Trending

साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते इन ३ राशि वालों की खुलेगी किस्मत जब की ४ राशि वालों को होगी परेशानी

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? यह सप्ताह हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? इस सप्ताह आपके सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं जिसमें आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला सप्ताह आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक का राशिफल…

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

गणेश जी कहते है इस सप्ताह आपके आसपास का माहौल बेहतर रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। बुद्धिमता पूर्ण निर्णय लेने का समय है। विचारों में सकारात्मकता का भाव रहेगा। व्यापार में सही निर्णय लेने पर लाभदायक साबित होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में दुविधाग्रस्त रहेंगे, जीविका क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे। आपकी ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रह सकता है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपके धन का खर्च बढ़ सकता है। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह को अपने पार्टनर से प्यार और सम्मान मिल सकता है।

करियर के विषय में : कार्य क्षेत्र में चल रहा कोई पुराना विवाद इस सप्ताह हल हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता से लाभ होगा। सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे। इस सप्ताह धर्म-आस्था में वृद्धि होगी। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगीं।

प्यार के विषय में : प्रेमी युगल के लिए सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी।

करियर के विषय में : तकनीकी कार्यों से अच्छा धन लाभ होगा। उद्योग और फैक्ट्री आदि में मशीनी काम में आई रुकावटें दूर होंगी।

हेल्थ के विषय में : फास्टफूड से दूर ही रहें तो बेहतर है। खानपान का विशेष ध्यान रखें वरना किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपको परिवार के लोगों से मदद मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। वाहन व मशीनरी के कार्य में लापरवाही न करें। समय अनुकूल एवं शुभ फलदायी है। सभी काम मन मुताबिक पूरा हो जायेगा। परिवार में किसी सदस्य से चल रही अनबन इस सप्ताह खत्म हो जायेगी। किसी नये काम को शुरू करने में अपनो का साथ मिलेगा, साथ ही आर्थिक मदद भी मिल सकती है। अपनी गलतियों को पहचानकर उसे दोबारा करने से बचना होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : शादीयोग्य युवाओं को सही जीवनसाथी मिल जाने की संभावना है।

करियर के विषय में : भविष्य को लेकर चिंतित ना हो, मन में करियर को लेकर तरह-तरह के विचार आते रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : जंक फूड के प्रति दीवानगी आपको बीमार कर सकती है। थोड़ी कसरत अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होगी।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह कार्यभार काफी ज्यादा होगा जिस वजह से आपको अपनी जिम्मेदारी से थोड़ा सा पीछा छुडाना पड़ सकता है। आपका व्यवहार अधिक आक्रामक रहेगा। झगड़ों से बचें और अपना सारा ध्यान अपनी मेहनत पर दे फिर देखे किस तरह आप प्रगति करतें है। जो लोग शिक्षा के लिए बाहर जा रहे हैं उनके लिए आने वाला सप्ताह सफलतापूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों या यात्राओं के पीछे धन खर्च होगा।आपके लिए बड़ी खुशखबरी हो सकती है, मतलब आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह अपने काम में ज्यादा व्यस्त होने के कारण अपने लवर को ज्यादा वक्त नहीं दे पायेंगे l

करियर के विषय में : करियर के लिए आने वाला सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। छात्र के लिए शुभ समय है।

हेल्थ के विषय में : आप की जो चिंताएं है वो आपकी सेहत पर इसका असर डालेंगी और आप थोडा बीमार भी हो सकते है

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपकी आर्थिक तंगी समाप्त होगी। धन का आगमन प्रचुर मात्रा में होगा जो कि आपको विस्तार के नए अवसर तलाशने में मदद करेगा। यदि आप बैंक ऋण के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सफलता मिलेगी। इस अवधि में किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। वर्तमान बिजनेस को आप ओर मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। व्यावसायिक कारणों से आपका शारीरिक परिश्रम व भागदौड़ कुछ अधिक रहेगी। अचल संपति अथवा जमीन के कारोबार में फिलहाल कोई बड़ा निवेश न करें। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सफल हो सकती है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह दिल-दिमाग में भावनाएं उफान पर रहेंगी। पार्टनर से सहयोग मिलेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में सावधानी रखें। किसी को पैसा उधार न दें।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपकी व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी व निवेश से लाभ होगा। नई नई योजनाएं बनेंगे। मानसिक परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। घर पर हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहेगा, परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। किसी अनजानी समस्या से अचानक घिर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रुका धन प्राप्त होगा। व्यापार- में उतार-चढ़ाव रहेगा। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। आध्यात्म व दर्शन के प्रति रुचि रहेगी। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी से बेइंतहा प्रेम करते है तो, आप की उन से मुलाकात हो सकती है।

