विशेष

ये हैं वो देश जिनके पासपोर्ट की ताकत और खूबियाँ जानकार हो जायेंगे आप हैरान!

किसी भी देश के नागरिक के लिए पासपोर्ट एक बहुत ही जरुरी और अहम दस्तावेज होता है। भारत देश के अन्दर पहचान पत्र के लिए बहुत सी चीजों जैसे पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड काम में आता है, लेकिन विदेशों में नागरिकता की पहचान के लिए केवल पासपोर्ट ही वैद्य माना जाता है। अक्सर सबके मन में एक सवाल आता है कि आखिर पासपोर्ट की ताकत क्या होती है, और एक पासपोर्ट के आदमी कितने देशों में बिना वीजा के सफ़र कर सकता है। हमने तो सुन रखा था कि कहीं भी बाहर जाने के लिए सबसे पहले वीजा बनवाना पड़ता है। जबकि कई हॉलीवुड फिल्मों में देखने को मिलता है कि वह बिना वीजा बनवाये ही कई देशों की यात्रा लगातार करते ही रहते है। ऐसा कैसे संभव हो सकता है? आज हम आपके उसी सवाल का जवाब लेकर आये हैं। हम आपको कुछ देशों के बारे में बताएँगे जिनके पासपोर्ट से कई देशों की यात्रायें बिना वीजा के की जा सकती है। पासपोर्ट से ही किसी भी देश की ताकत का अंदाज़ा लगाया जाता है।

जर्मनी:

Passport without a visa to travel to many countries

जानकारी के अनुसार जर्मनी का पासपोर्ट पूरी दुनियाँ में सबसे ताकतवर माना जाता है। जिस भी आदमी के पास जर्मनी का पासपोर्ट होता है वह बिना वीजा के 177 देशों की यात्रा कर सकता है।

स्वीडन:

Passport without a visa to travel to many countries

इस क्रम में स्वीडन का दूसरा स्थान है। स्वीडन के पासपोर्ट की ताकत पूरी दुनियाँ में दुसरे स्थान पर आती है। स्वीडन पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 176 देशों की यात्रा कर सकता है।

ब्रिटेन:

Passport without a visa to travel to many countries

पासपोर्ट की ताकत के हिसाब से तीसरा स्थान ब्रिटेन का आता है। इसके पासपोर्ट धारक बिना रोक- टोक के और बिना वीजा के दुनियाँ के 175 देशों का भ्रमण कर सकते हैं।

फ़िनलैंड:

Passport without a visa to travel to many countries

फ़िनलैंड भी ब्रिटेन से कम नहीं है। इसके पासपोर्ट की ताकत भी ब्रिटेन जितनी ही है, अर्थात जिस भी व्यक्ति के पास फ़िनलैंड का पासपोर्ट होता है वह बिना वीजा के विश्व के 175 देशों की यात्रा कर सकता है।

अमेरिका:

Passport without a visa to travel to many countries

इस क्रम में अमेरिका पाँचवें स्थान पर आता है। अमेरिका भले ही दुनियाँ का सबसे ताकतवर देश हो लेकिन उसके पासपोर्ट की ताकत जर्मनी, स्वीडन, ब्रिटेन और फ़िनलैंड के पासपोर्ट से कम ही है। अमेरिकी पासपोर्ट धारक विश्व के 174 देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं।

Back to top button