विशेष

गर्दन के आकर से आसानी से जान सकते हैं किसी व्यक्ति का स्वभाव और उसका भविष्य

दुनिया में कई तरह के लोग रहते हैं। हर व्यक्ति की अपनी एक ख़ासियत होती है। सभी लोगों की कुछ बातें समान होती हैं तो कई बातें अलग होती हैं। अगर लोगों के व्यक्तित्व की बात करें तो सबका व्यक्तित्व अलग-अग़ल होता है। किसी को लोगों से घुलना-मिलना पसंद होता है तो कोई लोगों से दूर रहना पसंद करता है। कोई ख़ूब मौज-मस्ती करना पसंद करता है तो वहीं किसी के जीवन में मौज-मस्ती नाम की कोई चीज़ ही नहीं होती है। हर व्यक्ति अपनी-अपनी तरह से चीज़ों के बारे में विचार करता है।

बहुत पहले से ही इंसान अपने भविष्य के बारे में उत्सुक रहा है, उसे भविष्य की बातें जानने का बड़ा शौक़ रहा है। सभी की यही चाहत होती है कि वह पहले ही जान ले कि उसके आने वाले समय में क्या होने वाला है। समुद्रशास्त्र के अनुसार मनुष्य के शरीर के हर अंग उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं। किसी भी व्यक्ति के बारे में सबकुछ जानने के लिए आपको कुछ और नहीं बस उसके शरीर को अच्छी तरह से देखने की ज़रूरत है। हालाँकि हर कोई देखकर किसी के बारे में कुछ नहीं बता सकता है।

छोटी गर्दन वाले होते हैं मेहनती:

समुद्रशास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति की गर्दन भी उसके बारे में बहुत कुछ बताती है। गर्दन भी इंसान के शरीर का एक ऐसा अंग है, जिसे देखकर व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। गर्दन इंसान के स्वभाव को व्यक्त करती है। जिन लोगों की गर्दन छोटी होती है वो लोग बहुत ज़्यादा मेहनती होते हैं। आज हम आपको गर्दन को देखकर कैसे किसी इंसान के व्यवहार को जाने, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

गर्दन देखकर ऐसे पहचाने व्यक्ति के स्वभाव को:

*- छोटी गर्दन:

Related image

 

अक्सर आपने कई लोगों को देखा होगा जिनकी गर्दन छोटी होती है। ऐसे लोग काम बोलने वाले होते हैं। ये किसी भी काम को पूरी मेहनत से करतहन, साथ ही छोटी गर्दन वाले लोग घमंडी भी होते हैं। ऐसे लोगों पर आसानी से भरोसा नहीं किया जा सकता है।

*- मोटी गर्दन:

कई लोगों की गर्दन सामान्य से थोड़ी मोटी होती है। ऐसे लोग क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इनके अंदर थोड़ा घमंड और मतलब भी भरा होता है।

*- सीधी गर्दन:

आपने कई ऐसे लोगों को भी देखा होगा जिनकी गर्दन एकदम सीधी होती है। सीधी गर्दन वाले लोग स्वाभिमानी और नियमों के पक्के होते हैं। ऐसे लोगों पर आप आसानी से विश्वास कर सकते हैं।

*- लम्बी गर्दन:

कई लोग ऐसे होते हैं जिनकी गर्दन सामान्य से थोड़ी लम्बी होती है, ऐसे लोग बातूनी होते हैं। इसके साथ ही ये मंदबुद्धि, अस्थिर, निराश और चापलूस स्वभाव के होते हैं।

*- सूखी गर्दन:

जिन लोगों की गर्दन में माँस काम होता है, वैसे लोगों की गर्दन सूखी दिखती है। सूखी गर्दन वाले लोग सुस्त, आलसी, ग़ुस्सैल और काम समझ वाले होते हैं।

*- ऊँट जैसी गर्दन:

जिन लोगों की गर्दन पतली और ऊँची होती है, वो लोग सहनशील और मेहनती होते हैं। हालाँकि इनके अंदर धोखा और स्वार्थ भी भरा होता है।

*- आदर्श गर्दन:

जिन लोगों की गर्दन सब तरह से सही होती है वो लोग कला के प्रेमी होते हैं। ऐसे लोग स्वभाव से सरल होते हैं सुख का जीवन जीते हैं।

Back to top button