Trending

साप्ताहिक राशिफल: इन 4 राशिवालों की जागेगी सोई किस्मत, बन रहा है प्रवल धनलाभ का योग

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? यह सप्ताह हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? इस सप्ताह आपके सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं जिसमें आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला सप्ताह आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें 7 मई से 13 मई तक का राशिफल…

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह शेयर बाजार या सट्टे लॉटरी में निवेश करना आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है। छात्रों को शिक्षा में व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है। मन्त्र विज्ञान व गूढ़ विज्ञान के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत जरूर रंग लाएगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह सप्ताह काफी श्रेष्ठ हो सकता है। इस अवधि में जीवनसाथी के अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति करने के आसार हैं। आप दोनों के संबंधों में मिठास घुली रहेगी। आपके स्वभाव और व्यक्तित्व से सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्यार भरी बातें होंगी। समय सुकून से बीतेगा।

करियर के विषय में : करियर के लिहाज से मेहनत करवाने वाला सप्ताह रहेगा।

हेल्थ के विषय में : खाने-पीने की वस्तुओं पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। चटपटी मसालेदार चीज़ों से परहेज ही बेहतर होगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आपकी किस्मत चमकने वाली है। इस समय आप को कही से बड़ा धन लाभ हो सकता है काफी समय से अटका काम भी पूरा हो सकता है, इस समय परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोगों से आप को मान सम्मान मिलेगा। इस समय आपकी राशि में विदेश यात्रा के प्रबल योग भी दिखाई दे रहे हैं, आपको सुख और आनंद और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। आप जिस भी क्षेत्र में काम करते हो वहां आपको प्रमोशन या सम्मान बढ़ने का अवसर बनेगा नये लोग से आप के संपर्क बनेंगे, काफी समय से अटके काम आपके पूरे होगे, आर्थिक मामलों में यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।

प्यार के विषय में : आप अपने जीवनसाथी या प्रेमी से उतना ही प्रेम करेगे, जितना वो आप से चाहते है। रोमांटिक जीवन में बढाओ को दूर करने के बारे में सोच सकते है।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा में अनुकूलता से प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय सेवाओं में अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : खाने पीने में ध्यान रखें पेट संबंधित बीमारियां इस समय आपको हो सकती हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है, मुनाफे के भी अच्छे योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको एक अलग पहचान मिलेगी, आय के तो बेहतर योग हैं। निवेश करना अच्छा रहेगा आगे चलकर आपको बड़ा फायदा देगा। मित्रों से विवाद होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा। करियर को नई दिशा मिल सकती है। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की जरूरत है।

प्यार के विषय में : यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए बेहद अनुकूल और सकारात्मक रहेगा, प्रेमी युगल एक-दूसरे के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।

करियर के विषय में : अपने करियर और बिजनेस को प्लान करके चलेंगें तो बेहतर होगा वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी सरकारी विभाग या अधिकारी से लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : आपको अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है, खास तौर पर रक्तचाप के मरीजों को।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आपके परिवार में हर्ष व उमंग का वातावरण रहेगा। लाभदायी प्रवास रहेगा। नए लोगों से आपका मिलना होगा। प्रोफेशनल मोर्चे पर आपको इस नेटवर्किंग से फायदा होगा। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। धन का लेन-देन न करें। नौकर-चाकर, वाहन और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से आपका समय अच्छा बीतेगा। वसूली और लोन के कार्यों में सफलता मिलेगी। नवीन चीजों को घर लाएंगे। पैसे का लेनदेन अथवा आर्थिक व्यवहार न करें। विचारों की अस्थिरता से आपका मन भी थोड़ा दुविधायुक्त रहेगा। नौकरी अथवा व्यवसाय में प्रतिद्वंदी चुनौती खड़ी करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमी युगल अपने प्रेम जीवन को रोमांटिक जीवन की तरह व्यतीत करेंगे।

करियर के विषय में : प्रतियोगी परीक्षाओं में जुटे छात्रों को अच्छे-ख़ासे परिणाम मिलने के संकेत हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें वरना परेशानी उठानी पड़ सकती है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आप अपने पराक्रम से धन कमाने में सफल होंगे। धार्मिक कार्यों की प्रवृत्ति रहेगी। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। जिंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए खुशी का सबब साबित होगा। नवीन योजनाएं अमल में लाने का समय है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। प्रभावशाली महानुभावों से परिचय होगा। परिवार में खुशहाल वातावरण रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजनक यात्रा व खेलकूद से मन प्रसन्न रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में तनाव व गलतफहमी रहेगी।

करियर के विषय में : नौकरी और बिजनेस के लिए सामान्य सप्ताह है। स्टूडेंट्स को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : थकान और आलस्य हो सकता है। पुरानी बीमारी को लेकर लापरवाही न करें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। भाग्य साथ देगा। कार्य में सफलता न मिलने के कारण निराशा हो सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। क्रोध में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें। कोई भी काम से आपको तुरंत फायदा नहीं मिलेगा, धीरे-धीरे इसका फायदा आप उठा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। बहुत ज़्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपको तनाव और थकान ही देगा। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं। पार्टनर से आपको प्यार और सुख दोनों ही मिलेंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।

हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी। मेहनत के साथ थकान भी होगी। नींद की कमी से परेशान रहेंगे।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। उच्च अधिकारीगण आपके कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे। पिता और बड़ों के आशीर्वाद प्राप्त होंगे। करियर के मामले में अच्छे और नए मौके भी आपको मिल सकते हैं। आपकी इच्छा पूर्ण हो सकती है। कोई भी काम करने से पहले धैर्य रखें। किस्मत के सहयोग से ज्यादातर आप सभी काम पूर्ण कर सकते हैं। रिश्तेदार आपके दुःख में भागीदार बनेंगे। अपनी परेशानियाँ उनसे बांटने में हिचकिचाएँ नहीं। निश्चित तौर पर आप उन्हें हल करने में सफल रहेंगे। पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में काम करने वाले विपरीत लिंग के लोगों से फायदा होगा। काम निपट जाएंगे। जॉब के ऑफर भी मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में सप्ताह अच्छा है। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह व्यावसायिक स्थल पर आज अधिकारियों के साभ उग्र चर्चा में न उतरें, वही आपके लिए हितकारी है। अगर आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लोगे तो आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन आप इसकी ज्यादा चिंता ना करे तो अच्छा है। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। कोई पौधा लगाएँ। आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी।

प्यार के विषय में : आपके रिश्ते में अपनापन और प्यार बढ़ेगा। एक दूसरे के साथ घुलने-मिलने और अंतरंग पल बिताने का समय मिलेगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह बिजनेस में कोई रिस्क न लें। लोगों को उधार पैसा देने से भी बचें।

हेल्थ के विषय में : पेट संबंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आय की स्थितियों में सुधार होगा। अटके कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर होंगे। व्यापार व नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आज घरेलू मसले आपके दिमाग पर छाए रहेंगे और आपकी ठीक तरह से काम करने की क्षमता को भी खराब कर देंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें- क्योंकि इसके लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी। परेशानियाँ जीवन का ही हिस्सा हैं। दाम्पत्य जीवन में थोडा बहुत तनाव बढ़ सकता है, हालांकि आपके विवेक से यह समस्या दूर हो सकती है।

प्यार के विषय में : पार्टनर आपसे प्रेम और सुख की अपेक्षा रखेगा। अविवाहित लोगों की लाइफ में नया व्यक्ति भी आ सकता है।

करियर के विषय में : व्यापारियों के लिए आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में सावधान रहना चाहिए। इस राशि वालों को पित्त रोग हो सकते हैं।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह वाणी पर ध्यान दें और जीवनसाथी से प्रेमपूर्वक बात करें। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांचक स्थल की सैर पर आप निकल सकते हैं। आप दोनों की आध्यत्मिकता चरम सीमा पर रहेगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने के आसार हैं। भाई-बहनों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपके अंदर योग, ध्यान करने की प्रवृति बढ़ेगी। आपके विरोधियों की पराजय होगी। जो लोग साथ में सहयोग का कार्य करते है। उन्हे सावधान रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यो में धन खर्च होगा। विवाद में विजय मिलेगी। आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर से कुछ गलतफहमियां हो सकती है। बेहतर होगा, पार्टनर के साथ दिन गुजर जाने दें।

करियर के विषय में : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र और बिजनेस से जुड़ा महत्वपूर्ण काम पूरा होने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत सामान्य रहेगी। आराम करने के लिए समय निकालना पड़ेगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आय के नए स्रोत बन सकते है। किसी भी बड़ी जरूरत पर कोई न कोई मदद मिल जाएगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिडचिड़ापन आ सकता है। इस सप्ताह आप जो भी करेंगे, उसमें नयापन दिखाई देगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। गाड़ी चलाते समय बहुत सतर्क रहें। आवश्यक कार्य में खर्च होगा। फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा सप्ताह है। नौकरी करने वालों के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के साथ रोमांटिक पल का लाभ उठा पायेगे।

करियर के विषय में : आपके कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आप काफी कुछ सोचते है करना भी चाहते है लेकिन अभी तक अवसर नहीं मिला अब आपके सामने है जो भी करना चाहे पुरे आत्मविश्वास के साथ करे। इस सप्ताह आप काले कपडे पहनने से परहेज करे। आपके लिए यह सप्ताह शुभ और उन्नति कारक है। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफी गलत है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। भोजन और वस्त्र लाभ होगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में इस सप्ताह मिलाजुला असर आने वाला है।

करियर के विषय में : धन से सम्बंधित सभी समस्या इस सप्ताह दूर हो जाएँगी। कारोबार अच्छा चलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत से जुड़ी परेशानियाँ असहजता का कारण बन सकती हैं।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online slot 4d slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto jepangbet arahtogel Rans303 toto togel situs toto toto 4d toto 4d hantutogel naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq https://phanthuocvisinh.com/ot-bi-xoan-la/ toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/ situs togel toto macau slot gacor hari ini toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d mayorqq situs togel ib88 hoki99 mayorqq https://sensa138game.it.com/ dewadora login toto slot dewadora login toto slot dewadora login toto slot login dewadora situs togel situs togel toto slot toto slot toto slot bandar slot sensa138 slot gacor situs toto slot88 https://alkemieicecream.com situs toto toto slot nolimithoki bandar togel Slot Maxwin situs toto