करियर के विषय में : नौकरी के इच्छुक जातकों को प्रगति के स्वर्णिम अवसर मिलेंगे। नौकरी कर रहे जातकों के प्रमोशन की संभावना प्रबल बनेगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य का खास तौर पर ख्याल रखना चाहिए। सामान्य बीमारियां आपको चिंतित बना सकती है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

काफी दिनों से जो असमंजस बना हुआ है इस सप्ताह उसका अन्त होगा और मायूसी भी समाप्त होगी। आपको अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव खड़े होने की संभावना है। मन में उठने वाली दुविधाओ से आप मानसिक उचाट अनुभव करेंगे। आप अपनी कंपनी के लिए नए संपर्क या अधिक व्यापार के विकास में शामिल हो सकते हैं। आपके विचारों और ऊर्जा को अच्छे परिणामों के लिए सकारात्मक निर्देशों पर केंद्रित करना होगा। वृद्धि हुई सामाजिक सम्मान नोट किया जा सकता है। आपको व्यवसाय और रोमांस में एक नई रुचि मिल जाएगी।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में बहुत खुशियां रहेंगी। प्यार के मामले में आप बहुत भाग्यशाली रहोगे।

करियर के विषय में : इस सप्ताह मेहनत ज्यादा हो सकती है। निवेश के लिए समय अच्छा है। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके लिए यह सप्ताह चिंताओं को बढ़ाने वाला होगा। आपको सर्तक रहकर सावधानी से आगे बढ़ना होगा क्योंकि आपके संकट में पड़ने की संभावना है। विचारों की दृढ़ता और आंतरिक मजबूती के साथ आपको आगे कदम रखना होगा। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपका जिद्दी रवैया होगा और जब तक आप इसे हासिल न कर लें तब तक पीछे नहीं हटेंगे। परिवार में कलह बढ़ सकता है इसलिए बातचीत में तीखें शब्द और व्यवहार में गरम तेवर अपनाने से बचना होगा। सप्ताह के अंत तक सारी समस्याएं धीरे-धीरे हल होती नजर आएंगी और कई नई दिशाओं में काम करने की जानकारी हासिल होगी।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी से या जीवनसाथी से जितना हो सके, प्रेम से बात करे नहीं तो आप दोनों के बीच वाद-विवाद होना संभव है।

करियर के विषय में : छात्रों को इस सप्ताह आसानी से सफलता प्राप्त होगी, आगे की योजना बनाने के लिए शुभ समय है।

हेल्थ के विषय में : किसी समस्या के कारण आपको मानसिक तनाव रह सकता है। हालाँकि योग-ध्यान के जरिए आप इस तनाव से मुक्ति पा सकते हैं।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह पैसों से संबंधित आपकी सारी परेशानियां हल होंगी और कई अनजान स्त्रोतों से आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। यदि आपका धन कहीं रूका हुआ है तो वह भी जल्द ही आपके हाथ में होगा। प्राॅपर्टी क्रय-विक्रय से लाभ होगा और व्यवसाय में पूंजी निवेश से आर्थिक उन्नति होगी। आपने अभी तक जो परिश्रम किए हैं उसके परिणाम अब आपके सामने होंगे। आप पारिवारिक परंपरावादिता को ध्यान में रखकर जीवन के फैसले लेंगे और जीवन निर्वहन के लिए आय के साधन जुटाने में स्वयं को व्यस्त रखेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कार्यक्षमता और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।

