बॉलीवुड

बॉलीवुड की इन खूबसूरत हसीनाओं ने की विदेशी लड़के से शादी, नंबर 4 के लिए तो हर कोई था पागल

बॉलीवुड में यूं तो कई ऐसे कलाकार होते हैं, जो अपने ही साथी कलाकार के साथ अफेयर करते हैं। कई तो ऐसे होते हैं, जोकि उसके साथ शादी भी करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे कलाकार भी हैं, जिन्होंने विदेशी लड़के से शादी की है। जी हां, आज हम आपको उन अभिनेत्रियों से मिलवाएंगे जिन्होंने विदेशी लड़के से शादी से की है। हमसफर चुनने का फैसला निजी होता है, लेकिन बॉलीवुड के सितारों के हमसफर में उनके फैन्स की भी दिलचस्पी होती है। तो चलिए जानते हैं कि इस कड़ी में कौन कौन सी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की दुनिया से बाहर निकल कर विदेशी लड़के संग की शादी?

1.प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा यानि बॉलीवुड की डिंपल गर्ल ने अमेरिका में गुपचुप तरीके से शादी की थी। यूं तो प्रीति का नाम कईयों के साथ जुड़ा था, लेकिन प्रीति का किंग तो विदेशी निकला। प्रीति ने बिजनेसमैन टाइकून जीन गुडेंफ से शादी कर ली थी, इससे पहले कई सालों से यह दोनों एक-दूसरे को डेट किया है, जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था। प्रीति जिंटा ने अपनी एक्टिंग से 90वें के दशक में लोगों पर खूब राज किया, लेकिन अचानक से ही ये बॉलीवुड छोड़ चली।

2.श्रिया सिरन

श्रिया सिरन यूं तो साउथ की बेहतरीन अभिनेत्री हैं, लेकिन इन्होंने अजय देवगन की फिल्म दृश्यम में भी एक्टिंग की है। श्रिया ने हाल ही में शादी की है। बता दें कि इन्होंने भी विदेशी लड़के से शादी की। इन्होंने अपने रूसी बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोसाचिव के साथ कुछ दिन पहले ही शादी की है। दोनों अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए नजर आते हैं। श्रिया की फैन फॉलोइंग बड़ी ही जबरदस्त है, ऐसे में श्रिया की शादी से कई लड़कों का दिल जरूर टूटा होगा।

3.रीना रॉय

प्यार वाकई अंधा होता है। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस अभिनेत्री ने प्यार में पड़कर अपना करियर खत्म कर लिया था। जी हां, मशहूर एक्ट्रेस रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान शादी कर ली थी, जिसके बाद इन्होंने अपना फ़िल्मी कैरियर को खत्म कर दिया था। अब ये दोनों काफी अच्छे से रहे है। रीना अब एक आम इंसान की तरह रहती है।

4.माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी में है। जी हां, संजय दत्त के साथ फिल्म कलंक में माधुरी दीक्षित नजर आएंगी। बड़े पर्दे पर माधुरी की यह वापसी उनके फैन्स के लिए काफी सरप्राइज है। यूं तो सभी का दिल माधुरी के लिए धड़कता है, लेकिन माधुरी का दिल विदेशी छोरे के लिए धड़का था, जिससे उन्होंने शादी भी की। बता दें कि अमेरीका के सर्जन श्रीराम माधव नेने से माधुरी ने विवाह किया है। अब दोनों काफी खुशहाल लाइफ जी रहे हैं।

5.राधिका आप्टे

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस राधिका यूं तो अक्सर सुर्खियों में रहती है, लेकिन राधिका अपनी शादी को लेकर भी खूब चर्चा में रही थी। बता दें कि राधिका की खूबसूरती में यूं तो लाखों लड़के फिदा है, पर राधिका का दिल विदेशी लड़के पर आया। राधिका आप्टे को ब्रिटीश म्यूजिशियन बेनिडिक्ट टेलर से प्यार हो गया था, जिसके बाद दोनों शादी की। हालांकि, आजकल राधिका के साथ बॉलीवुड में ही बेनिडिक्ट काम कर रहे हैं। इन्होंंने हाल ही मे फिल्म न्यूटन में म्यूजिक दिया था।

Back to top button