राशिफल

जिस घर में होती है माता लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति वहाँ नहीं होती कभी धन की कमी, ना हो तो आज ही लाएँ

हर व्यक्ति को आज के समय में धन-दौलत की आवश्यकता पड़ती है। आज के समय में बिना धन-दौलत के कोई भी काम सम्भव नहीं है। जिसके पास धन-दौलत नहीं होता है, उसे जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हिंदू धर्म में अनुसार माता लक्ष्मी को धन और सुख की देवी कहा गया है। सभी लोग यह चाहते हैं कि उनके घर में माता लक्ष्मी का निवास हो। हर कोई अपने घर में माता लक्ष्मी को किसी ना किसी रूप में स्थापित करता है। सबके घर में माता लक्ष्मी तस्वीर या मूर्ति के रूप में विराजमान रहती हैं।

माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र तो सभी लोग अपने घर में रखते हैं, लेकिन ज़्यादातर लोगों को यह पता नहीं होता है कि उनकी कौन सी मूर्ति घर में रखना शुभ फल देती है। आपको बता दें माता लक्ष्मी की ख़ास तरह की मूर्ति घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है। अगर आपके घरमे नहीं है तो शुक्रवार को माता लक्ष्मी की ख़ास मूर्ति की स्थापना करें। हिंदू धर्म शास्त्रों में भी कहा गया है कि जो लोग धन की कामना करते हैं, उन्हें माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहिए।

भगवान विष्णु की पूजा करने वालों से प्रसन्न रहती हैं माता लक्ष्मी:

जिन भक्तों के ऊपर माता लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं, उन्हें जीवन में कभी धन-दौलत की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हर रोज़ पूरे विधि-विधान से इनकी पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही जिन घरों में माता लक्ष्मी की सोने या चाँदी की मूर्ति रहती हैं, उस घर में ग़रीबी कभी अपने पैर नहीं पसारती है। धन-दौलत की समस्या से निजात पाने के लिए माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा की जानी चाहिए। देवी लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं। इसी वजह से जो लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, माता लक्ष्मी हमेशा उनसे प्रसन्न रहती हैं।

माता लक्ष्मी की सबसे प्रिय धातु है चाँदी:

घर से ग़रीबी को हमेशा के लिए दूर करना चाहते हैं तो आज ही बिना समय गँवाए घर में माता लक्ष्मी की सोने या चाँदी की मूर्ति लाएँ और उसे शुक्रवार को घर के मंदिर में स्थापित करें। जिन लोगों के घर में महालक्ष्मी की सोने या चाँदी से बनी प्रतिमा होती है, उन घरों में माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। घर में केवल माता लक्ष्मी की सोने या चाँदी की प्रतिमा रखने से ही काम नहीं होता है, इसके लिए हर रोज़ माता लक्ष्मी की पूजा-पाठ भी करनी पड़ती है। सोना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, वहीं चाँदी माता लक्ष्मी की सबसे प्रिय धातु है।

अगर आप सोने या चाँदी की मूर्ति लाने में असमर्थ हैं तो आप पीतल की मूर्ति भी घर में स्थापित कर सकते हैं। देवी-देवताओं की मूर्तियों के लिए इन धातुओं की मूर्तियाँ काफ़ी शुभ मानी गयी हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि मंदिरों में पीतल की मूर्तियाँ स्थापित की जाती हैं। आप मंदिर में स्थापित मूर्तियों की पूजा-पाठ करके भी घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। इसके अलावा धनवान बनने के लिए कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना ज़रूरी होता है।

इस तरह होनी चाहिए माता लक्ष्मी की प्रतिमा:

*- माता लक्ष्मी की प्रतिमा कमल के फूल पर विराजित होनी चाहिए।

*- मूर्ति के हाथ में धन का कलश, कमल का फूल, शंख और एक हाथ आशीर्वाद देते हुए मुद्रा में होना चाहिए।

*- इस बात का ध्यान रखें कि मूर्ति हाथ के अंगूठे से बड़ी नहीं होनी चाहिए।

*- माता लक्ष्मी की मूर्ति के साथ गणपति की मूर्ति भी स्थापित करें।

लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति लाती है घर में धन, अगर आपके यहां नहीं हैं तो शुक्रवार को लाएं, religion hindi news, rashifal news

*- घर के मंदिर में श्रीयंत्र स्थापित करना बहुत फ़ायदेमंद होता है।

Back to top button
?>