बॉलीवुड

दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी ने दिया था धोख़ा, लेकिन दूसरी बीवी की खूबसूरती देखकर दंग रह जाएंगे

नई दिल्ली – निडास ट्रॉफी के फाइनल में भारत और बांग्लादेश की टीमें आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने सामने थी। अक्सर अपने प्रदर्शन से चौंका देने वाली बंग्लादेश ने इस मैच में भी जबरदस्त खेल दिखाया। मैच के आखिरी दो ओवरों तक ऐसा लग रहा था कि भारत को हराकर बांग्लादेश खिताब अपने नाम कर लेगी। अंतिम 2 ओवरों में भारत को 34 रन चाहिए थे और बंग्लादेश मैच जीत रहा था। शायद ऐसा हो भी गया होता अगर दिनेश कार्तिक ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से भारत को एक ऐतिहासिक जीत न दिलाई होती। दिनेश कार्तिक ने एक ऐसी पारी खेली जो जब तक क्रिकेट रहेगा याद की जायेगी। इसके बाद लगातार दिनेश कार्तिक की पर्सनल लाइफ के बारे में बातें हो रही हैं। इसलिए आज हम बात कर रहे हैं उनकी दूसरी बीवी की। दिनेश कार्तिक की दूसरी बीवी का नाम दीपिका पाल्लीकेल है।

श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने ऐसा मैच देखा जिसे वो सालों तक याद रखेंगे। सांसें रोक देने वाले इस मुक़ाबले में जीत का फ़ैसला आख़िरी गेंद पर हुआ और इस जीत के हीरो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक। लेकिन, दिनेश कार्तिक को ऐसा मुकाम हासिल करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।

आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी ने उन्हें धोखा देकर मुरली विजय से शादी की है। लेकिन, इसके बाद दिनेश कार्तिक ने दूसरी शादी की। दिनेश कार्तिक की दूसरी बीवी का नाम दीपिका पाल्लीकेल है।

दिनेश कार्तिक की दूसरी बीवी का नाम दीपिका पाल्लीकेल

दिनेश कार्तिक की पत्नी अपने पति से भी ज्यादा सक्सेसफुल हैं। वो हमेशा अपनी खूबसूरती के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। आपको बता दें कि इंडियन क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने इंडियन स्क्वॉश प्लेयर दीपिका पाल्लीकेल से दूसरी शादी की है।

दीपिका पाल्लीकेल एक इंडियन स्पोट्स पर्सन हैं। दीपिका पाल्लीकेल ने भारत की ओर से स्क्वॉश गेम लंदन में खेला था। दीपिका पाल्लीकेल को स्क्वॉश खिलाडिय़ों की रैंकिंग में सर्वोच्च 13 वां स्थान हासिल है।

दिनेश कार्तिक की पहली बीवी से था मुरली विजय का संबंध

आपको जानकर हैरानी होगी कि मुरली विजय दिनेश कार्तिक की एक्स वाइफ के पति हैं। मुरली विजय ने दिनेश की एक्स वाइफ से शादी कि है। इसकी वजह ये है कि मुरली विजय ने दोस्त बनकर दिनेश कार्तिक के साथ धोखा किया और उनकी पीठ पीछे उनकी ही बीवी से इश्क लड़ाते रहे। इसी वजह से दोनों के बीच दुश्मनी है। वो एक दूसरे का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करते। हालांकि, एक वक्त में मुरली विजय और कार्तिक अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों के बीच दुश्मनी कि असली वजह विजय का दिनेश कार्तिक की बीवी निकिता से चुपचाप इश्क लड़ाना था।

दिनेश कार्तिक और निकिता एक दूसरे को बचपन से जानते थे और दोनों ने शादी की थी। लेकिन, शादी के कुछ सालों बाद उनकी पत्नी निकिता और उनके दोस्त मुरली विजय के बीच अफेयर शुरु हो गया। बात यहां तक बढ़ी कि निकिता मुरली विजय की बच्चे की मां बनने वाली थीं। दिनेश कार्तिक को इस बात से गहरा झटका लगा और वो अपने बचपन के प्यार और अपनी पत्नी से अलग हो गए। तलाक के बाद निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली।

प्यार और दोस्ती में धोखा खाने के बाद दिनेश ने एशियाई स्क्वाश चैंपियन दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली।

Back to top button