राशिफल

गुरुवार यानी 12 अप्रैल को कर लें यह उपाय, खुल जायेंगे बंद किस्मत के सभी ताले

व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियाँ होती हैं। कुछ लोग जीवन की इन परेशानियों को दूर करने के लिए बार-बार देवी-देवताओं की पूजा-उपासना करते रहते हैं। वहीँ कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो परेशानी आने के बाद भगवान को याद करते हैं। ऐसे लोगों को जरुरत पड़ने पर ही भगवान की याद आती है। हर व्यक्ति की यही चाहत होती है कि वह जीवन में ख़ुशी-ख़ुशी रहे और उसकी सवी इच्छाएं पूरी हो जाएँ। लेकिन सभी के साथ ऐसा नहीं होता है। कुछ लोगों को अपने कर्मों की वजह से भुगतना भी पड़ता है।

हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार व्यक्ति अगर अपने जीवन में कुछ कार्य करे तो उसके सभी पुराने पाप धुल जाते हैं और उसका जीवन खुशियों से भर जाता है। वैशाख महीने की कृष्णपक्ष एकदशी को वरूथिनी एकादशी कहा जाता है। इस बार यह एकादशी 12 अप्रैल यानी गुरुवार के दिन पड़ रही है। हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार इस दिन व्रत करने और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति के सभी पुराने पाप नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति का जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है।

ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा ने इस दिन के बारे में कुछ खास बातें बताई हैं। उनके अनुसार अगर इस दिन कोई व्यक्ति इन विशेष उपायों को अपनाता है तो उसकी किस्मत के सभी बंद ताले खुल जाते हैं।

12 अप्रैल को करें ये उपाय:

*- हिन्दू धर्म में दक्षिणावर्ती शंख का बहुत ज्यादा महत्व होता है। इसके इस्तेमाल से पूजा में विशेष फल पाया जा सकता है। एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करें।

*- मान्यता के अनुसार एकादशी के दिन भगवान विष्णु को खीर, पीले फल या पीले रंग की मिठाई का भोग लगायें।

*- अगर आप जीवन में गरीबी से परेशान हैं और धनवान बनना चाहते हैं तो एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ ही धन की देवी माता लक्ष्मी की भी पूजा करें।

*- हिन्दू धर्म एम् तुलसी के पौधे को स्वर्ग के पौधे के रूप में पूजा जाता है। एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं और तुलसी को प्रणाम करके सुखी जीवन का आशीर्वाद मांगे।

*- गाय के कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।

*- पीपल के पेड़ को हिन्दू धर्म में पवित्र माना गया है। मान्यता के अनुसार इसमें सभी देवी-देवताओं का निवास होता है। इसके साथ ही भगवान विष्णु भी पीपल के पौधे में निवास करते हैं। एकादशी के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

*- एकादशी के दिन विष्णु भगवान के मंदिर जाकर अन्न का दान करें। बाद में इस अन्न को गरीबों में बाँट दें।

*- भगवान विष्णु को पीले वस्त्र बहुत पसंद हैं, इसलिए एकदशी के दिन उन्हें पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें।

*- जो लोग एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी की माला अर्पित करते हैं, उनके ऊपर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है।

*- एकादशी के दिन भगवान विष्णु को कमल का फूल या कोई भी पीले रंग का फूल चढ़ाएं। यह शुभ माना जाता है।

*- अपनी सभी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए एकादशी के भगवान विष्णु को हरश्रृंगार का इत्र चढ़ाएं।

Back to top button