राशिफल

सूर्य-चंद्रमा के कारण बन रहा है अशुभ योग, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। हर दिन आपकी ग्रह को राशि प्रभावित करता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज के दिन आखिर किस राशि की किस्मत खुलने वाली है, तो किसकी किस्मत पर ताला लगने वाला है, तो चलिए हमारे इस लेख को आखिरी तक पढ़िये क्या आपकी राशि आपके लिए आज क्या कह रही है? चंद्रमा के कारण मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, तो वहीं कुछ राशियों के लिए बहुत ही बुरा होने वाला है।

मेष राशि

इस राशि के जातकों को आज अच्छी खबर मिलने वाली है। इनकी किस्मत आज खुलने वाली है। करियर में भी इन्हें खूब तरक्की मिल रही है। इतना ही नहीं, इनकी आज इनकम भी बढ़ने वाली है। स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है, जिसकी के लिए आपको कुमकुम का तिलक लगाना चाहिए।

वृष राशि

इस राशि के जातकों की किस्मत में नए कारोबार की शुरुआत होने के योग हैं। बिजनेस से जुड़ा सौदा आपके फेवर में हो सकता है।  कुल मिलाकर आपके लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट भी देखने को मिल सकती है, जिसकी वजह से आपको किसी पंडित या पुजारी को खीर खिलाएं, समस्या खत्म हो जाएगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों कोई पुराना बिल या पेनल्टी चुकानी पड़ सकती है। इतना ही नहीं, कामकाज में उलझने के कारण आप बार-बार कन्फ्यूज भी हो सकते हैं। आज हम हर काम में सावधानी बरतनी चाहिए, ज्यादा दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है। ऐसे में थोड़ा आपको संभल कर रहना चाहिए। इन समस्याओं से बचने के लिए देवी मंदिर में मेहंदी चढ़ाना चाहिए।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज नौकरी या बिजनेस में आने वाले मामलों पर बातचीत करने के लिए अच्छा समय है। साथ ही रिश्तों में सुधार होने की संभावनाएं हैं। साथ ही आपको बता दें कि कोई बड़ा फैसला लेना हो तो अपने साथियों से सलाह लें। इन सबके अलावा चंद्रमा के प्रभाव से धन लाभ हो सकता है, समस्याओं से बचने के लिए घर की दहलीज पर दोनों तरफ 1-1 छोटा चम्मच कच्चा दूध डालना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज संभलकर रहना चाहिए। आज के दिन कोई बड़ा मौका हाथ से निकल जाता है। ऐसे में कोई भी बड़ा फैसला लेने में आपको जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए। समस्याओं से बचने के लिए आप अनार खाएं और साथ के लोगों को भी खिलाएं, इससे आपक दिन शुभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज कुछ बड़े फैसले सकते हैं। इनकी किस्मत आज अच्छी है। थोड़े मेहनत में भी ज्यादा सफलता मिल सकती है। बता दें कि अगर कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं तो भरोसेमंद लोगों से बात करें, उपयोगी सलाह मिल सकती है। इतना ही नहीं,  कार्यक्षेत्र के बड़े काम संयम से निपटाएं। दिन को और भी अच्छा बनाने के लिए आप हथेलियों और कलाई पर एलोवेरा लगा कर हाथ धो लें, इससे सबकुछ अच्छा होगा।

तुला राशि

इस राशि के लिए आज दिन अच्छा नहीं है। इनके पास मानसिक तनाव हो सकती है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिसकी वजह से आपको दिन बहुत बेकार भी जा सकता है। साथ ही नौकरी में भी समस्या आ सकती है। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको परिवार के किसी भी सदस्य या अपोजिट जेंडर वाले को परफ्यूम देना चाहिए।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लिए भी आज का दिन चिंता भरा हो सकता है। बिजनेस में फायदा हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी की सेहत की टेंशन बनी रहेगी। साथ ही आपकी किसी स्पेशल शख्स से मुलाकात मिल सकती है। आज आपका गुस्सा भी चरम पर रहेगा, ऐसे में हनुमान मंदिर में लाल ध्वजा (झंडी) दान दें।

धनु राशि

आपको नौकरी और बिजनेस में टेंशन हो सकती है, जिसका असर आपकी हेल्थ पर पड़ सकता है। बता दें कि आपके सामने जिम्मेदारियां रहेंगी उनको पूरा करने में भाग-दौड़ भी हो सकती है, पुराने दुश्मन भी आपको परेशान कर सकते हैं। ऐसे में बचने के लिए आपको हल्दी और केसर का तिलक लगाना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज बहुत सारी खुशियां मिलने वाली है। नये रोजगार के अवसर बन रहे हैं। हेल्थ वगैरा सब ठीक रहेगा। बस जीनवसाथी के लिए आपको बस टेंंशन रहेगी। नुकसान से बचने के लिए आपको आज काले कपड़े न पहनें,इससे आपकी समस्या खत्म हो जाएंगी।

कुंभ राशि

किसी भी दोस्त की कमी आपको महसूस हो सकती है। कोई पुराना दुश्मन आपको परेशान करने की सोच सकता है। खुद पर घंमड करने से आपको बचना चाहिए, इससे आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। उलझाने के अंदाज में भी किसी से बात न करें। आज गीले बालों में तेल न लगाएं, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है।

मीन राशि

किसी भी काम में अति करने से आपको बचना होगा, विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको बता दें कि आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफिस और फील्ड में भी माहौल थोड़ा अलग हो सकता है। इससे बचने के लिए आप चंदन का डियो या परफ्यूम उपयोग करें।

Back to top button