समाचार

धोनी ने खोला अपने पहले प्यार का राज, बोलें ‘साक्षी को बताना मत’

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी लाइफ का सबसे बड़ा राज खोलते हुए यह भी कह दिया कि उनकी पत्नी को इस बारे में नहीं बताना। जी हां, धोनी ने अपने पहले क्रश के ऊपर से पर्दा हटा दिया है, जिसकी वजह से हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिरी धोनी की पहली क्रश कौन है? क्या अब भी धोनी उन्हें मिस करते हैं? इन सारे जवाबो को हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको देंगे। बता दें कि धोनी ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अपने इस राज से पर्दा हटा दिया। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस रिपोर्ट में क्या खास है?

गोल्फ इंडिया आयल के एक कार्यक्रम में धोनी से जब यह पूछा गया कि उनका पहला क्रश कौन है, तो धोनी हिचकिचाते हुए उस लड़की का नाम बताया। धोनी ने यह भी कहा कि उनकी वाइफ यानि साक्षी से इस बात का कोई जिक्र नहीं करेगा। धोनी ने खुद ही बताया कि जब वह 12वीं में पढ़ते थे, तो ‘स्वाति’ नाम की एक लड़की पर उनका क्रश था, ऐसे में धोनी उस लड़की से बहुत प्यार करते थे, लेकिन यह बात बहुत पुरानी हो चुकी है, जिससे साक्षी को कोई फर्क भी क्यों पड़ेगा, लेकिन धोनी ने छेड़ते हुए कहा कि साक्षी से जिक्र नहीं करना।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन कूल धोनी यूं तो मैदान में अपने प्रदर्शन को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं, लेकिन धोनी आएं दिनों अपनी निजी लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते है। धोनी मीडिया से अपनी निजी लाइफ को शेयर करने से जरा भी पीछे नहीं हटते हैं। उनसे जो भी सवाल पूछा जाता वो शांत भाव से जवाब देते हैं। धोनी की लव स्टोरी तो चर्चा में थी ही, लेकिन उनकी मैरिज लाइफ भी सुर्खियां बटौरती हुई नजर आती है। धोनी की एक बेटी भी है।

बताते चलें कि धोनी का जिस लड़की पर क्रश था उसका नाम स्वाति था। स्वाति धोनी की क्लासमेट थी। यह बात 1999 की है, जब धोनी 12वीं में थे। दोनों काफी अच्छे दोस्त भी थे, लेकिन वक्त के साथ दोनों एक दूसरे से दूर होते गये। याद दिला दें कि धोनी 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और 2017 जनवरी में उन्होंने भारतीय टीम की वनडे और टी-20 की कप्तानी भी छोड़ दी थी, ऐसे में अब धोनी आईपीएल में  चेन्नई टीम के कप्तान है, इनकी कप्तानी में चेन्नई काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। धोनी ने अपनी कूल कैप्टन और बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

Back to top button