बॉलीवुड

इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के मंगलसूत्र हैं बहुत महंगे, कीमत जानकर उड़ जायेंगे आपके होश, जानें

मुंबई: हिन्दू धर्म में कई चीजों का अपना धार्मिक महत्व होता है। अक्सर आपने देखा होगा हिन्दू धर्म की महिलाएं शादी के बाद मंगलसूत्र पहनती हैं। यह एक गहना ही नहीं होता है बल्कि इसे सुहाग की निशानी भी माना जाता है। आमतौर पर मंगलसूत्र काले मोतियों और सोने से बना होता है। लेकिन तेजी से विकसित हो रही दुनिया में जिस तरह से तकनिकी में बदलाव हो रहा है, वैसे ही दुल्हन के मंगलसूत्र में भी बदलाव हो रहा है। आज मंगलसूत्र भी कई तरह के बनने लगे हैं।

आज हो गयी है मंगलसूत्र की कीमत लाखों में:

ज्यादा तकनिकी के साथ बनाये गए इन मंगलसूत्रों की कीमत भी लाखों में होती है। हालाँकि ये मंगलसूत्र कोई आम महिला तो पहन नहीं सकती है। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं बॉलीवुड की हर बात निराली होती है, ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्रिटी के मंगलसूत्र कैसे आम हो सकते हैं। आज हम बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के मंगलसूत्र के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत खास होने के साथ ही काफी महंगे भी हैं। कई एक्ट्रेसेस के मंगलसूत्र इतने महंगे हैं कि उसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जायेंगे।

इन अभिनेत्रियों के मंगलसूत्र हैं बहुत महंगे:

*- अनुष्का शर्मा:

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधी हैं। सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले तह विरुष्का की ही बातें की जा रही थी। ऐसे में उनके ज्वेलरी के बारे में बात ना की जाये, ऐसा हो ही नहीं सकता है। अनुष्का के ड्रेस को सब्यसाची ने डिजाईन किया हुआ था। अगर अनुष्का शर्मा के मंगलसूत्र की बात करें तो अनुष्का ने विराट के नाम का मंगलसूत्र पहना हुआ था, जिसकी कीमत लगभग 52 लाख रूपये बतायी जा रही है।

*- शिल्पा शेट्टी:

बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी की शादी बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ हुई थी। दोनों की शादी किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं थी। दोनों की शादी शाही अंदाज में हुई थी। हालाँकि शिल्पा शेट्टी का मंगलसूत्र देखने में बिलकुल साधारण ही दिख रहा था लेकिन उसकी कीमत 30 लाख रूपये थी।

*- ऐश्वर्या राय बच्चन:

बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के बारे में किसी को कुछ भी बताने की जरुरत नहीं है। ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने 2007 में शादी की। इनकी शादी भी बहुत खास हुई थी। शादी के बाद दोनों तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए गए हुए थे। उस दौरान ऐश्वर्या का मंगलसूत्र दिखा था। जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन के मंगलसूत्र की कीमत 45 लाख रूपये हैं।

*- काजोल:

काजोल और अजय देवगन की शादी कई मायनों में बहुत खास थी। दोनों की शादी बहुत ही साधारण तरीके से हुई थी। उस समय काजोल के ऊपर यह सवाल भी उठ रहे थे कि क्यों उन्होंने अपने से कम सफल व्यक्ति के साथ शादी की। दोनों की शादी 1999 में हुई थी। अजय-काजोल की शादी मराठी रीति-रिवाज से हुई थी। उस समय अजय देवगन ने काजोल को जो मंगलसूत्र पहनाया था उसकी कीमत 21 लाख रूपये थी।

*- करिश्मा कपूर:

करिश्मा कपूर की जब शादी हुई थी तो कई युवाओं का दिल टूट गया था। करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की थी। हालाँकि अब दोनों अलग हो चुके हैं। उस समय संजय कपूर ने करिश्मा को 17 लाख रूपये का मंगलसूत्र पहनाया था।

*- माधुरी दीक्षित:

धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित की शादी डॉ. श्रीराम नेने के साथ 1999 में हुई थी। उस समय दोनों की शादी बड़े धूम-धाम से हुई थी। डॉ. नेने ने जो माधुरी को मंगलसूत्र पहनाया था, उसकी कीमत 8.5 लाख रूपये थी।

Back to top button