विशेष

इस लड़की से हुई मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की प्री-इंगेजमेंट सेरेमनी, ये बन रही है उन की दुल्हन

आकाश अंबानी प्री-इंगेजमेंट सेरेमनी: हर व्यक्ति के जीवन में शादी-ब्याह का महत्त्व अलग होता है। आज के समय में कुछ लोग शादी को महत्वपूर्ण मानते हैं तो वहीँ कुछ लोग शादी को जीवन के लिए जरुरी नहीं समझते हैं। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार शादी एक संस्कार माना गया है जो हर व्यक्ति को जीवन में निभाना पड़ता है। शादी केवल दो लोगों के बीच नहीं होती है बल्कि यह दो परिवारों के बीच होती है, इसलिए यह बहुत ज्यादा खास हो जाती है। शादी के बाद हर किसी की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं।

अब शादी बंट चुकी है कई हिस्सों में:

हर व्यक्ति कभी ना कभी अपनी शादी के सपने देखता है। लड़का हो या लड़की शादी का नाम सुनते ही उसके मन में लड्डू फूटने लगते हैं। आज के समय में पहले की अपेक्षा शादियाँ काफी धूम-धाम से होने लगी हैं। पहले शादी के समय बहुत ज्यादा खर्च नहीं किया जाता था। लेकिन आजकल शादी के दौरान तमाम खर्चे बढ़ गए हैं इसके साथ ही पहले शादी एक दिन में संपन्न हो जाती थी, लेकिन अब शादी को कई हिस्सों में बाँट दिया गया है। अब तो इंगेजमेंट से पहले प्री-इंगेजमेंट सेरेमनी भी होने लगी है।

आकाश ने श्लोका को किया प्रपोज:

हाल ही में देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री-इंगेजमेंट सेरेमनी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह पूरा कार्यक्रम ताज एक्जोटिका रिसोर्ट एंड स्पा में संपन्न हुआ। शाम को लगभग 6:15 पर आकाश और श्लोका जीवा स्पा पहुंचे। यहाँ फूलों से बने हुए एक मंच पर लगभग 8 मिनट तक फोटोशूट चलता रहा। इस दौरान आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया, जिसे श्लोका ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद रिसोर्ट में डांस पार्टी भी हुई। आकाश और श्लोका के साथ ही कुछ करीबी लोगों ने भी डांस किया।

दिसंबर में हो सकती है मुंबई में दोनों की सगाई:

जानकारी के अनुसार आकाश और श्लोका की सगाई का कार्यक्रम मुंबई में दिसंबर में हो सकता है। 26 साल के आकाश मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चों में से सबसे बड़े बेटे हैं। ईशा आकाश की जुड़वाँ बहन है जबकि अनंत सबसे छोटे हैं। श्लोका हीरा के व्यापारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। अंबानी और मेहता परिवार एक दुसरे को काफी अच्छे से जानता था। केवल यही नहीं आकाश और श्लोका दोनों ही साथ में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ चुके हैं। आकाश रिलायंस ग्रुप के टेलिकॉम वेंचर रिलायंस जियो के ग्रुप में हैं।

टॉप 6 हीरा व्यापारियों में शामिल हैं रसेल मेहता:

आपको बता दें हीरा कारोबारी रसेल मेहता रोजी ब्लू डायमंड के मालिक हैं। रसेल मेहता को देश के टॉप 6 हीरा व्यापारियों में गिना जाता है। श्लोका रसेल और मोना मेहता के तीन बच्चों में से सबसे छोटी बेटी हैं। श्लोका ने अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से मानव विज्ञान और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री ली है। वह जुलाई 2014 से रोजी ब्लू डायमंड में डायरेक्टर हैं। श्लोका कनेक्टफॉर की को-फाउंडर भी हैं। यह ग्रुप एनजीओ को उनकी जरुरत के हिसाब से वालंटियर्स मुहैया करवाता है।

Back to top button