बॉलीवुड

15 सालों से एक भी फिल्म नहीं सुपरहिट, फिर भी यह अभिनेता है करोड़ो की संपत्ति का मालिक

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें होते हैं, जो काफी हिट होते हैं, जिनकी फिल्में हिट होने के लिए ही बनाई जाती है। लेकिन आज हम हिट कलाकार की नहीं, बल्कि एक ऐसे कलाकार से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसकी पिछले 15 सालों में एक भी फिल्म हिट नहीं हुई। कमाल की बात तो ये है कि हिट न होने के बावजूद उन्हें फिल्म में काम मिलता है, जिसकी वजह से आज भी वो लोगों के दिलों में राज करते हैं। जी हां, हम एक ऐसे कलाकार की बात कर रहे हैं, जिनकी फिल्में तो ऐसा लगता है, जैसे फ्लॉप होने के लिए ही बनाई जाती हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में क्या खास है?

जिस अभिनेता की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि जाने माने कलाकार विवेक ओबरॉय हैं। जी हां, विवेक के बारे में तो आप सभी जानते हैं। इन्हें फ्लॉप एक्टर का खिताब भी मिल चुका है। ऐसे में आप ये सोच रहे होंगे कि आज हम आपको इनके बारे में क्यों बता रहे हैं, तो आपको बता दें कि इन्होंने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाया है, जिसको जानने के बाद आप इनको सलाम करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

पिछले 15 सालों में विवेक की एक भी फिल्म हिट नहीं हुई, बल्कि सारी फिल्में फ्लॉप साबित हुई, ऐसे में इनकी फिल्म क्रिश-3 काफी हिट हुई थी, जिससे लोगों को काफी हैरानी भी हुई। खैर, आज न तो इनका बर्थडे हैं, और न ही कुछ स्पेशल है। बल्कि इन दिनों ये अपने काम की वजह से चर्चा में है। अरे नहीं, फिल्म नहीं, बल्कि इन्होंने शहीदों के लिए बड़ा काम किया है। बता दें कि फ्लॉप एक्टर होने के बावजूद ये बहुत ज्यादा अमीर हैं, जिसकी वजह से ये अक्सर मदद करते रहते हैं।

शहीद सैनिकों के परिवार को दिया फ्लैट

विवेक ओबरॉय तब से सुर्खियों में बने हुए हैं जब से उन्होंने मुंबई से सटे ठाणे में पहुंचकर शहीद सैनिकों के परिवार को 25 नए फ्लैट देने का ऐलान किया। आप सभी जानते हैं कि विवेक एक रईस एक्टर हैं,  इनके पास दौलत की कोई कमी नहीं है। जिसकी वजह से ये समय समय पर लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं।

यानि अगर साफ शब्दों में कहा जाए तो ये एक दरियदिली इंसान है। विवेक के इस कदम से उनके फैंस खुश हुए हैं, तो वहीं कई लोग इस पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर विवेक के पास इतना पैसा और फ्लैट था कहां, जो उन्होंने मदद की। तो चलिए आज हम आपको इनकी पूरी संपत्ति के बारे में बताते हैं।

90 करोड़ की प्रॉपर्टी के अकेले हैं मालिक

विवेक ओबरॉय की 1 करोड़ 40 लाख डॉलर की संपत्ति है यानि की भारतीय डॉलर के हिसाब से 90 करोड़ की अकेल प्रॉपर्टी के मालिक हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की विवेक एक फिल्म के लिए 4 करोड़ रूपये लेते हैं। इतना ही नहीं, इनका खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है, जोकि काफी अच्छा चल रहा है। विवेक की फैमिली भी काफी रईस है,ऐसे में विवेक के पास धन दौलत और प्रॉपर्टी की कोई कमी नहीं है, जिसकी वजह से विवेक अक्सर सामाजिक कार्यों में रूचि लेते हुए नजर आते हैं। विवेक ने तो यूं तो कई फिल्मों में एक्टिंग की है, लेकिन क्रिश-3 और रक्त में उनकी जमकर तारीफ हुई है, क्योंकि इन फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग की है।

Back to top button