दिलचस्प

ये है दुनिया का इकलौता बल्लेबाज जिसने एक दो नहीं बल्कि 24 बार आखिरी गेंद पर लगाया है छक्का!

श्रीलंका में खेली गई निडास ट्रॉफी के फाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच जबरजदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस मैच के आखिरी दो ओवरों तक ऐसा लग रहा था कि भारत को हराकर बांग्लादेश खिताब अपने नाम कर लेगी। अंतिम 2 ओवरों में भारत को 34 रन चाहिए थे और बंग्लादेश मैच जीत रहा था। लेकिन, दिनेश कार्तिक ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से भारत को एक ऐतिहासिक जीत दिला दी। दिनेश कार्तिक ने एक ऐसी पारी खेली जो जब तक क्रिकेट रहेगा याद की जायेगी। दिनेश कार्तिक ने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच भारत को जीता दिया। लेकिन, दिनेशा कार्तिक ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज नहीं है। इन मैचों में भी बल्लेबाजों ने अंतिम गेंद पर छक्का मारकर मैच जिताया है।

इन बल्लेबाजों ने अंतिम गेंद पर छक्का मारकर जिताया मैच

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पाकिस्तानी बल्लेबाज जावेद मियांदाद का है। जावेद मियांदाद ने चेतन शर्मा की गेंद पर शारजाह में साल 1986 को भारत बनाम पाकिस्तान के मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीताया था। इसके बाद भारत के ही खिलाफ श्रीलंका की ओर से कपुगेदेरा ने ग्रोस आइलेट, 2010 में नेहरा की अंतिम गेंद पर छक्का लगा श्रीलंका को मैच जिताया था। उस वक्त अंतिम गेंद पर तीन रनों की जरूरत थी। न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, नेपियर, 1999 में अंतिम ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी और आखिरी गेंद पर चार रन चाहिए थे।

क्लासनर ने नैश की गेंद पर एक बड़ा छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी थी। जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश, हरारे, 2006 के मुकाबले में ब्रेन्डन टेलर ने मोर्टाजा की अंतिम गेंद पर छक्का मारकर जीत दिलाई थी। दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पॉचेफ़स्टरूम के मैदान पर साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका को 261 रनों का पीछा करते हुए अंतिम गेंद पर सिर्फ तीन रनों की आवश्यकता थी। मैकलेरन ने फ्रैंकलिन को अंतिम देंग पर छक्का मारा था।

इस बल्लेबाज ने 24 बार आखिरी गेंद पर लगाया है छक्का

इस महान क्रिकेट खिलाड़ी का करियर खत्म, जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास...

अंतिम गेंद से बल्लेबाजों ने छक्का मारकर अपनी टीम को वैसे तो कई खिलाड़ी जीत दिला चुके हैं। लेकिन, इस लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने एक दो बार नहीं पूरे 24 बार मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया है। इस खिलाड़ी के नाम पर मैच की आखिरी गेंद पर सबसे ज्यादा बार छक्का मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। शायद आप ये सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा खिलाड़ी है जिसने इतनी बार अंतिम गेंद पर छक्का लगाया है और आपको मालूम भी नहीं है।

तो आपको बता दें कि वो कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी हैं। जी हां, धोनी ने जब से इंटरनेशनल मैच खेलना शुरु किया है तब से उन्होंने एक दो बार नहीं बल्कि 24 बार मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया है। कैप्टन कूल के नाम से मशहुर धोनी ने अभी तक वनडे क्रिकेट मैचों में 13 और टी- 20 में 8 बार आखिरी गेंद पर छक्का लगाया है। धोनी ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।

Back to top button