दिलचस्प

पाकिस्तान में भारतीय चीजों पर पाबन्दी के बावजूद लड़की ने किया भारतीय गाने पे डांस, विडियो वायरल!

वर्तमान में भारत- पाकिस्तान के क्या हालात हैं पूरी दुनियाँ जानती है। उरी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच काफी दूरी बढ़ गयी है। हमले से पहले पाकिस्तान के आधे से ज्यादा कलाकार भारत में ही रहते थे और अपनी कला से लोगों का मन मोह लेते थे। वहीँ भारतीय फ़िल्में और गाने साथ ही साथ यहाँ के सीरियल के पाकिस्तानी लोग काफी मुरीद थे। लेकिन हमले के बाद सभी बदल गया।

जहाँ भारतीयों ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत से निकल जाने के लिए कहा और कभी भी वापस ना आने का आदेश दिया, वहीँ पाकिस्तान में भारतीय गानों, फिल्मों और सीरियल पर रोक लगा दी है। कहते हैं कितना भी बंधन लगा दो जो दीवाना होता है वह सारे बंधन तोड़ कर जो करना चाहता है वही करता है। यही इन दिनों पाकिस्तान में हुआ! इतना बंधन लगाने के बावजूद एक लड़की ने भारतीय फिल्म के गाने पर ऐसा डांस किया है कि देखने वाले अपने दाँतों तले अंगुलियाँ दबा लेंगे और कहेंगे वाह क्या डांस किया है लड़की ने! सोशल मीडिया पर इस समय पाकिस्तनी लड़की के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल पाकिस्तान की एक लड़की ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म “हम आपके हैं कौन” के गाने पर डांस किया। लड़की ने सिर्फ डांस ही नहीं किया है इस तरह से डांस किया है कि देखने वालों के होश उड़ जायेंगे। इस पाकिस्तानी लकड़ी ने दिखा दिया है कि कितना भी बंधन लगा दिया जाए लोग उसे तोड़ ही देंगे, और खासतौर पर कला पर लगे बंधन को! इसी बात से पता चलता है कि भारतीय फिल्म और यहाँ के गाने पाकिस्तान में कितने मशहूर हैं। पाकिस्तानी सरकार के बैन लगाने के बावजूद लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की ने किस जोश के साथ डांस किया है।

वीडियो देखें:

Back to top button