बॉलीवुड

अपने बेटे तैमूर को यह बनाना चाहती हैं करीना कपूर खान, जानकर हो जायेंगे हैरान

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया के बारे में क्या ही कहना। इस दुनिया की हर बात ही निराली होती है। यहाँ के लोगों से लेकर उनकी लाइफस्टाइल सबकुछ आम लोगों से बिलकुल अलग ही होता है। आये दिन इस दुनिया के बारे में नयी-नयी बातें पता चलती हैं। बॉलीवुड में आमतौर पर रिश्ते की बातें ज्यादा की जाती हैं। लेकिन आजकल स्टार किड के बारे में कुछ ज्यादा ही चर्चा होने लगी है। आये दिन सुर्ख़ियों में स्टार से ज्यादा उनके किड्स छाये रहते हैं। बॉलीवुड के कई स्टार किड अपने जन्म से ही काफी फेमस हैं।

इन्ही में से एक हैं सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर। आपकी जानकारी के लिए बता दें तैमूर जन्म के समय से ही काफी फेमस है। इसके नाम को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी विवाद मच चूका है। दरअसल जब सैफिना ने अपने बच्चे का नाम तैमूर रखा तो लोगों ने इसका खूब विरोध किया। लोगों ने अनुसार तैमूर भारत पर राज करने वाला सबसे क्रूर मुस्लिम शासक था। उसके नाम पर किसी बच्चे का नाम कैसे रखा जा सकता है। हालाँकि सैफिना को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा।

इस समय तैमूर बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं। आये दिन मीडिया इनसे जुड़ी बातें जानने की कोशिश में लगी रहती है। कभी तैमूर की मुस्कुराहट सुर्ख़ियों में छाई रहती है तो कभी तैमूर का आंसू मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींचता है।

हर माँ-बाप की इच्छा होती है कि उनका बच्चा बड़ा होकर समाज में एक बेहतर इंसान के रूप में उभरे और अच्छे काम करे। हाल ही में एक अवार्ड सेरेमनी के दौरान जब करीना कपूर से पूछा गया कि वह अपने बेटे तैमूर के लिए कौन सा प्रोफेशन चुनेंगी? तो उनका जवाब हैरान करने वाला था।

करीना ने कहा कि, ‘मैं नहीं चाहती कि तैमूर मेरे हिसाब से कोई प्रोफेशन चुने। उसे खुद आज़ादी है कि जो उसे अच्छा लगे वह करे। हालाँकि मेरी यही चाहत है कि तैमूर बड़ा होकर एक क्रिकेटर बने।‘ आपको बता दें तैमूर के दादा जी मंसूर अली खान पटौदी भी अपने जमाने में फेमस क्रिकेटर थे। वहीँ एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने कहा था कि, ‘मैं चाहता हूँ कि तैमूर एक साधारण जिंदगी जिए। मैं और करीना अभी से उसके स्टारडम जे बारे में बात करने लगे हैं। हमने फैसला किया है कि हम उसे इंग्लैंड के एक अच्छे बोर्डिंग स्कूल में भेजेंगे।‘

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान ने कहा था कि वो अपने बेटे अबराम को हॉकी प्लेयर बनाना चाहते हैं। अबराम को क्रिकेट खेलना पसंद नहीं है, उसे फुटबॉल खेलना पसंद है। मैं चाहता हूँ कि भविष्य में वह भारत के लिए हॉकी खेले। तैमूर 1 साल 4 महीने के हो चुके हैं। उनका ज्यादातर समय अपनी नैनी के साथ बीतता है। कभी-कभी वह अपनी माँ के साथ शूटिंग के सेट पर भी जाते हैं। कुछ समय पहले वह करीना कपूर के साथ ‘वीरे दी वेडिंग’ के सेट पर दिखे थे।

Back to top button