दिलचस्प

प्रिया प्रकाश ही नहीं, ये लड़कियां भी सोशल मीडिया पर हो चुकी हैं रातो रात वायरल

सोशल मीडिया पर आजकल कोई भी कभी भी वायरल हो सकता है। ये अभी की ही प्रक्रिया नहीं है। बल्कि इससे पहले भी होता था। हाल ही में आपने प्रिया प्रकाश को रातो रात वायरल होते हुए देखा, लेकिन ये पहला मौका नहीं है, जब कोई लड़की सोशल मीडिया पर रातो रात वायरल हुई, बल्कि इससे पहले कई ऐसी लड़कियां हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। आज हम आपको उन्ही लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि रातो रात अपनी पहचान बना चुकी है। चलिए जानते हैं कि हमारे इस रिपोर्ट में क्या खास है?

प्रिया प्रकाश की आंखों की मस्ती तो आपने बहुत ही देखी  होगी। शायद आप उसके फैन भी हो गये होंगे, लेकिन आज हम जिनके  बारे में बताने जा रहे हैं, वो भी किसी से कम नहीं है। बल्कि इस दुनिया की खूबसूरत लड़कियों में शामिल है। इतना ही नहीं, इनकी एक एक तस्वीर आग की तरह वायरल होती है। बता दें कि इसमें कोई फिटनेस ट्रेनर है, तो कोई मॉडल लेकिन इन सभी ने रातों रात अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

1.सपना व्यास

सपना व्यास का नाम तो जरूर ही सुना होगा। जी हां, ये एक फिटनेस ट्रेनर है। लेकिन ये पहले बहुत ही ज्यादा मोटी थी। लोग इन्हें मोटी कहकर बुलाते  थे, तब ये बात इनके दिल पर लग गई थी। और इन्होंने ठान लिया कि ये खुद को फिट रखेंगी। आज देखिये ये न सिर्फ खुद को फिट रखती है, बल्कि सबको फिट रहने की सलाह भी देती है। बता दें कि सोशल मीडिया पर ये रातो रात वायरल हुई थी, इनकी तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर तहलका मचाती है।

2.केतिका शर्मा

केतिक शर्मा वायरल गर्ल के नाम से जानी जाताी है। पेशे से ये एक फिटनेस टीचर के साथ साथ मॉडल भी है। केतिका उन लड़कियों में से एक हैं, जोकि रातो रात अपनी पहचान बनाई है। बस एक फोटो ने इन्हें हिट कर दिया। 1 मई, 1988 को जन्मी केतिका शर्मा किसी से भी कम नहीं है। बता दें कि सोशल साइट इंस्टाग्राम पर इस वक्त इन्हें 12 लाख लोग फॉलो करते हैं।

3.ग्रासिएला मोंटेस

जी हां, अमेरिका में कैलिफोर्निया की रहने वाली इस खूबसूरत मॉडल का नाम ग्रासिएला मोंटेस हैं। बता दें कि 22 साल कि ग्रासिएला मोंटेस सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों के वजह से वायरल हुयी थीं, इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई थी। उन दिनों हर किसी के जुबान पर सिर्फ इनका ही नाम था। लोग इनके बारे में सुनना और पढ़ना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं।

4.हुमा लियाकत

बता दें कि पाकिस्तान के कराची की रहने वाली हुमा लियाकत ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ में पायलट हैं, लेकिन वो  अपने पति के साथ अमेरिका में रहती हैं। हुमा की भी तस्वीरें आग की तरह वायरल हुई थी। इनकी खूबसूरती पर कोई फिदा है। सोशल मीडिया पर इनके चाहने वालों की एक बाढ़ सी है, जोकि तस्वीरें देखते ही विकराल रूप ले लेती हैं।

Back to top button