बॉलीवुड

बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस जल्द ही करेगी अपने से 5 साल छोटे बॉयफ्रेंड से शादी

मुंबई: चमक-धमक की दुनिया बॉलीवुड की हर बात ही अपने आप में निराली होती है। इस दुनिया से ताल्लुक रखने वाले लोगों की बात भी सबसे अलग होती है। वो भले ही आम लोगों की तरह दीखते हों, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल बिलकुल अलग होती है। बॉलीवुड के सितारे कई मामलों में आम लोगों से अलग होते हैं। बॉलीवुड में अक्सर कई चीजों को लेकर बात की जाती है, लेकिन अबसे ज्यादा बात रिश्तों को लेकर की जाती है। बॉलीवुड के रिश्ते की तुलना मुंबई के बारिश से भी की जाती है।


अब ऐसा क्यों कहा जाता है, यह किसी को बताने की जरुरत नहीं है। जी हाँ बॉलीवुड के रिश्ते और मुंबई की बारिश का कोई भरोसा नहीं होता है। बॉलीवुड में कब रिश्ते बन जाते हैं और कब टूट जाते हैं, किसी को कानोकान खबर भी नहीं होती है। किसी समय जो एक-दूसरे के साथ जीने-मरने के लिए तैयार थे, आज एक-दूसरे से नजरे मिल जाने पर नज़रे चुराते हुए दिखाई पड़ते हैं। इस समय देश में शादियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में भला बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है।


जानकारी के अनुसार मसान और हरामखोर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी श्वेता त्रिपाठी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो श्वेता अपने बॉयफ्रेंड एक्टर-रैपर चैतन्य शर्मा उर्फ़ स्लो चीता से 29 जून को शादी करने वाली हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि श्वेता के बॉयफ्रेंड स्लो चीता उम्र में उनसे 5 साल छोटे हैं।

चैतन्य के अनुसार श्वेता 32 साल की उम्र में भी काफी नौजवान दिखती हैं। आपको बता दें श्वेता ने हरामखोर फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दकी के साथ कई इंटिमेट सीन दिए हैं।


चैतन्य अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं कि, ‘हम दोनों इसलिए मिले क्योंकि हम दोनों की मुंबई एक्टिंग वर्ल्ड में काम करने के लिए आये हुए थे। एक कंसर्ट के दौरान हमारी मुलाकात दिल्ली में हुई थी। जब हम वापस लौट रहे थे, हमारी सीट एक-दूसरे के सामने थी। उस समय सुबह के पांच बजने वाले थे और प्लेन लैंड होने वाली थी। उसी समय हम दोनों में बात शुरू हुई और नंबर भी एक्सचेंज हो गए।‘ श्वेता बताती है कि चैतन्य ने उन्हें काफी रोमांटिक प्रपोजल दिया था। उन्होंने कुक्कू क्लब नाम की एक जगह पर मुझे प्रपोज किया था।‘


श्वेता ने आगे बताया कि वो मुझे स्टेज पर प्रपोज करना चाहता था। हम दोनों एक प्ले के सिलसिले में मिले थे। उसने मुझसे कहा था कि एक नया प्ले है। जब मैं वहां गयी तो उसने मुझे प्रपोज कर दिया। जानकारी के अनुसार श्वेता और चैतन्य की शादी गोवा में होगी। दोनों की शादी में केवल करीबी लोग और कुछ दोस्त शामिल होंगे।

आपको जानकारी के लिए बता दें पूर्व चीफ सेक्रेटरी पी. के. त्रिपाठी की बेटी हैं। वे हिरोइन नहीं बनना चाहती थी, लेकिन थिएटर के प्यार ने उन्हें फिल्मों तक पहुंचा दिया।

Back to top button