बॉलीवुड

तान्या नहीं इस अभिनेत्री के प्यार में पागल थे बॉबी देओल, इस वजह से टूट गया था रिश्ता

बॉलीवुड की दुनिया से रोजाना एक से बढ़कर एक खबरें सामने आती है। हीरो हिरोईन के बीच अफेयर होना तो आम बात है। फिल्म के सेट पर अभिनेता और अभिनेत्री के बीच प्यार हो जाता है। और कुछ भी समय के बाद यह प्यार ब्रेकअप में तब्दील हो जाता है। खैर, ये तो आम बात है। हाई प्रोफाइल में ऐसा ही होता है। अक्सर आप भी सुनते होंगे कि इस कलाकार का ब्रेकअप हुआ तो इन दोनों के बीच नजदीकियां हुई। ये ग्लैमरस की लाइफ हैं, यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। चलिए जानते हैं कि हमारे इस रिपोर्ट में क्या खास है?

आज हम बॉबी देओल की बात करने जा रहे हैं। 90वें के दशक के सुपरहीरो थे। जी हां, बॉबी देओल भले ही ज्यादा समय तक अपनी पहचान को बरकरार नहीं रख पाये, लेकिन उनके किस्से आज भी लोगों के जुबान पर देखने को मिलती है। चोर मचाए शोर जैसी सुपरहिट फिल्में दी। बॉबी देओल ने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा, लेकिन खुद को ज्यादा समय तक बॉलीवुड में नहीं बना पाए। आज हम आपके इनके लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।

बॉबी देओल एक अभिनेत्री से बहुत ही  ज्यादा प्यार करते थे, जिनका नाम नीलम है। नीलम उन दिनों की टॉप अभिनेत्री थी। कई फिल्मों में बॉबी के साथ नजर आ चुकी हैं। नीलम और बॉबी के प्यार के चर्चे खूब थे। दोनों एक साथ पार्टी वगैरा में जाते हुए नजर आते थे।

दोनों की लव स्टोरी एकदम परफेक्ट थी, लेकिन इतना प्यार होने के बावजूद दोनों शादी के बंधन में नहीं बंध पाए, जिसे जानकर सब हैरान हो गये थे। ऐसे में आज हम इनके ब्रेकअप की वजब बताएंगे।

चाहकर भी नहीं कर पाएं दोनों शादी

दोनों ही उन दिनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे। दोनों के बीच काफी बनती भी थी। काफी समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। जब प्यार परवान चढ़ने लगा तो दोनों ने शादी की बात की। दोनों शादी के लिए राजी भी हो गये थे। लेकिन यहां परिवार का मामला आ गया। जी हां, बॉबी के पिता धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि उनकी बहू कोई अभिनेत्री बने। धर्मेंद्र की इसी जिद ने दोनों को अलग होने के लिए मजबूर कर दिया। हालांकि, बॉबी ने बहुत ही ज्यादा कोशिशें की थी, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए।

नीलम से रिश्ता टूटने के बाद बॉबी देओल की शादी धर्मेंद्र ने तान्या से करा दी। शादी के कुछ वक्त तक भी बॉबी नीलम को नहीं भूल पाए थे, लेकिन समय के साथ दोनों का रिश्ता मजबूत होता  गया। और आज बॉबी और तान्या की लव स्टोरी हिट हो गई। बता दें कि बॉबी की शादी अरेंज मैरिज हुई थी। आज ये दोनों काफी खुश हैं।

Back to top button