बॉलीवुड

12 साल बड़े सिंगर से होने वाली थी माधुरी दीक्षित की शादी, इस ख़ास वजह से ठुकरा दिया था प्रपोजल

मुंबई – अगर हम 90 के दशक की बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों की बात करें, तो हमारे ज़ेहन में हेमा मालिनी, मधुबाला, नर्गिस, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित जैसे नाम आते हैं। इनमें धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम सबसे ऊपर आता है। वो एक ऐसा खूबसूरत चेहरा थीं जिसके हजारों दिवाने थे। एक ऐसी एक्ट्रेस जिनकी एक्टिंग और डांस देखकर लाखों लोग पागल हो गए। आज उसी माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है। वो 51 साल की हो गई हैं। 15 मई 1967 को मुंबई में जन्मी माधुरी करीब 34 सालों से फिल्मों में एक्टिव हैं। लेकिन, कई साल पहले उन्होंने डॉक्टर नेने से शादी करके फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। उनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन, आपको जानकर होगी की माधुरी दीक्षित की शादी सुरेश वाडकर से होने वाली थी।

आपको जानकरर हैरानी होगी कि फिल्मों में आने के शुरुआती सालों में ही माधुरी के माता पिता उनकी शादी कर देना चाहते थे। इसके लिए वो कई लड़कों को देख चुके थे। माधुरी के माता पिता ने माधुरी दीक्षित की शादी का प्रपोजल उस जमाने के फेमस सिंगर सुरेश वाडकर को भी भेजा गया था। लेकिन सुरेश ने इस रिश्ते को इनकार कर दिया था। सुरेश ने इसकी जो वजह बताई वो बेहद हैरान करने वाली है। दरअसल, माधुरी दीक्षित की शादी सुरेश वाडकर से हो जाती लेकिन सुरेश ने यह कहकर शादी से इंकार कर दिया था कि लड़की बहुत दुबली-पतली है।

दरअसल, माधुरी दीक्षित के पेरेंट्स यह नहीं चाहते थे कि वो बॉलीवुड में अपना करियर बनाएं। इसलिए वो उनकी शादी जल्द से जल्द कर देना चाहते थे। इसी वजह से जब माधुरी से शादी का प्रपोजल सुरेश के पास भेजा गया था। लेकिन, सुरेश वाडकर ने जब माधुरी को दुबली पतली कहकर मना कर दिया तो माधुरी के माता पिता ने भी उनकी शादी का ख्याल छोड़ दिया।

बता दें कि माधुरी 51 की हैं और सुरेश 63) के। इस लिहाज से वो 12 साल छोटी हैं। लेकि, किस्मत को शायद ये मंजूर नहीं था। इसी वजह से माधुरी की शादी सुरेश से नहीं हो सकी थी। बता दें कि बाद में सुरेश की शादी खुद से 12 साल छोटी लड़की से ही हुई थी।

अक्टूबर 1999 में माधुरी की शादी अमेरिका में रहने वाले डॉक्टर श्रीराम नेने से हुई थी। उनके दो बच्चे है जिनका नाम अरीन (15) और रायन (13) हैं। वहीं सुरेश वाडकर ने 12 साल छोटी स्टूडेंट पद्मा से शादी की और उनकी दो बेटियां (अनन्या और जिया) हैं। बता दें कि बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सभी को दिवाना बनाने के बाद माधुरी दीक्षि‍त मराठी फिल्म ‘बकेट लिस्ट’ से मराठी फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसमें वो हार्ले डेविडसन बाइक चलाती नजर आ रही हैं। माधुरी का लुक देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनकी उम्र 50 साल के करीब हो चुकी है। बता दें कि माधुरी दीक्षित-नेने का जन्म 15 मई, 1967 को हुआ था।

Back to top button