बॉलीवुड

इस वजह से काजोल ने सिर्फ़ 25 वर्ष की उम्र में की थी अजय देवगन से शादी, वजह जान कर चौंक जाएंगे

क्यों काजोल ने की अजय देवगन से शादी: अक्सर बॉलीवुड में सितारों के रिश्तों को लेकर ख़ूब चर्चा होती है। आम दुनिया की तरह ही बॉलीवुड की चमक-धमक से भरी दुनिया में भी रिश्तों का काफ़ी महत्व है। यहाँ कई ऐसी जोड़ियाँ हैं जिनके उदाहरण दिए जाते हैं, इन्ही में से एक जोड़ी है काजोल और अजय देवगन की। आपको बता दें दोनो बॉलीवुड सितारों की शादी को 19 साल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनो अपनी वेडिंग ऐनिवर्सरी मनाने के लिए बेटे युग के साथ बेटी न्यासा के पास गए हुए हैं।

25 साल की उम्र में किया था अजय से शादी:

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अजय और काजोल की बेटी न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं और वह बार-बार पढ़ाई छोड़कर भारत नहीं आ सकती हैं। इसीलिए अजय देवगन का पूरा परिवार उनसे मिलने और अपनी वेडिंग ऐनिवर्सरी मनाने के लिए सिंगापुर गया हुआ है। आपको बता दें अजय देवगन और काजोल की शादी आज से 19 साल पहले 24 फ़रवरी 1999 को हुई थी।

काजोल उस समय 25 साल की थीं। काजोल ने अजय देवगन से उस समय शादी की थी जब उनका फ़िल्मी कैरियर ऊँचाई पर था। काजोल ने आख़िरकार ऐसा क्यों किया था? इसका जवाब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान दिया था।

काजोल के पास सब था लेकिन ख़ुद के लिए नहि था समय:

इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि अजय देवगन से उस वक़्त शादी करने की सबसे बड़ी वजह यह थी कि वह अपनी ज़िंदगी और कैरियर में थोड़ा ठहराव चाहती थीं, इसी वजह से उन्होंने शादी की। काजोल ने इंटरव्यू में बताया था कि फ़िल्मों में काम करते हुए उन्हें उस समय 9 साल हो गए थे। हर साल 4-5 फ़िल्मों में काम करने का ऑफ़र आ रहा था। काजोल ने बताया कि उनके पास सबकुछ था पैसा, शोहरत और कामयाबी लेकिन ख़ुद के लिए मेरे पास समय नहीं था। यह एक बड़ा फ़ैसला लेने का सबसे अच्छा वक़्त था।

काजोल लेती थीं अजय देवगन से सलाह:

उसी समय मैंने फैलसा कर लिया था कि अब शादी करूँगी और ज़्यादा से ज़्यादा एक साल में एक फ़िल्म में काम करूँगी। एकि इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि जब वह अजय के साथ फ़िल्म हलचल में पहला शॉट दे रही थीं तभी उन्हें पता चल गया था कि यह आदमी उनकी ज़िंदगी में अहम रोल प्ले करने वाला है। हालाँकि उस समय अजय और काजोल के बीच कोई रिश्ता नहीं था। दोनो केवल दोस्तों की तरह साथ रहते थे। उस समय काजोल, अजय देवगन से अपने रिलेशनशिप और लव लाइफ़ के बारे में सलाह लिया करती थीं।

दोनो ने एक साथ किया है कई हिट फ़िल्मों में काम:

पहली बार दोनो की मुलाक़ात फ़िल्म हलचल के सेट पर ही हुई थी। पहले दोनो में दोस्ती हुई। जब काजोल अजय देवगन से मिली थीं तो उन्होंने देखा था कि अजय देवगन को एक किनारे अकेले बैठना पसंद है। अजय ज़्यादा बातें भी नहीं करते थे। उस समय काजोल को यह लग रहा था कि ऐसे भला कैसे हो सकता है कि कोई बात ना करे। लेकिन जब धीरे-धीरे काजोल अजय से बात करने लगीं तो दोनो की दोस्ती हो गयी। इस फ़िल्म के बाद दोनो ने एक साथ कई हिट फ़िल्मों में काम किया। समय के साथ दोनो का प्यार परवान चढ़ा और आख़िरकार दोनो ने 1999में शादी कर ली। शादी देवगन हाउस में महाराष्ट्रियन तरीक़े से हुई थी। आज दोनो की जोड़ी बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ियों में से एक मानी जाती है।

Back to top button