राशिफल

इन तीन ग्रहों का योग बिगाड़ सकता है काम, पैसों के मामले में सावधान रहें 5 राशियां

आज के दिन शनि, मंगल के साथ चंद्रमा का षडाष्टक योग बन रहा है जो कि वृष, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आर्थिक हानि का कारण बन सकता है। ऐसे में इन पांच राशि के जातकों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत हैं क्योंकि इस योग की वजह से पैसों से सम्बंधी गलत फैसले लेने संभावना है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि इन राशि के लोग नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में भी सावधानी से काम काम करें। साथ ही इन्हे किसी भी तरह की जोखिम और जल्दबाजी से बचना चाहिए और वहीं अन्य ग्रहों की वजह से बाकि 7 राशि वाले लोग इस अशुभ योग से बच जाएंगे। चलिए जानते हैं तीन के ग्रहों के इस विशेष योग का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है..

मेष

कुंडली के धन भाव में चंद्रमा होने से मेष राशि के जातकों के लिए गुरूवार का दिन अच्छा रहेगा। खासकर बेरोजगार लोगों के लिए ये दिन बेहतर अवसर ला सकता है। साथ ही आपके पारिवारिक सम्बंधों, विशेषकर माता-पिता के साथ संबंधों में भी सुधार होंगे। वैसे आज के दिन कोई बड़ा फैसला भावुक होकर न लें, अन्यथा नुकसान की संभावना है।

वृष

शनि, मंगल के साथ चंद्रमा का षडाष्टक योग वृष राशि के लिए हानिकारक है.. ऐसे में इस राशि के लोग अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि विवाद की स्थिति बन सकती है। साथी ही वाणी पर भी संयम रखें। आज जीवनसाथी से विवाद होने के योग बन हैं। वहीं अधिक दौड़-भाग होने के भी योग हैं। ऐसे में सेहत केके लिए भी ये दिन ठीक नहीं है।

मिथुन

वृष राशि की तरह मिथुन राशि के लिए भी तीन ग्रहों का योग शुभफलदायी नहीं है.. इस राशि के जातक किसी परेशानी में फंस सकते हैं.. वहीं भाइयों और दोस्तों से भी अनबन होने के भी योग हैं। आज के दिन इस राशि के जातक कोई बड़ा सौदा न करें । पर वहीं दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी .. साथ ही अविवाहित लोगों के लिए भी समय अच्छा है।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरूवार का दिन धन लाभ के अवसर लेकर आया है इसलिए आप अपना कारोबार बढ़ाने के लिए तैयार रहें। साथ ही आज का दिन दामपत्य जीवन के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से पुराने मतभेद खत्म होने के आसार हैं। पर वहीं आपको शारीरिक रूप से कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। जैसे थकान, आंख, नाक और गले में जलन होने की संभावना हो सकती है।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए भी समय सही चल रहा है.. ऐसे में इन्हें पुराने कर्जे से छुटकारा मिल सकता है। वहीं बड़े लोगों से सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ भी आज बेहतर समय बीता सकते हैं .. आप अपने प्रिय  के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पर इसके साथ ही आज वाणी पर संयम रखें और अपने काम पूरी सावधानी से करें।

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए आज बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। साथ ही रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। वहीं अविवाहित लोगों के लिए भी दिन अच्छा है, उन्हें विवाह प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही पैसों के मामलों के लिए भी दिन ठीक है।

तुला

तुला राशि के लिए तीन ग्रहों का योग हानिकारक साबित हो सकता है.. ऐसे में आज आपका पैसा कहीं फंस सकता है .. साथ ही कामकाज में भी रुकावटें आ सकती हैं। इसलिए आज बिजनेस को लेकर कोई फैसला लेने कोशिश न करें। साथ ही जीवनसाथी से भी मतभेद होने की संभावना है। वहीं कोई पुरानी बीमारी भी आपको परेशान कर सकती है.. खासकर पेट के रोग हो सकते हैं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन सही है .. आज बिजनेस में तरक्की की सम्भावना बन रही है। साथ ही प्रेम सम्बंधों में भी आज आपको सितारों का साथ मिल सकता है। वहीं बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं।

धनु

धनु राशि के लिए भी शनि, मंगल के साथ चंद्रमा का षडाष्टक योग हानि पहुंचा सकता है .. घर और ऑफिस, दोनों जगह का माहौल आपको परेशान कर सकता है.. काम का बोझ बढ़ सकता है। वहीं आज खर्च के योग भी बन रहे हैं जिसमें ज्यादातर खर्चा घर-परिवार के कामों पर हो सकता है।

मकर

कुंडली के पांचवें भाव में चंद्रमा होने से मकर राशि के जातकों की किस्मत आज उनका पूरा साथ देगी.. ऐसे में अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है और साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। वहीं अविवाहित लोगों के लिए भी समय अच्छा हो सकता है, विवाह के योग बन रहे हैं। पर साथ ही आज मकर राशि के जातर वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कुंभ

शनि, मंगल के साथ चंद्रमा का षडाष्टक योग कुम्भ राशि के जातकों को भी परेशान कर सकता है.. इसलिए नकारात्मक बातों पर भरोसा करने से बचें.. साथ ही व्यापार में कोई बड़ा फैसला न लें। कार्यस्थल पर आज पर संयम रखें और सोच-समझकर और ध्यान से लोगों से बात करें। आज के दिन हर सम्भव अपनी सोच सकारात्मक रखें और अपनी सेहत पर ध्यान दें।

मीन

वहीं मीन राशि वालों के लिए आज आर्थिक मामलों में सुधार के योग बन रहे हैं.. आज उलझे हुए मामले भी सुलझ सकते हैं। साथ ही आज नौकरी में ट्रांसफर और पदोन्नति की संभावना बन रही है। वहीं आपका दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा। पर आज के दिन आप कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे न लें।

Back to top button