विशेष

अगर आप सपने में करते हैं मरे हुए लोगों से बात तो जानिए क्या होता है इसका मतलब

सपने हर व्यक्ति को आते हैं। कोई अपने सपनों में अच्छी चीजें देखता है तो वहीँ कोई सपने में बुरी चीजों को भी देखता है। कहा जाता है कि सपनों की दुनिया हमारी असली दुनिया से बिलकुल अलग होती है। सपने में हम वो सब कर सकते हैं, जो असली दुनिया में कर पाना संभव नहीं होता है। जैसे कभी-कभी सपने में व्यक्ति मरे हुए लोगों को देखता है और उनसे बात भी करता है। स्वप्न ज्योतिषी इसके बारे में कहते हैं कि सपने भविष्य में होने वाली अच्छी और बुरी घटनाओं के बारे में हमें बताते हैं।

आज हम आपको भूत-प्रेत और आत्मा से जुड़े कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अक्सर लोग देखते हैं। ज्यादातर लोगों को इन सपनों का मतलब पता नहीं होता है। जरुरत होती है इन सपनों के फलों के बारे में जानने की। जानिए ऐसे सपनों का क्या मतलब होता है।

अगर सपने में दिखे ये चीजें तो होता है यह मतलब:

*- अगर किसी व्यक्ति को सपने में खुदी हुई कब्र दिखती है तो इसका मतलब यह है कि उसे भविष्य में प्रेम में निराशा मिलने की सम्भावना होती है।

*- अगर सपने में कोई व्यक्ति किसी मरे हुए व्यक्ति को आवाज लागता है तो इसका मतलब उसके जीवन में घोर विपत्ति आने वाली है। भविष्य में उस व्यक्ति को दुःख भोगने पद सकते हैं।

*- सपने में मुर्दे से बात करना शुभ माना जाता है। अगर आप भी अपने में किसी मुर्दे से बात करते हैं तो इसका मतलब यह है कि जल्दी ही आपकी सभी इच्छाएं पूरी होने वाली है।

*- अगर किसी व्यक्ति को सपने में ताबूत में मुर्दा रखा हुआ दीखता है तो उस व्यक्ति के साथ भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

*- अगर आप सपने में साफ़-सुथरा श्मशान घाट देखते हैं तो इसका मतलब भविष्य में आपको व्यापार में काफी फायदा होने वाला है।

*- सपने में किसी व्यक्ति की कब्र पर लिखी हुई बातों को पढ़ने का मतलब है कि आपको भविष्य में कोई बड़ा पद मिलने वाला है।

*- अगर आप सपने में अपनी पत्नी के शव को देखते हैं, इसका मतलब आपका भविष्य मुश्किल में है। ऐसे व्यक्ति कई तरह के रोगों से घिर जाते हैं।

*- सपने में अगर कोई व्यक्ति विष पीकर मर जाता है तो वह रोगी हो जाता है और भविष्य में उसे कई दुःख भोगने पड़ते हैं।

*- अगर कोई महिला अपने सपने में किसी राक्षस को देखती है तो उसे भविष्य में अपने पति या प्रेमी से धोखा मिलने की सम्भावना रहती है।

*- अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद की शवयात्रा देखता है तो इसका मतलब यह है कि भविष्य में उसके साथ कुछ बुरा घटने वाला है।

*- सपने में प्रेतात्मा से मित्रता करना शुभ होता है। अगर कोई व्यक्ति सपने में ऐसा करता है तो उसे व्यापार में खूब सफलता मिलती है।

और पढ़ें – सपने में पानी देखना

Back to top button