बाद में वीजा बनवा सकते है।

*- वानुआतु:

इन देशों में बिना वीजा के भी घूम सकते हैं

वानुआतु 80 द्वीपों के समूह वाला एक देश है, जो दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित है। यह बहुत ही खुबसूरत द्वीपों वाला देश हैं। अगर आपको छोटे- छोटे द्वीपों को देखने का शौक है तो आप इस देश में जा सकते हैं। यहाँ पर आप बिना वीजा के एक महीने के लिए घुमने जा सकते हैं।

*- मैक्रोनेशिया:

इन देशों में बिना वीजा के भी घूम सकते हैं

मैक्रोनेशिया 600 छोटे द्वीपों का एक देश है। यहाँ के 4 प्रमुख द्वीप हैं। यह देश पक्षिमी प्रशांत महासागर में स्थित है। यह देश अपने पाम से घिरे बीचों के जिए जाना जाता है। अगर आप शांति चाहते हैं तो यह देश आपके घुमने के लिए सबसे सही जगह है। यह दुनियाँ की भीड़- भाड़ से बहुत दूर है। यहाँ पर भी आप एक महीने बिना वीजा के घूम सकते हैं।

*- जॉर्डन:

इन देशों में बिना वीजा के भी घूम सकते हैं

जॉर्डन खाड़ी के देशों में से एक है। यह जॉर्डन नदी के पूर्वी किनारे पर बसा हुआ है। यह देश अपने ऐतिहासिक धरोहरों, नेचर रिज़र्व और सीसाइड रेसॉर्ट के लिए पुरे विश्व में प्रसिद्ध है। यह देश वाकई में बहुत खुबसूरत है। यहाँ आप वीजा की चिंता किये बगैर शांति से घूम सकते हैं।

*- मकाउ:

इन देशों में बिना वीजा के भी घूम सकते हैं

यह देश चीन के दक्षिणी किनारे पर पर्ल नदी के डेल्टा के पास बसा हुआ है। यह एक स्वतंत्र देश है। यह देश अपने बड़े- बड़े कसीनो और मॉल के लिए जाना जाता है। इसे एशिया का लॉसवेगास भी कहा जाता है। इस समय मकाउ को दुनियाँ के सबसे आमिर देशों में से एक माना जाता है। इस देश में घुमने के लिए भी आपको वीजा की जरुरत नहीं है।

Back to top button