दिलचस्प

ये हैं दुनिया के 6 महंगे फल, ख़रीदने के लिए बेचना पड़ेगा आपको घर

फलों की गुणवत्ता के बारे में किसी को कुछ बताने की ज़रूरत नहीं है। फल स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही फ़ायदेमंद होते हैं। कई फल ऐसे होते हैं जिनके अंदर कुछ ख़ास बीमारियों को जड़ से ख़त्म करने की क्षमता होती है। आमतौर पर फल सब्ज़ियों से ज़्यादा महँगे होते हैं, इस वजह से लोग फलों का नियमित सेवन नहीं कर पाते हैं। कुछ घरों में फलों का सेवन नियमित किया जाता है, जबकि ज़्यादातर घरों में लोग सप्ताह में एक या दो बार फल का सेवन करते हैं।

इन फलों की क़ीमत है करोड़ों में:

लेकिन हमारे बीच में कुछ फल ऐसे भी मौजूद हैं, जो इतने ज़्यादा महँगे है कि उसे ख़रीदने के लिए व्यक्ति को अपने जीवन की पूरी कमाई लगा देनी पड़ती है। जी हाँ आपको सुनकर भले ही यह अजीब लग रहा हो कि भला किसी फल की क़ीमत इतनी कैसी हो सकती है? लेकिन आपको बता दें यही सच्चाई है। हमारे बीच में कई फल ऐसे भी हैं, जिनकी क़ीमत करोड़ों में है और कुछ को ख़रीदने के लिए लोग बोली भी लगाते हैं।

ये फल हैं बेशक़ीमती:

आपको बता दें यह देखने में भले ही आम ख़रबूज़े जैसा दिखता है, लेकिन इसे साधारण ख़रबूज़ा समझने की ग़लती ना करें। सबसे महँगे फलों में पहला नाम इसी का आता है। यह फल जापान का है और जापान में इसकी क़ीमत 15 लाख 33 हज़ार रुपए है।

आपको बता दें इंग्लैंड में स्थित यह बग़ीचा पूरी दुनिया में मशहूर है। इस बग़ीचे में एक ख़ास तरह का अनानास उगाया जाता है। इस बग़ीचे के अनानास की क़ीमत 108503.92 रुपए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस ख़ास फल को उगने में दो साल का समय लगता है।

इस ख़ास अंगूर को केवल जापान में ही उगाया जाता है। आपको जानकार बहुत हैरानी होगी कि यह दुनिया का सबसे महँगा अंगूर है। इस अंगूर के एक गुच्छे की क़ीमत 2 लाख 66 हज़ार रुपए है। इस अंगूर के एक गुच्छे में 30 अंगूर होते हैं। यानी एक अंगूर लगभग 8866 रुपए है।

लगभग करोड़ों रुपए में बिकने वाली यह इटैलियन वाइट अल्बा फ़्रूट को हांगकांग में पायी जाती है। यह बहुत ज़्यादा दुर्लभ होती है, इसी वजह से इसको ख़रीदने के लिए लोग बोली लगाते हैं। इस फल के लिए करोड़ों रुपए की बोली लगायी जाती है।

आम आख़िर किसे पसंद नहीं आता है, लेकिन जब आम इतना ख़ास और महँगा हो तो लोग इसे ख़रीदने से पहले सौ बार सोचते हैं। आपको बता दें जापान में उगाए जाने वाले इस आम के एक जोड़ी की क़ीमत 2 लाख रुपए है। इसका आकर लगभग एक अंडे की तरह होता है।

जापान में एक ख़ास तरह का तरबूज़ उगाया जाता है, जिसका आकार स्क्वायर की तरह होता है। आप सोच रहे होंगे कि आख़िर यह तरबूज़ स्क्वायर कैसे होता होगा? आपकी जानकारी के लिए बता दें इसे स्क्वायर शेप देने के लिए एक चौकोर कंटेनर में उगाया जाता है।

Back to top button