स्वास्थ्य

मिट्टी के तवे पर बनी रोटी सेहत के लिए है रामबाण, चमत्कारी लाभ जानकर रह जाएंगे दंग

आधुनिक जीवनशैली ने हम भारतीयों को हमारी पुरानी परम्पराओं से आज इतना दूर कर दिया है अगर आज हम पीछे मुड़कर उनकी तरफ देखते भी हैं तो वो हमें ग्वारपन लगते हैं, जबकि वास्तव में ये पुराने तौर-तरीके आज भी हमारे लिए बेहद लाभकारी हैं। जैसे कि भारतीय परम्परा में मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने के प्रचलन रहा है, पर आज हम इतने आधुनिक हो चुके हैं कि अब मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करना हमें अच्छा नहीं लगता पर वहीं असल में देखा जाए तो मिट्टी के बर्तन का प्रयोग स्वास्थय के लिए बेहद लाभकारी होता है। दरअसल आयुर्वेद की माने तो खाने को आग पर धीरे-धीरे पकाना चाहिए, पर स्टील और एल्युमिनियम से बने बर्तन में ये संभव नहीं है, इनमें खाना तेजी से पकता है जबकि वहीं मिट्टी के बर्तन में खाना हल्की आंच पर बनाया जाता है जिससे पौष्टिक उसकी पौष्टिकता बनी रहती है।

खासकर मिट्टी के तवें पर बनी रोटी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है,यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में मिट्टी का तवा, मेट्रो सिटीज और छोटे शहरी घरों में भी देखने को मिल रहा है। आज हम आपको मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद आप सामान्य तवे पर बनी रोटी खाना छोड़ देंगे। तो चलिए जानते मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने के फायदे..

शारीरिक शक्ति बढ़ाए

मिट्टी के तवे में बनी रोटी जहां खाने में बेहद स्वादिष्ट होती हैं, वहीं ये काफी पौष्टिक भी होती है। दरअसल  आटा मिट्टी के तत्वों को अवशोषित कर लेता है, जिससे इसकी पौष्टिकता और बढ़ जाती है.. ऐसे में मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने से सेहत बनती हैं और शरीर में सभी तरह की खतरनाक बीमारियों से लड़ने की क्षमता आती है।

गैस से निजात

मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने से गैस की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिल जाता है.. अगर  दिनभर ऑफिस में बैठने के कारण आपको गैस की समस्या है तो फिर आपके लिए मिट्टी के तवे बनी रोटी रामबाण हैं.. इसे जरूर आजमा कर देखें।

कब्ज दूर करें

वहीं आजकल अनियमित खानपान और जीवनशैली के कारण कब्ज की समस्या भी आम हो गई है.. ऐसे में अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशानी हैं तो तवा पर बनी रोटी के सेवन शुरू कर दें.. लगातार कुछ दिनों  तक ऐसा करने से आपको कब्ज में काफी राहत मिलेगा।

इन बातों का ख्याल रखें

वैसे मिट्टी के तवे पर रोटी बनाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जैसे कि मिट्टी का तवा तेज आंच पर रखने से ये चटक जाता है.. इसलिए इसे कभी भी अधिक तेज आंच पर ना रखें। वहीं इसके अलावा इसे इस्तेमाल करते समय ये भी ध्यान रखें कि इसे पानी के संपर्क में नहीं लाना है इसलिए रोटी बनाने के बाद इस तवे को किसी कपड़े से ही साफ करें। इस पर भूलकर भी साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, कियोंकि मिट्टी से बना तवा साबुन को अवशोषित कर लेता है जो कि नुकसानदायक होता है।

Back to top button