राशिफल

राशिफल 18 मार्च 2018 : बदल रही है ग्रहों की चाल, आज नववर्ष से इन राशि वालों का होगा कल्याण

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज रविवार 18 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 18 March 2018.

Rashifal 18 March 2018, 18 march horoscope, 18 मार्च राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 18 मार्च

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :Rashifal 18 March 2018.

आज व्यावहारिक मामले निपटने में सफल रहेंगे। रचनात्मक कोशिशों के लिए भी दिन अच्छा है। अपनी भावनाएं किसी भी ढंग से जाहिर करने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। पुरानी समस्याएं निपट जाएंगी। मन में रोमांस को लेकर टेंशन हो सकती है। थोड़े सावधान रहें। आपके सामने काम का बोझ ज्यादा रहेगा। आर्थिक समस्या हो सकती है। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। आपके लिए समय ठीक रहेगा। आने वाले एक-दो दिनों में यात्रा होगी। करियर या परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैसों के मामलों में सिर्फ वही कहें और करें, जिसके लिए आपका मन राजी हो।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :Rashifal 18 March 2018.

आज मां पिता और बड़ों की आशीर्वाद लेने से आपके कामों में आपको जरुर सफलता मिलेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। कानूनी मामलों के वजह से आप बहुत परेशानी में पड़ सकते हैं। लेकिन आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं आप अपना काम आराम से करें। अपने रवय्ये को बहुत आलोचनात्मक न बनायें। लोगों की कमियां निकालने से पहले अपनी कमियों की ओर भी देख लें। अपनी सोच को किसी भी वजह से सिमित कर लेना ठीक नहीं होगा। आज आपको व्यवसाय में धन की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :Rashifal 18 March 2018.

आज निवेश का कोई ऐसा ऑफर मिल सकता है जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। कुछ लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। रचनात्मक कामों और नए विचारों के लिहाज से समय बहुत अच्छा है। कोई बड़ा फैसला भी लेना पड़ सकता है। अपना धैर्य न खोएँ, खास तौर पर मुश्किल हालात में। किसी अनजाने सहयोग से काम पूरे हो जाएंगे। पैसों से जुड़ा आपने जो फैसला लिया था उसके सुखद परिणाम मिल सकते हैं। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी, खास तौर पर अगर आप दूसरों पर खर्च करना नहीं बन्द करेंगे तो। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :Rashifal 18 March 2018.

आज आप ताजगीपूर्ण सुबह के साथ दिन का आरंभ करेंगे। घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आवागमन से खुशी का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी। दौड़-भाग के बावजूद आपको अच्छा परिणाम नहीं मिल पाएगा। पैसे और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लापरवाही करने से बचें। खर्चा भी अधिक हो सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठीक से विचार कर लें। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना हैं। स्वास्थ्य के कारण मन उदास रह सकता है। परिवार में मतभेद से मन दुखी हो सकता है। परिश्रम का उचित मुआवजा न प्राप्त करने के कारण निराशा महसूस करेंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :Rashifal 18 March 2018.

आज क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों या यात्रा-प्रवास से भक्तिभाव प्रकट होगा और मन की अशांति दूर करेंगे। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा। आज आपके संबंध में तनाव रहेगा। जिसका असर आपकी रोमांटिक जिन्दगी पर पड़ेगा। हर विषय पर साथी से बात करके व अपनी भावनाएं प्रदर्शित करके आप यह गलतफहमी दूर कर सकते हैं। आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :Rashifal 18 March 2018.

घर में लम्बे समय से चले आ रहे मनमुटाव का आज कोई ना कोई हल निकल आयेगा। फिटनेस के लिए मेहनत करना शुरु कर सकते हैं। आज घर में कुछ खास समारोह रखे जाने की संभावना है। प्रेमी के साथ खास पल बिता सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। आज के दिन आपका जीवनसाथी हर मुश्किल में आपके साथ खड़ा रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा।

Rashifal 18 March 2018, 18 march horoscope, 18 मार्च राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 18 मार्च

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप आर्थिक आयोजन सफल कर सकेंगे। मिष्टान्न भोजन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात से आनंद होगा। पैसे से जुड़े गलत फैसले आपकी समस्याओं का एक बहुत बड़ा कारण है जिसकी वजह से घर-परिवार की खुशियाँ भी कम हो सकती हैं, इसलिए हर कदम को बढाने से पहले अपने नुकसान की ओर भी एक नजर रखनी होगी। सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। थोड़ा विलंब या अवरोध के बाद निर्धारित रूप से कार्य पूरा कर सकेंगे। नौकरी-व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है। ध्यान रहे कि आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें।आकस्मिकता से बचने के लिए अनुशासन और निरंतरता पर जोर दें। दिन सामान्य फलकारक है। मनोबल ऊंचा रहेगा। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। अनावश्यक बोलने से बचें। सेहत के मामले नजरअंदाज न करें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान मिलने के भी आसार हैं। अपनों का साथ बना रहेगा। अगर आज आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी और अगर आपको किसी और से काम कराना भी पड़े तो अंत में उसे एक बार ध्यान से देख जरूर लें ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी में सुधार लाने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थ यात्रा की भी संभावना है। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव कराएंगे। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। जरुरत से ज़्यादा दोस्ताना बर्ताव करने वाले अजनबियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि आप कोई भी काम इच्छा से करना चाहते हैं उसमें आप सफल हो सकते हैं। अगर आप बिजनेस या व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ अवसर ला सकता है। बड़े लोगों से आप कनेक्ट हो सकते हैं। जनता के बीच के कार्यों से आय के साधन मिलेंगे। परिवार का भी सहयोग मिलने से आय बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी आदि में उन्नति से भी आय में लाभ होगा। अपने व्यवहार और गुस्से पर काबू रखें आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आंखों में थोड़ी तकलीफ हो सकती है आपको पूरा ध्यान देने की जरूरत है हर नए सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता हितकर नहीं है। महिलाएं मानसिक उलझनों का शिकार हो सकती है। कार्य क्षेत्र का चयन करने में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अपने आहार और जीवनशैली पैटर्न में कुछ आवश्यक बदलाव लाने की आवश्यकता है। इस स्तर पर पर्याप्त सावधानी आपको बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में मदद कर सकती है जो अन्यथा विकसित हो सकती है। विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में डालेगी। आज के दिन प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें। आपको बैठकर बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की जरूरत है।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

गणेश जी कहते हैं आज आपके अंदर काफी ऊर्जा देखने को मिलेगी। मुश्किल हालात का भी धैर्य से सामना करेंगे। वाणी माधुर्य का लाभ लेंगे। अपने पुराने शौक पूरे करने का मन रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी ओर से सफलता पाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। लाभ होगा। तरोताजगी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन है लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की जरूरत है। आज आप अपने जज्बात का इजहार करने में मुश्किल महसूस करेंगे।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button