बॉलीवुड

सड़कों पर ये किस हालत में घूम रही हैं अनुष्का शर्मा? ये रुप देखकर विराट भी हो गए हैरान

भोपाल – टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बीते साल दिसम्बर में शादी कर ली। दोनों की शादी भारत से दूर इटली के गांव मिलान में हुई। विराट अनुष्का की इटली में शादी, रोम में हनीमून और फिर दिल्ली व मुम्बई में रिसेप्शन सभी ने खूब सुर्खियां बटोरी। रिसेप्शन पार्टी के बाद विराट कोहली और अनुष्का कुछ दिनों के लिए साउथ अफ्रीका गए जहां विराट के साथ कुछ दिनों तक रहने के बाद अनुष्का देश वापस आ गई। इसके बाद अनुष्का अपनी फिल्मों में जुट गई। हाल ही में विराट और अनुष्का ने मुम्बई में एक अलिशान घर किराये पर लिया है। दोनों हस्बैंड वाइफ फिल्हाल यहीं इंज्वाय कर रहे हैं। इसी बीच वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

शुरु है वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा की शूटिंग

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म सुई धागा की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि फिल्म आज के जमाने से थोड़ी अलग है। इसलिए, इस फिल्म को लेकर दोनों काफी उत्साहित हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा की फिल्म परी भी रिलीज हुई थी जिसमें अनुष्का ने अपने हॉरर लुक से सभी को चौंका दिया था। अब एक बार फिर से वो अपनी अगली फिल्म सुई धागा से दर्शकों को चौंकाने वाली हैं।

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा की शूटिंग की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आपको बता दें कि फिल्म ‘सुई धागा’ की शूटिंग मध्य प्रदेश में चल रही है। शूटिंग का अगला शेड्यूल भोपाल में रखा गया है। शूटिंग की कुछ तस्वीरे सामने आई हैं जिसमें अनुष्का का रुप देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा भोपाल हलालपुर बस स्टेण्ड पर सूती साड़ी पहनकर घुमते हुए नजर आईं। अनुष्का ने एक गुलाबी-सफेद साड़ी पहन रखी थी।

वायरल हो रही हैं अनुष्का की ये तस्वीरें

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्म परी से दर्शकों को डराया और अब वो एक बार फिर से अपनी फिल्म सुई धागा के जरिए लोगों के होश उड़ाने वाली हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपनी आगामी फिल्म सुई धागा का फस्ट लुक जारी किया, जिसमें वरुण धवन भी हैं। सुई धागा के फस्ट लुक में अनुष्का एक साड़ी, चूड़ी और बिंदी पहने हुए नज़र आ रही हैं। फिल्म मे उनका लुक देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो किसी 90 या 80 की नई विवाहित लड़की हो। फिल्म की शूटिंग जारी है और भोपाल में शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं।

अनुष्का शर्मा और वरुण धवन फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल में हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म मेक इन इंडिया थीम पर आधारित है। फिल्म को मध्यप्रदेश की रियल लोकेशन पर शूट किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म में चंदेरी को दिखाया जायेगा। गौरतलब है कि चंदेरी की साड़ियों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां काम करने वाले बुनकर परिवार अपने घरों में छोटे-छोटे हैंडलूम के जरिए बुनाई करते हैं।

Back to top button