राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: ग्रह संयोग बन रहा है ऐसा की ३ राशि वाले होंगे मालामाल, पढ़ें साप्तहिक राशिफल

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? यह सप्ताह हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? इस सप्ताह आपके सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं जिसमें आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला सप्ताह आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें 26 मार्च से 1अप्रैल तक का राशिफल…

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आप अपने कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। गणेश जी आपको यह समय ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में बिताने की सलाह देते हैं। कारोबार में स्थिति नहीं है। सप्ताह की शुरुआत में आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। भाग्यवृद्धि होने के संकेत है। किसी फैसले या किसी स्थिति में तब तक शामिल न हों, जब तक आपने उसे ठीक से समझ न लिया हो। आपको भावनात्मक संतुलन रखने में परेशानी आएगी। मीठा बोलकर काम पूरे करवा लेंगे। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। आपकी कार्य क्षमता आने वाले दिनों में भी आपको फायदा दिलाएगी।

प्यार के विषय में : विवाहित इस सप्ताह पार्टनर की उपलब्धियों से बेहद खुश होंगे।

करियर के विषय में : इस सप्ताह कारोबार में ज्यादा खर्च हो सकता है। निवेश करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

हेल्थ के विषय में : परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

परिवारजनों के साथ गलतफहमी की वजह से जो मनमुटाव चल रहा है वह इस हफ्ते दूर हो जाएगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना होगा। सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। भागदौड़ बनी रहेगी। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप पूरे सप्ताह नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। अच्छी वार्ता की बदौलत आप किसी संपत्ति की खरीद में मोल-जोल का फायदा ले सकते हैं। थोड़ा मानसिक दबाव और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेमी जनों से पुनर्मिलाप होगा।

करियर के विषय में : जो लोग नौकरी के क्षेत्र में हैं उनके परिचय क्षेत्र में अच्छी खासी वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य अपेक्षाकृत ठीक रहेगा फिर भी मौसमी बीमारियों से बचकर रहें।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आप नकारात्मक विचारों को दूर कर सकारात्मक विचारों की तरफ केन्द्रित करेंगे। कार्यों में आलस्य की प्रधानता रह सकती है। आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं। भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोचेगें। शोर्टकट नुकसान देंगे। घर में शांति का वातावरण रहेगा।वाणी में मधुरता के कारण कोई महिला आपके प्रति आकर्षित हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढे़गी। तथा परिश्रम के अनुरुप सफलता प्राप्त हो सकती है। कुछ जरुरी कार्यों में इस सप्ताह व्यस्त रहेंगे। ऊपरी अधिकारियों की शुभ दृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ प्राप्त करवाएगी।

प्यार के विषय में : अविवाहितों को अपने प्रेम संबन्ध मजबूत करने के लिए प्रयास करने पड़ेंगें।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों में एकाग्रता की कमी देखी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको उसका लाभ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या या विकार हो सकता है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सप्ताह की शुरुआत अच्छे समाचारों के साथ होंगी। इस सप्ताह पढ़ाई के लिहाज से समय बढ़िया है। शिक्षा में आनेवाली बाधाएं दूर होंगी, नतीजे पक्ष में रहेंगे। नए लोगों से परिचय हो सकता है जिनसे आप का फायदा होगा। आपको अपने कमजोर हो रहे सामाजिक प्रभाव को और अच्छा बनाने के लिए संघर्ष करना होगा। आप कहीं निवेश करने जा रहे हैं तो आपको बता दें कि आपके लिए यह सही नहीं होगा। आपको धैर्य रखने की जरूरत है। अपने जज़्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। कलाकार एवं कारीगरों को अपनी कला-कारीगरी प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको अपने पार्टनर के करीब आने के लिए थोडा नम्र और ख्याल रखने वाला बनना होगा।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ के विषय में : आपके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगाा क्योंकि स्वस्थ रहना ही जीवन जीने का सबसे अच्छा तरीका है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आप किसी अवांछित मेहमान से मिलते समय अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। खुद पर काबू रखना वक्त की जरूरत है। बेवजह तनाव लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आखिरकार यह मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। यदि आप कहीं पैसों का निवेश करना चाहते हैं तो कुछ समय इंतजार करना समझदारी होगी। सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुनें और किसी का भी अनादर न करें। घर का माहौल आनंद से भरपूर होगा तथा जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और लघु यात्रा के संकेत हैं।

प्यार के विषय में : जिसे आप प्यार करते थे, उसका दिल भी आप पर आने की संभावना है।

करियर के विषय में : आपके रुके हुए कुछ काम पूरे होंगे। बिजनेस में भी रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह बीमार जातकों की तबीयत में सुधार होगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आप में भौतिक या शारीरिक ऊर्जा ज्यादा रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। घर में धार्मिक कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। पत्नी का सहयोग मिलेगा। साझेदार व्यापार में धोखा कर सकते हैं। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। मन में नए कामों की उमंग रहेंगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है। पार्टनरशिप के व्यापार में भी आपको थोड़ी चिंता रहेगी। आपके विचारों में भी सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। नए-नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। आपका प्रभाव बढ़ेगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : कोई बात आपके प्रेम संबंधों में दरार डाल सकती है इसलिए सूझ-बूझ से काम लें।

