बॉलीवुड

दीपिका-रणवीर की वायरल फोटो ने खड़ा किया सवाल, क्या विरुष्का की तरह इन दोनों ने भी कर ली शादी?

दीपिका-रणवीर कर ली शादी:  बॉलीवुड की दुनिया के बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया आम दुनिया से अलग होती है। ग्लैमर की यह दुनिया देखने में भले ही हमारी आम दुनिया की तरह हो लेकिन यह कई मायनों में हमारी दुनिया से अलग होती है। इस दुनिया से सम्बन्ध रखने वाले लोगों का जीवन और उनकी लाइफस्टाइल बहुत अलग होती है। आम लोग जिस विषय पर बात करते हैं, इस दुनिया के लोगों को उस विषय पर बात करना भी पसंद नहीं होता है।

बॉलीवुड में नहीं है ऐसे जोड़ों की कमी:

अक्सर बॉलीवुड में कई चीजों के बारे में बात की जाती है लेकिन सबसे ज्यादा रिश्तों के बारे में बातें की जाती हैं। यहाँ के रिश्तों के बारे में कहा जाता है कि उनका कोई भरोसा नहीं होता है। बॉलीवुड के रिश्ते मौसम की तरह होते हैं जो कभी भी बदल जाते हैं। ऐसा कई बार देखा भी जा चूका है कि जो कल तक एक दुसरे के लिए जान देने को तैयार थे आज दोनों एक दुसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते हैं। बॉलीवुड में ऐसे जोड़ों की कोई कमी नहीं है।

इटली जाकर बंध गए शादी के बंधन में:

इस समय बॉलीवुड की कुछ जोड़ियाँ हैं, जिनके ऊपर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। इसी में से एक है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा है। दोनों को लेकर कई लोगों ने भविष्यवाणी भी की है कि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला है। हालाँकि क्या होगा, यह कोई नहीं बता सकता है। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शादी की। दोनों इटली जाकर शादी के बंधन में बंध गए।

बिना बताये ही कर ली दीपिका और रणवीर ने शादी:

उनकी शादी में बहुत कम लोग ही शामिल भी हो पाए थे। उनकी शादी के बारे में बहुत कम लोग जान भी पाए थे। शादी के बाद उन्होंने इसकी फोटो जब सोशल मीडिया पर शेयर की तो लोग इसके बारे में जान पाए। अब बताया जा रहा है कि ठीक ऐसा ही काम दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी किया है। इसी साल की शुरुआत में यह ख़बरें आ रही थी कि दोनों इस साल शादी कर लेंगे। लोगों को लग रहा था कि दोनों बिना बताये शादी ना कर लें। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दोनों ने ऐसा ही किया है। आजकल दोनों की शादी के जोड़े में एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

फोटो देखकर कोई भी खा जायेगा धोखा:

दोनों ने सब्यसाची का लहंगा और शेरवानी पहनी नही है। दीपिका और रणवीर सिंह की ये फोटो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। पोस्ट पर फैन्स कमेंट करके पूछ रहे हैं है कि क्या आपने शादी कर ली है?। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें दोनों ने शादी नहीं की है बल्कि सब्यसाची के लिए एक फोटो शूट करवाया है, जिसमें ये दोनों शादी के ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। दीपिका ने लहंगे के साथ पूरी ज्वेलरी भी पहनी हुई है। यह फोटो देखने के बाद किसी के मन में भी यह सवाल उठने लगेगा कि क्या दोनों ने शादी कर ली है?

Back to top button