स्वास्थ्य

भूलकर भी इन 5 वजहों को ना करें अनदेखा, हो सकता है आपका लीवर फेल

समय के साथ इंसान की स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बढती ही जा रही हैं।आये दिन नए-नए रोगोंके बारे में पता चल रहा है। व्यक्ति आज तरह-तरह की बिमारियों से ग्रसित हो चुका है। अपने स्वास्थ्य का ख़याल ना रख पाने की वजह से आये दिन लोग रोगों की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। इनमें से कई बीमारियाँ साधारण होती हैं, जिनको इलाज के बाद ठीक किया जा सकता है, जबकि कुछ बीमारियाँ इतनी खतरनाक और जानलेवा होती हैं, जिनको इलाज से भी नहीं ठीक किया जा सकता है।

इंसान के शरीर का हर अंग बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। हर अंग का अपना अलग-अलग काम होता है। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण अंग होता है लीवर। अक्सर लोगों को देखा जाता है कि वो अपनी लीवर की हेल्थ का ध्यान नहीं रखते हैं। लीवर ही एक ऐसा अंग है जो भोजन को पचाने, इन्फेक्शन से लड़ने और शरीर से खराब चीजों को निकालने का काम करता है। इसके खराब हो जाने के बाद व्यक्ति का बच पाना मुश्किल होता है। लेकिन थोड़ी-बहुत सावधानी बरतकर और कुछ बातों को ध्यान में रखकर अपने लीवर को खराब होने से बचाया जा सकता है।

लीवर डैमेज होने की कई वजहें हो सकती हैं।जब भी लीवर डैमेज होता है तो लीवर पर सूजन आ जाती है। कुछ समय बाद ही इसमें घाव होने लगता है। अगर समय पर इलाज करवाया जाता है तो घाव ठीक हो जाता है, नहीं तो यह घाव हमेशा के लिए बना रहता है। ऐसे में लीवर को अपना काम करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अंत में लीवर फेल हो जाता है, अर्थात लीवर पूरी तरह से काम करना बंद कर देता है। शुरुआत में लीवर के खराब होने के बारे में पता नहीं चलता है।

लेकिन जब लीवर की हालत बहुत खराब हो जाती है तो स्किन में खुजली होने लगती है। व्यक्ति की आँखें और स्किन पीली पड़ने लगती है। व्यक्ति का पेड़ गड़बड़ होने लगता है। भूख लगना बंद हो जाता है। केवल यही नहीं व्यक्ति के पैर, पेट और एड़ी में सूजन आ जाती है। ज्यादातर लीवर से जुड़ी बिमारी क्रोनिकल होती है। इसके लक्षणों की बात करें तो पीलिया, पेट दर्द और पेट खराब होना होता है। लीवर फेल होने में कई बार हप्ते भर का समय लग जाता है तो कई बार यह एक ही दिन में हो जाता है।इसलिए इससे जुड़े कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

इन वजहों से होता है लीवर ख़राब:

आपकी जानकारी के लिए बता दें मोटापे से लीवर की समस्या और भी बढ़ जाती है। ज्यादा वेट और अल्कोहलिक फैटी लीवर बिमारी की वजह बनता है। जब व्यक्ति के लीवर पर फैट बनता है तो यह सिरोसिस डिजीज और अन्य बिमारियों का कारण बनता है।

अक्सर ज्यादा शराब पीने वाले लोगों का लीवर डैमेज हो जाता है। लीवर जब खून से अल्कोहल निकालने के लिए जो कोशिश करता है, उससे शरीर में कई खतरनाक केमिकल बनते हैं।जो लीवर के लिए किसी भी तरह से ठीक नहीं होता है।

कई बार ज्यादा दवाओं का सेवन करने से भी व्यक्ति का लीवर डैमेज हो जाता है। इनमें एंटीबायोटिक और पेन रिलीवर दवाएं शामिल हैं। ऐसा उस समय होता है जब व्यक्ति बहुत ज्यादा दवाएं लेता है या इसे शराब या किसी दुसरे ड्रग्स के साथ लेता है। हिरोइन या कोकीन का सेवन भी लीवर को डैमेज कर देता है।

हेपेटाइटिस ए, बी, या सी और दूसरे वायरस भी लीवर को ख़राब करने का काम करते हैं। जिस क्षेत्र में आप रहते हैं, अगर वहां का पानी और खाना साफ़ नहीं है तो भी लीवर खराब होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

जिस व्यक्ति का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, उसका लीवर बहुत जल्दी ख़राब हो जाता है। हालाँकि आप इसे इलाज द्वारा ठीक कर सकते हैं।

Back to top button