करियर के विषय में : आपका कारोबार बढ़ेगा पर धीरे-धीरे कुछ परेशानियां आ सकती हैं। जिनका आप बखूबी सामना करेंगे।

हेल्थ के विषय में : अगर आप अपनी सेहत के साथ समझौता करोगे तो बीमार हो सकते हो। बाहर का खाना खाने से बचें।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। कारोबार में नई योजना की शुरूआत हो सकती है। यात्राएं तरोताजा और तनावमुक्त करने में सहायक होंगी। नैतिक मूल्यों व आध्यात्मक की ओर झुकाव रहेगा। विद्यार्थी अपना ध्यान पढ़ाई में लगाएंगे। वित्त संबंधी हालात सामान्य रहेंगे। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। कलाक्षेत्र के प्रदर्शन से एवं सामाजिक दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सन्मान प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपके भागीदारों के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन के क्षेत्र में आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको लव प्रपोजल मिल सकता है। इस मामले को गंभीरता से लें।

करियर के विषय में : कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी आप खुद अपने सिर ले सकते हैं। अचानक आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियां रहेंगी। पुराने रोग भी रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह का प्रारंभ स्फूर्ति और ताजगी के साथ होगा। घर में मित्र और नाते-रिश्तेदारों की आवाजाही से खुशहाली भरा वातावरण रहेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। आपके लिए सप्ताह बहुत कुछ कहता है समय थोडा विपरीत जरुर है लेकिन सप्ताह अगर आप थोडा सा सावधान होकर के काम करे तो हानि से तो बचेगे ही साथ ही लाभ की स्थातिया भी पैदा कर सकते है। सभी ग्रह सितारे आपके पक्ष के बने हुए है जिस काम में भी हाथ डालोगे उसमे सफलता और सिद्धि अवश्य ही मिलेगी। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जीवन साथी की सहयोग मिलेगा।

करियर के विषय में : यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह मानसिक तनाव ग्रस्त, बेचैनी रहने से किसी काम में मन ना लगे ऐसा संभव है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपको रोजगार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह ठीक रहेगा। यह समय आपका मेहनत और संघर्ष का है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आय में सुधार होगा, परंतु आत्मविश्वास में कुछ कमी देखने को मिलेगी। कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता दिलाएगा। कुछ नए काम काज करने से आपको बहुत लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिल सकता है। मनवांछित फलों के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।

प्यार के विषय में : निजी संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह चुनौती भरा है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में मतभेद के कारण आप थोड़े परेशान रहेंगे। पैसों से जुड़ा फायदा होगा।

हेल्थ के विषय में : स्फूर्ति महसूस होगी। ताजगी भरा सप्ताह रहेगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपका यह सप्ताह मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद को आगे आएगा। जरूरत पड़ने पर इनकी मदद लेने से पीछे ना रहें। लेकिन ये बात भी ध्यान में रखें कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आपको उनके एहसान का बदला चुकाना पड़ेगा। ऐसे काम हाथ में लेंगे जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। समय पर कार्य पूरे नहीं होने से नौकरी में परेशानी आ सकती है। उधार दिया हुआ पैसा मिलने की संभावना है।

प्यार के विषय में : अपने अहम को रिश्ते में न पनपने दें अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

करियर के विषय में : कम्प्यूटर और उससे जुड़े सभी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह नौकरी व व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी खास मकसद से यात्राएं हो सकती हैं। वाणी में संयम के साथ-साथ संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक समस्याएं आ सकती हैं। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम ना उठायें। बेवजह विवाद करने से बचें। आमदनी बेहतर रहेगी और धन का आवागमन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी की वजह से आप पर निराशा तथा नकारात्मकता का भाव हावी हो सकता है।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में मंगल प्रसंग आएगा। प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी।

करियर के विषय में : बिजनेस में विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपकी सेहत सामान्य रहेगी। उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी और भविष्य में वो भी आपकी मदद को तैयार रहेगा। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। बच्चों के साथ वाद-विवाद झुंझलाहट पैदा करेगा। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगी। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद दूर होंगे। इस सप्ताह आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होगा। विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे। योजना अनुसार कार्य करेंगे।

प्यार के विषय में : लवर के साथ गंभीर मामलों पर बातचीत हो सकती है। संबंधों में गहराई होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

करियर के विषय में : कारोबार के लिए यात्रा से फायदा होगा। बातचीत करते समय सावधान रहें।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोग दूर होंगे। सेहत के मामले में खुद को पहले से ज्यादा अच्छा महसूस करेंगे।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button