प्यार के विषय में : जीवन साथी के साथ तनाव रहित जीवन का आनंद लेंगे।

करियर के विषय में : करियर और व्यावसायिक कार्यकलापों में ध्यान केंद्रित करने के लिए अनुकूल सप्ताह है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप चुस्ती और स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागृत रहेंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सप्ताह के प्रारंभ में आप बाहर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनाएंगे मगर व्यस्तताओं के चलते पूरी तरह से इसका मजा नहीं ले पाने से मन में असंतोष हो सकता है। किसी मुद्दे पर उचित कानूनी सलाह के लिए आपको किसी से संपर्क करना पड़ सकता है। पेशेवर या शैक्षणिक मोर्च पर यदि अब भी आप गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में आपको और अधिक समस्या उठानी पड़ सकती है। हालात आपके लिए मुश्किल होते हुए दिख रहा है, हतोत्साहित रहने की संभावना है। आप किसी और के लिए फैसला लेने की स्थिति में खुद को महसूस कर सकते हैं। अपने कार्य की एक अलग शैली से अपने काम की पहचान बनाएंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको एक खूबसूरत और एक सच्चा प्रेम करने वाला जीवन साथी मिलने की पूरी संभावना हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस के सिलसिले में यात्रा होगी। बिजनेस भी बढ़ेगा। बिजनेस या नौकरी में कुछ बदलाव का मन भी बन सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के नजरिए से सप्ताह ठीक नहीं है। सुस्ती और थकावट के अलावा चली आ रही समस्या थोड़ी बढ़ सकती है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह नीतियों में परिवर्तन करते हुए व्यावसायिक लाभ लें पाएंगे। आर्थिक प्रगति का समय है। मित्र के माध्यम से पुराने धन की प्राप्ति होगी। किसी विशेष कार्य के होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। दूसरों के प्रति दया के भाव रखना आवश्यक हैं। व्यापारियों के लिए प्रबंधकीय व्यवसाय में आर्थिक निवेश के संकेत लाभकारी होंगे। शराब और धूम्रपान से बचने की कोशिश करें। इस हफ्ते संबन्धियों द्वारा घर में मतभेद उत्पन्न कराए जा सकते हैं। काम काज के क्षेत्र में नवीन मित्र बनेंगे। मन में नकारात्मक विचार तथा क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। कामकाज के प्रति ईमानदारी बरते नहीं तो नुकसान हो सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेमी युगल के लिए चुनौतीपूर्ण सप्ताह रहेगा।

करियर के विषय में : प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है साथ ही इस दौरान लंबी यात्रा करने से बचें

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपको पूर्व में किए काम का लाभ मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में सफल रहेंगे। व्यवसाय में विस्तार और धन लाभ होगा। लोगों से तकरार हो सकती है, जिसके कारण आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें, ज्यादा वाद विवाद ना करें। जल्द ही आपके दिन अच्छे आने वाले। नया रोमांस आपकी जिंदगी को रंगों से सराबोर करके आपको खुशमिजाज बना देगा। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। आप नवीनतम योजना बनाने में सफल होंगे। शत्रुओं को परास्त करने में सक्षम होंगे। शिक्षा ग्रहण करने वालों का मन पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह काम काज की वजह से अपने जीवनसाथी से दूर रहना पड़ेगा।

करियर के विषय में : नौकरी वाले लोगों पर वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा बरस सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में लापरवाही न करें। काम की अधिकता सेहत बिगाड़ सकती है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online toto togel sesetoto toto slot toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto mma128 Winsortoto toto togel ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor toto slot slot toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel situs toto situs toto situs toto ayamtoto kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau slot gacor toto slot batak5d batak5d batak5d slot gacor kari4d mekar99 sulebet mekar99 togel900 https://iwcc-ciwc.org/ slot gacor togel900 togel900 sulebet toto 4d Slot demo toto togel toto slot licin4d agen bola terpercaya vegas969 4d situs toto toto slot pascol4d slot gacor slot gacor slot88 slot gacor toto togel slot thailand toto togel situs toto situs toto RP888 slot gacor ayamtoto situs toto terpercaya toto togel slot toto togel venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola https://old.ccmcc.edu naruto88 leon188 login mpomax situs togel terpercaya bandar togel kientoto venom55 paten188 slot gacor dentoto situs togel toto slot https://extrastaruk.com/ Wikatogel toto pascol4d slot scatter hitam kapakbet sulebet https://www.customsclearance.net/ toto slot pascol4d toto slot babeh188 naruto88 https://extrastaruk.com/ 4d babeh188 slot deposit dana Slot pulsa indosat hoki69 toto slot toto slot toto macau situs toto toto togel toto slot slot gacor