विशेष

भारत के 7 ऐसे कानून जो जानने चाहिए हर भारतीय नागरिक को, आप भी जानें

भारतीय कानून: हर देश में शांति और नियम के अनुसार काम करने के लिए कुछ कानून बनाये गए हैं। किसी भी देश के कानून का पालन करना हर नागरिक के लिए जरुरी होता है। जो लोग कानून का पालन नहीं करते हैं, उन्हें दण्डित किया जाता है। भारत में भी कानून हैं, जिनके पालन ना करने पर लोगों को सजा भुगतनी पड़ती है। हर देश के कुछ ऐसे कानून होते हैं जो वहां के लोगों को आसानी से समझ में नहीं आते हैं और पहली बार इनके बारे में जानने पर थोडा अजीब भी लगता है।

किसी भी समय सरकार कर सकती है आपकी जमीन अधिग्रहित:

ठीक उसी तरह भारत में भी कई ऐसे कानून हैं, जिनके बारे में पहली बार सुनकर आपको काफी हैरानी होगी। ये कानून थोड़े अटपटे हैं लेकिन यही सच है। भारतीय कानून की जमीन पर किसी व्यक्ति का हक़ तभी तक है जब तक सरकार चाहती है। अगर सरकार चाहे तो वह लोगों की जमीन को कभी भी अधिग्रहित कर सकती है। कोई व्यक्ति सरकार को जमीन देने से मना भी नहीं कर सकता है। हालाँकि नए नियमों के अनुसार अगर सरकार किसी व्यक्ति की जमीन अधिग्रहित करती है तो उसे गाइडलाइन के हिसाब से उस व्यक्ति को हर्जाना देना होगा।

ये भारतीय कानून हैं काफी अटपटे:

आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ समय पहले तक यह नियम भी नहीं था, यानी सरकार आपकी जमीन को बिना किसी हर्जाने के भी ले सकती थी। इस वजह से कई बार लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता था। इसके साथ ही भारत में कई और अटपटे कानून हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इन्हें जानने के बाद एकबार आपको अजीब लगेगा। आप शायद ये भी सोचें कि ये सही नहीं हो सकता है, लेकिन ये सच है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ भारतीय कानूनों के बारे में बताने जा रहे हैं।

भारतीय कानून जो जानने चाहिए हर नागरिक को:

*- ‘द एयरक्राफ्ट एक्ट, 1934’ के अनुसार अगर कोई व्यक्ति गुब्बारे और पतंग उड़ाना चाहता है तो उसे सबसे पहले इसके लिए सरकार से अनुमति लेनी होगी। बिना इजाजत के उड़ाना गैरकानूनी माना जाता है।

*- ‘द लैंड एक्विजिशन एक्ट 1894’ के अनुसार सरकार आपके ना चाहते हुए भी किसी समय आपकी जमीन को खरीद सकती है।

*- पुलिस एक ही चीज के लिए एक दिन में दो बार आपका चालान नहीं काट सकती है।

*- मिनिस्ट्री ऑफ़ वीमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट कानून के अनुसार कोई अकेला व्यक्ति किसी लड़की को गोद नहीं ले सकता है। हालाँकि वह किसी लड़के को गोद ले सकता है।

*- ‘हिन्दू एडॉप्शन एंड मेंटेनेंस एक्ट 1956’ के तहत अगर किसी विवाहित दम्पति के पास पहले से ही लड़का है तो वह किसी लड़के को गोद नहीं ले सकते हैं। यही बात लड़की के मामले में भी लागू होती है।

*- ‘डेंटिस्ट एक्ट 1948’ के अनुसार सड़क किनारे दांत निकालना और कान का मैल साफ़ करना गैरकानूनी माना जाता है। ऐसा करने वाले को सजा हो सकती है।

*- जो लोग केरल के हैं उन्हें इस कानून को जानना बहुत जरुरी है। केरल में तीसरा बच्चा पैदा करने पर 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया जाता है।

आपको जानकार हैरानी होगी कि इनमें से कुछ कानूनों का उलंघन पुलिस के सामने ही किया जाता है। लेकिन पुलिस इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं देती है।

Back to top button