स्वास्थ्य

क्या आप जानते हैं चुकंदर के पत्ते खाने से होते हैं ये बड़े फायदे….. जानिए!

चुकंदर के पत्ते खाने से होते हैं ये बड़े फायदे: चुकंदर बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, इसमें कई तरह के विटामिन, प्रोटीन, आयरन, फाइबर पाए जाते हैं। चुकंदर का रंग लाल होता है, इसलिए इसको खाने से खून की कमी को भी दूर किया जा सकता है। चुकंदर खाने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। चुकंदर के ऐसे ही ढेर सारे फायदों के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि चुकंदर के पात्तों को खाने से भी फायदा होता है। नहीं ना? अक्सर लोग सिर्फ चुकंदर को खाते हैं और उसके पत्तियों को फेंक देते हैं। जबकि इसकी पत्तियों में भी चुकंदर जितना ही गुण छुपा होता है। आइये जानते हैं वो क्या- क्या है।

कैल्शियम से भरपूर चुकंदर के पत्ते:

beetroot-leaves-newstrend-01-11-16-2

सभी जानते हैं कि मानव शरीर का विकास और हड्डियों का विकास बिना कैल्शियम के संभव नहीं है। चुकंदर के पत्तो में कैल्शियम भारी मात्र में पाया जाता है। एक किये गए शोध के अनुसार 100 ग्राम चुकंदर के पत्ते में 99 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। चुकंदर के पत्तों को आप कई तरह से खा सकते हैं। इसका सलाद बना लें या फिर रायता बनाकर भी खाया जा सकता है। कई लोग इसके पराठे भी बनाकर खाते हैं।

खून की कमी को दूर करे चुकंदर के पत्ते:

beetroot-leaves-newstrend-01-11-16-3

अक्सर महिलाओं में खून की कमी वाली बीमारी देखने को मिलती है, जिसे एनीमिया कहते हैं। गर्भ के समय यह समस्या महिलाओं में और भी बढ़ जाती है। सभी जानते हैं कि चुकंदर में खून की कमी दूर करने की क्षमता होती है, ठीक वैसे ही उसके पत्ते भी ख़ून की कमी को दूर करने में बहुत ही उपयोगी होते हैं। इसमें आयरन की बहुत ज्यादा मात्र पायी जाती है। आयरन लाल रक्त कणों की बढ़ोत्तरी करने में सहायक होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने मद मेंदगार चुकंदर के पत्ते :

beetroot-leaves-newstrend-01-11-16-5

ठंढ का मौसम आते ही तमाम तरह की बीमारियाँ लोगों को घेर लेती हैं। इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार लोगों की इम्यूनिटी पॉवर होती है। जिसके अन्दर इम्यूनिटी पॉवर ज्यादा होती है वह बिमारियों से बचा रहता है। चुकंदर के पत्तियों में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है और विटामिन ए इंसान के अन्दर इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाने का काम करता है। अगर अगली बार आप चुकंदर खाएं तो कोशिश करें की उसकी पत्तियों का भी सेवन करें।

त्वचा चमकाए चुकंदर के पत्ते :

beetroot-leaves-newstrend-01-11-16-4

हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा चमकती रहे। खासतौर पर ठंढ के मौसम में त्वचा रुखी हो जाती है। चुकंदर के पत्तों में बहुर सारा विटामिन सी भी पाया जाता है। अगर एक दिन में आप चुकंदर के पत्तियों से बनी एक कटोरी भाजी खाते हैं तो आपके विटामिन सी की कमी 30 प्रतिशत तक पूरी हो जाती है। इससे कोलोजन ज्यादा मात्रा में बनता है, जिससे आपकी त्वचा पर चमक आती है।

आपने देखा कि सिर्फ चुकंदर ही नहीं उसकी पत्तियाँ भी उससे कम नहीं हैं। कई लोग इसके फायदे से अंजान होते हैं और इसे फेंक देते हैं। तो अगली बार आप जब भी चुकंदर लायें तो इसकी पत्तियों को फेंके नहीं बल्कि उसका भी इस्तेमाल करें।

Back to top button