विशेष

हे भगवान ये क्या? ये इंसान है या कुत्ता, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सेलेब्रिटी से तुलना

इंसानी चेहरे वाला कुत्ता: प्रकृति रचित इस दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें देखने के बाद अपनी आँखों पर यकीन ही नहीं होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस पृथ्वी पर सबसे पहले विशालकाय डायनासोर रहा करते थे। करोड़ों साल पहले जब वो ख़त्म हो गए तो धीरे-धीरे इंसानों ने जन्म लेना शुरू किया। आज इंसान इस पृथ्वी का सबसे समझदार जीव है जो पृथ्वी का राजा बना हुआ है। लेकिन यह बात भूलनी नहीं चाहिए कि इंसान भी कभी जानवर हुआ करते थे। इंसानों की उत्पत्ति भी जानवरों से ही हुई है।

कुत्ते को माना जाता है सबसे वफादार जानवर:

इस प्रक्रिया में लाखों साल का समय लगा है। आज इंसान एकदम अलग ही दीखता है, लेकिन कभी इंसान बंदरों की तरह दीखता था। कहा जाता है कि इंसान के पूर्वज बन्दर हैं। जब इंसान इस पृथ्वी पर नियंत्रण करने लगा तो उसने अपने शिकार के लिए कुत्तों को अपना पालतू जानवर बना लिया। कुत्तों को इंसान का सबसे वफादार जानवर माना जाता है। जिस तरह से एक बन्दर धीरे-धीरे बदलकर इंसान बन सकता है, क्या उसी तरह एक कुत्ता भी धीरे-धीरे बदलकर कुछ बन सकता है? यह सवाल बहुत ही महत्वपूर्ण है।

कुत्ते को योगी के नाम से बुलाती हैं उसकी मालकिन:

लेकिन लगता है कि अब इस सवाल का जवाब मिल गया है। जी हाँ आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसे कुत्ते की फोटो खूब वायरल हो रही है जिसका चेहरा इंसानों की तरह मिलता है। इस कुत्ते का चेहरा बिलकुल एक आदमी के चेहरे की तरह है। अब सोशल मीडिया पर लोग इस कुत्ते की तुलना कई सेलेब्रिटी से करने लगे हैं। आपको बता दें यह कुत्ता तो अमेरिका के मेसाचुसेट्स का है लेकिन इसका नाम भारतीय है। जी हाँ कुत्ते को उसकी मालकिन चैंटल डेसजार्डिन योगी के नाम से बुलाती है।

पिछले साल वायरल हुई थी एक इंसानी चेहरे वाली बिल्ली:

चैंटल के दोस्त ने योगी की एक फोटो को रेडिट पर शेयर किया था जो इस समय जमकर वायरल हो रही है। योगी की फोटो वायरल होते ही मीडिया चैंटल के घर पहुँच गयी। मीडिया से बात करते हुए चैंटल ने बताया कि वो योगी को एक सामान्य कुत्ते की तरह ही देखती थीं, लेकिन जब से सोशल मीडिया पर इसकी तुलना एक इंसान से होने लगी है, वह भी हैरान हैं। आपको बता दें पिछले साल इसी तरह की एक इंसानी चेहरे वाली बिल्ली की फोटो खूब वायरल हुई थी। इस बिल्ली को लेकर दावा किया जा रहा था कि बिल्ली मलेशिया में पैदा हुई है और इसे एक लैब में रखा गया है।

इंसानी चेहरे वाले इस कुत्ते की फोटो है बिलकुल असली:

हालाँकि स्थानीय पुलिस ने ऐसे किसी भी दावे से साफ़-साफ़ इनकार कर दिया था। आपको बता दें फोटो में बिल्ली की तरह दिखने वाले उस जीव का सर, आँखें, बाल और स्किन बिलकुल इंसानों की तरह नजर आ रहा था। पुलिस का मानना था कि ये तस्वीरें ऑनलाइन बेचे जाने वाले सिलिकॉन बेबी वेयरवुल्फ की थीं। ये एक खिलौना है जिसे इस तरह से बनाया जाता है कि वो बिलकुल सजीव दिखाई दे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार वायरल हो रहे इंसानी चेहरे वाले कुत्ते की यह फोटो बिलकुल असली है।

Back to top button