बॉलीवुड

‘जोधा अकबर’ टीवी सीरियल में जोधा बनी थीं ये एक्ट्रेस, अब इन्हें देखकर पहचान भी नहीं पाएंगे

नई दिल्ली – जब भी कोई ‘जोधा-अकबर’ का नाम लेता है तो हर किसी के जेहन में एक हिन्दू राजकुमारी जोधा और मुस्लिम शासक अकबर की यादगार प्रेम कहानी याद आ जाती है। जोधा-अकबर पर एक बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है जो काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। दरअसल, जोधा अकबर की प्रेम कहानी एक हिन्दु राजकुमारी और मुस्लिम शासक के प्रेम की कहानी है जिसमें एक राजकुमारी अपने धर्म, समाज, रहन-सहन आदि को छोड़ अपने दूसरे धर्म को अपना लेती है। इस प्रेम कहानी पर कई फिल्में और टीवी सीरियल्स बनाए जा चुके हैं। इनमें सबसे पॉपुलर टीवी सीरियल जोधा-अकबर रहा था। यह शो साल 2013 में प्रसारित किया गया था। तब से लेकर अब तक इस शो के एक्टर और एक्ट्रेस का लुक काफी बदल गया है। ऐसा ही कुछ जोधा का किरदार निभाने वाली परिधि शर्मा के साथ भी हुआ है।

जोधा का किरदार निभाने वाली परिधि शर्मा अब दिखती हैं ऐसी

आपको बता दें साल 2013 में जी टीवी पर आने वाला शो ‘जोधा-अकबर’ काफी पॉपुलर रहा था। इस सीरियल को हर किसी ने काफी पसंद किया और जोधा व अकबर का किरदार निभाने वाले एक्टर और एक्ट्रेस ही रियल में जोधा-अकबर की छवि बन गए। इस सीरियल को इतनी खूबसूरती से पेश किया गया कि इसे देखकर सबको यही लगता था की जैसे हम असली जोधा और अकबर को देख रहे हो।

इसी शो में जोधा का किरदार ‘परिधि शर्मा’ ने निभाया था। जबकि अकबर का किरदान रजत टोकस ने निभाया था। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खुब पसंद किया और इस सीरियल ने दोनों को स्टार बना दिया। लेकिन, जोधा का किरदार निभाने वाली परिधि शर्मा का लुक अब बिल्कुल बदल चुका है। अब वो पहले जैसी बिल्कुल भी नहीं दिखती हैं। यह शो काफी पॉपुलर रहा और शो के बंद होने के बाद ही जोधा का किरदार निभाने वाली परिधि शर्मा अचानक छोटे पर्दे से गायब हो गईं।

परिधि शर्मा अब दिखने लगी हैं ऐसी

जोधा अकबर से लोकप्रिय हुई परिधि शर्मा काफी दिनों से छोटे पर्दे से गायब होने के बाद एक बार फिर से सामने आई हैं। टीवी की ये जोधा इन दिनों एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं। इस बार वो किसी टीवी सीरियल की वजह से नहीं बल्कि अपने लुक की वजह से सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि करीब दो साल पहले उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि, उन्होंने यह बात मीडिया से काफी दिनों तक छिपा कर राखी लेकिन उनकी कुछ फोटो को देख कर उनके यह राज़ सभी के सामने आ गया।

गौरतलब है कि परिधि शर्मा ने साल 2014 में अपने शो के डायरेक्टर संतराम वर्मा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद ऐसी भी खबरे सामने आई थी कि उनके और अकबर बने रजत टोकस के बीच भी काफी बहस होती रहती थी। हाल ही में परिधि शर्मा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वो अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि परिधि मां बन चुकी हैं और उनका लुक भी पहले जैसा नहीं रहा। वो काफी बदल सी गई हैं।

Back to top button