राशिफल

राशिफल 19 मार्च 2018: नवरात्री में बदल रहे हैं ग्रह गोचर, ये 4 राशिवाले के बनेंगे रुके हुए काम

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज सोमवार 19 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 19 March 2018.

Rashifal 19 March 2018, 19 march horoscope, 19 मार्च राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 19 मार्च

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : Rashifal 19 March 2018

आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। कौटुंबिक और जमीन-जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है। सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। भाई-बहनों में करीबी बढ़ेगी। धर्म संस्कार को बल मिलेगा। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। नैतिकता का साथ न छोड़ें। पानी से संभालना पड़ेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो : Rashifal 19 March 2018

आज कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। आज आप व्यवस्थित अंदाज और एकाग्रता से काम लेंगे, तो ज्यादातर समस्याओं से समाप्त हो जायेंगी। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरुर मिलेगा। पैसों के लेन-देन पर गंभीरता से ध्यान देना होगा, साथ ही धनलाभ के नए मौके भी मिलेंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। छोटी-छोटी आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम-जीवन में मधुरता रहेगी और परिवार के साथ यादगार पल बिताएँगे। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुँचा सकता है, यहाँ तक कि नजदीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : Rashifal 19 March 2018

आज आपका वर्चस्व बढेगा। अधिकारियों से मेलजोल लाभदायी हो सकता है। युवाओं की जोखिम के कार्यों में रुचि बढेगी। मित्रमंडली का सहयोग मिलेगा। आपको दूसरों से ज्यादा खुद पर भरोसा रखाना चाहिए। रिश्तेदारों से भावनात्म सहारा मिल सकता है। भविष्य के बारे में बहुत बारिकी से विचार करना होगा। महत्वपूर्ण कामों में समय व्यतीत होगा। आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्र आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। अध्ययन में रुचि बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। परिश्रम का लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : Rashifal 19 March 2018

आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। आज अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। आपकी आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आप पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। व्यवहार और कार्यक्रमों को लचीला रखें। किसी भी तरह के नए ऑफर के लिए तैयार रहें। पहले ठीक से विचार कर लें। कहीं अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी खुद को दरकिनार महसूस कर सकता है। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ आएगा। बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें, इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं। अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। मेहनत व ईमानदारी से काम करने पर लाभ मिलेगा। आज आपके चारों तरफ सुखद माहौल रहेगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : Rashifal 19 March 2018

आज किसी बात को लेकर तनाव न लें। किसी का विरोध न करें। आज कुछ काम आपकी मर्जी से नहीं हो पाएंगे, इसके लिए आप खुद को तैयार रखें। परेशान न हों। आप किसी बात पर झुंझला भी सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी होगी एवं कार्यों में सफलता मिलने में संदेह है। पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी बहस में पड़ने से आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा।

Rashifal 19 March 2018, 19 march horoscope, 19 मार्च राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 19 मार्च

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रह सकते है। कार्य क्षेत्र में प्रभाव भी बढ़ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सनिध्य प्राप्त हो सकता है। समय व्यवसाय में लाभ वृद्धि के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। आवश्यक कार्यों में गति लायें। आज आपको शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएँ और छुपाएँ नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे भविष्य की योजनाएँ बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज़्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

Rashifal 19 March 2018 मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए भावनापूर्ण रह सकता है। भावना के प्रवाह में बह सकते हैं। कन्फ्यूजन का निराकरण करें अन्यथा असमंजस की स्तिथि रह सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं झगडे़ से बचने का प्रयास करें। आय से अधिक खर्च बढ़ सकता है। कुछ खरीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। एक नजदीकी रिश्तेदार खुद के लिए आपका ज़्यादा ध्यान चाहेगा, हालाँकि वह काफी मददगार और ख्याल रखने वाला होगा। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आप ज्यादा फूर्ति से अपने काम निपटाना चाहेंगे। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। दूसरों की बातें सुनने और समझने में सावधान रहें। कर्ज चुकाने में आसानी रहेगी। सकारात्मक मन रखने की कोशिश करें। मेहनत और यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। धैर्य रखें। आज आप काफी जोश और उत्साहित नजर आयेंगे और सजने सवरने में आपकी रूचि ज्यादा रहेगी।

Rashifal 19 March 2018  मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आपका अपने पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता रहेगा। वे जो आज नया रिश्ता जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए वह रिश्ता लम्बे समय तक चलेगा और खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर से ऐसी भेंट प्राप्त करेंगे, जो लम्बे समय तक यादगार रहेगी। आप सामाजिक, अध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button