स्वास्थ्य

बदलते मौसम में लूज मोशन से हैं परेशान, तुरंत राहत पाने के लिए अपनाए ये घरेलु उपाय

बदलते मौसम में पेट का इंफेक्शन होना आम बात है.. ऐसे में अक्सर लूज मोशन की समस्या हो जाती है.. कई बार दवाओं के प्रयोग से भी तत्काल राहत नहीं मिलता है पर कुछ घरेलु उपाय इसमें कारगर हो सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से दस्त या लूज मोशन में तत्काल राहत पाई जा सकती है।

लूज मोशन या दस्त शरीर को बहुत कमजोर बना देते हैं।असल में इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिससे शरीर से जरूरी खनिज तत्व बाहर निकल जाते हैं और इसी कारण व्यक्ति को कमजोरी महसूस होती। ऐसे में इसका समय रहते निजात बेहद जरूरी है। साथ ही इसमें कुछ सावधानी बरतनी भी जरूरी है.. जैसे कि दस्त के दौरान साफ-सफाई का उचित ख्याल रखें.. साफ-स्वच्छ पानी ही पीए और जरूरी परहेज भी रखना चाहिए। साथ ही लूज मोशन में दूध या दूध से बने पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस दौरान आंत, दूध या दूध से बने पदार्थों को पचा नहीं पाता है जिससे ये समस्या और भी बढ़ सकती है।

इसके साथ ही कुछ घरेलु उपाय भी है जो कि लूज मोशन से तुरंत राहत दिलाते है.. चलिए जानते है ऐसे ही कुछ घरेलु उपायों के बारे में..

कच्चा पपीता

कच्चा पपीता का सेवन लूज मोशन से राहत दिलाता है.. साथ ही ये पेट की मरोड़ और पेट दर्द से भी निजात दिलाता है। इसके इस्तेमाल के लिए, पपीते को कद्दूकस कर उसमें तीन कप पानी में डालें और इस पानी को लगभग दस मिनट तक उबालें। फिर यही पानी आपको दिन में कम से कम तीन से चार बार पीना है। ऐसा करने से दस्त रूक जाएंगे।

सरसों के बीज

सरसों के बीज भी लूज मोशन रोकने में कारगर होते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए थोड़े से पानी में सरसों के बीज डालकर एक घंटे के लिए अलग रख दें। बाद में इस पानी को पी लें इससे लूज मोशन से राहत मिलेगी।

चाय पत्ती

लूज मोशन से तुरंत राहत दिलाने में चाय पत्ती भी बेहद कारगर होती है इसके लिए एक चम्मच चाय पत्ती को खाकर पानी पिएं। इससे लूज मोशन जल्द ही रूक जाएंगे। नवजात और छोटे बच्चों को दस्त लगने पर चाय पत्ती को पानी में घोलकर उसका पानी एक या दो चम्मच करके पिलाएं। इससे दस्त रूक जाएंगे।

अनार

लूज मोशन के उपचार के लिए अनार का सेवन फायदेमंद होता है इसके लिए अनार के दाने चबाकर खाएं और अगर दाने चबाना पसंद न हो तो अनार का ताजा रस निकालकर भी पी सकते हैं। इससे भी दस्त रूक जाता है।

नींबू पानी

नींबू पानी का सेवन दस्त से निजात दिलाने में बेहद कारगर है.. साथ ही ये पेट साफ करने में भी सहायक है। इसके लिए एक गिलास पानी में थोड़ी सी चीनी, थोड़ा नमक और एक नींबू का रस मिलाकर पिएं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और लूज मोशन भी जल्दी ही रूक जाते हैं।

सौंठ

सौंठ पाचन शक्ति को बढ़ाता है और साथ ही पेट दर्द से राहत दिलाता है। इसके लिए, एक कप छाछ में आधी चम्मच सौंठ मिलाएं और दिन में कम से कम तीन से चार बार पिएं। इससे लूज मोशन में काफी हद तक राहत मिलता है।

Back to top button