राजनीति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरित होकर अक्षय कुमार ने दिया सैनिकों को सन्देश, कहा ‘आप हो तभी हम हैं!’

अभी कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सभी लोगों से देश के सैनिकों को दिवाली के लिए सन्देश देने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि देश के सैनिक कितनी मुश्किलों में रह कर हमारी रक्षा करते हैं। उन्ही की वजह से हम सभी चैन से अपने घरों में में बैठे हुए हैं, अगर वो नहीं होते तो ऐसा संभव नहीं होता। देश के सैनिक सभी त्यौहारों को अकेले ही मनाते हैं, जबकि किसी भी त्यौहार का मजा अपने लोगों के साथ आता हैं। सैनिक हमारे अपने हैं, तो हमे उन्हें सन्देश देना चाहिए कि हम सभी आपके साथ हैं।

प्रधानमंत्री के आह्वाहन का लोगों पर बहुत असर हुआ है। देश के कई लोग सैनिकों को सन्देश भेज चुके हैं। बॉलीवुड से भी सलमान खान, आमिर खान सहित कई अभिनाताओं ने अपने सन्देश सैनिकों को भेजा हुआ है। अभी अक्षय कुमार ने दिवाली के लिए देश के सैनिकों को ऐसा सन्देश भेजा है जिसे सुनकर हर भारतीय के दिल में अक्षय कुमार के प्रति प्रेम उमड़ आएगा।

सैनिकों को दिवाली सन्देश

अक्षय कुमार कितने बड़े देशभक्त हैं ये किसी को बताने की जरुरत नहीं है। अभी कुछ दिनों पहले भी अक्षय कुमार ने लोगों से अपील की थी की वह देश के सैनिकों के बारे में सोचें और उनके परिवार की मदद करें। अभी हाल ही में अक्षय कुमार ने कई देशभक्ति फिल्मों के जरिये जनता को सन्देश देने का काम किया है।

इस बार अक्षय कुमार ने सैनिकों को दिवाली के लिए अपने सन्देश में कहा है कि, “त्यौहार का मजा आता है अपनों के साथ, और अपनों के साथ ये ख़ुशी मनाने का ये शौभाग्य हमें दिलाते हैं आप सब। बिना जाने हमें अपनों सा प्यार करते हैं और हमें सुरक्षित रखते हैं। आप हैं तो हम हैं, आप हैं तो हिंदुस्तान है। मेरे प्यारे फौजी भाइयों ये दिवाली आप सबके नाम, मेरे और देश के सभी लोगों की तरफ से दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।“ अगर आप भी देश के सैनिकों को दिवाली का सन्देश देना चाहते हैं, तो अपना सन्देश www.mygov.in पर भेज सकते हैं।

विडियो देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=9ZuATmYi06o&feature=youtu.be

Back to top button