स्वास्थ्य

रात को पेट पर प्लास्टिक बांधकर सोई महिला, अगली सुबह हुआ ऐसा ‘चमत्कार’ जानकर यकीन नहीं कर पाएंगे

आजकल आकर्षक फीगर और फ्लैट टमी पाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं, डाइट प्लान, वर्क आउट, ट्रीटमेंट और घरेलु उपाय .. वो सब कुछ जिससे बॉडी सही आकार में रह सके । पर अब सोशल मीडिया पर एक महिला ने फ्लैट टमी के लिए जो उपाय बताया है वो तो इन सबसे जुदा है। जी हां, कॉलीन नाम की महिला ने सोशल साइट्स पर आकर्षक फीगर पाने के लिए एक ऐसा नायाब तरीका बताया है जिसके बारे में आमतौर पर कोई सोच भी नहीं सकता.. इस महिला ने उपाय के साथ अपनी तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो कि आजकल खूब वायरल हो रही हैं।

तीन बच्चों की मां ने शेयर किया फ्लैट टमी का सीक्रेट

दरअसल अपनी पोस्ट में तीन बच्चों की मां कॉलीन ने बताया है कि बच्चों को जन्म देने के बाद उसका फिगर बिगड़ गया था, जिससे वो काफी स्ट्रेस में थी पर तभी उसने अपने फिगर को वापस पाने के लिए एक चमत्कारिक तरीका अपनाया। ये उपाय इस उसने कुछ रातों तक किया और फिर जो रिजल्ट आया उसे आज वो पूरी दुनिया से शेयर कर रही है। ​

असल में अपने बढ़े हुए पेट को शेप में लाने के लिए कॉलीन ने कुछ रातों तक अपने पेट पर सीवीड लोशन लगाने के बाद एक प्लास्टिक बांधा .. प्लास्टिक को पेट पर टिकाने के लिए कॉलीन उसके ऊपर बैंडेज बांधती थी। ये सब कॉलीन रात में सोने से पहले करती थी और इसके बाद वो सो जाती थीं। ऐसा उसने सिर्फ कुछ रातों तक किया और अब कॉलीन का दावा है कि इस तरीके से ही उसका बढ़ा हुआ पेट अपने आकार में आ चुका है, जैसा कि उसकी तस्वीरें बयां कर रही हैं। इसके लिए कॉलीन का दावा है कि इस उपाय से हर रात लगभग एक इंच पेट कम हो जाता था।

इसके लिए मार्केट से सीवीड यानी समुद्री शैवाल लोशन खरीदना होगा और साथ ही इसके अलावा आपको पेट पर बांधने के लिए प्लास्टिक की जरुरत होगी। रात को सोने से पहले ये सीवीड लोशन पेट पर लगाना है जैसा कि महिला ने अपनी तस्वीरों के जरिए बताया है.. इसके बाद इस कवर करते हुए पेट पर प्लास्टिक बांध लीजिए, पर ध्यान रखिए कि प्लास्टिक इतनी टाइट ना बांधे कि सोने में दिक्कत हो। इस प्लास्टिक को टिकाने के लिए उसके ऊपर बैंडेज बांध सकते हैं। इस तरह कुछ रातों तक प्लास्टिक पेपर और सीवीड (समुद्री शैवाल) लोशन का इस्तेमाल करना है। सोशल मीडिया पर महिला के किए गए दावे की माने तो बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के इस उपाय के जरिए पेट और कमर को सही शेप में लाया जा सकता है।

वैसे ये दावा और ये उपाय कितना विश्वसनीय है ये हम नहीं कह सकते, इसलिए इसे प्रयोग में लाने से पहले किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर कर लें।वरना कई बार ऐसे प्रयोग नुकसानदेह साबित होते हैं।

Back to top button