बॉलीवुड

प्रिया प्रकाश के बाद दिल्ली की ये लड़की अपनी अदाओं से सोशल मीडिया पर लगा रही है आग

साक्षी मलिक: सोशल मीडिया के इस ज़माने में कुछ भी हो सकता है। जी हाँ अब यह संभव हो गया है कि एक ही रात में स्टार बना जा सके। जिस काम के लिए पहले सालों लग जाते थे, आज वह सोशल मीडिया की वजह से एक रात में ही संभव हो गया है। सुनने में भले ही यह मजाक लग रहा हो लेकिन इससे पहले ऐसा बहुत बार हो चुका है। सोशल मीडिया की वजह से आज वो लोग भी काफी प्रसिद्धि पा चुके हैं, जिन्हें कल तक कोई जानता भी नहीं था।

सोशल मीडिया की वजह से जानती है पूरी दुनिया:

इनमें से कुछ ऐसे लोग भी थें जिन्हें यकीन ही नहीं था कि एक दिन उनके बारे में भी पूरी दुनिया जानेंगी। चाहे बात पाकिस्तानी चाय वाले की हो या नेपाल की सब्जी बेचने वाली की, दोनों ही एक रात में काफी फेमस हो गए थे। उससे पहले दोनों को उनके देश के लोग भी नहीं जानते थे, लेकिन सोशल मीडिया की वजह से आज इन्हें पूरी दुनिया जानती है। सोशल मीडिया की वजह से इनके जैसे ही कई अन्य लोगों ने भी काफी प्रसिद्धि पायी है।

एक ही रात में बन गयी थीं नेशनल क्रश:

अगर आप भूले नहीं होंगे तो कुछ हप्ते पहले भारत में एक वीडियो आया था, जो इतना ज्यादा वायरल हुआ था कि हर जगह इसी वीडियो की चर्चा हो रही थी। जी हाँ आप बिलकुल सही समझे हम बात कर रहे हैं आँख मारने वाली प्रिया प्रकाश वारियर के वीडियो की। आपको बता दें प्रिया ने इस वीडियो क्लिप में ऐसी अदाएं दिखाई और इस नजाकत से आँख मारा की पुरे देश के युवा उसे अपना दिल बैठे और एक ही रात में उसे नेशनल क्रश का ख़िताब भी दे दिया गया। उसके बाद से प्रिया का जीवन ही बदल गया है।

लोगों के दिमाग में बस गया है यह गाना:

हालाँकि अब इस बात को काफी दिन हो गए हैं और अब सोशल मीडिया पर एक और लड़की जमकर आग लगा रही है। अब हर तरफ इसी लड़की के बारे में चर्चाएँ चल रही है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये लड़की है कौन जो सोशल मीडिया पर इतनी ज्यादा पॉपुलर हो रही है?

आपको बता दें अभी कुछ दिनों पहले आई फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी का गाना ‘बाम डिगी डिगी’ खूब चर्चा में रहा। यह गाना लोगों के दिमाग में बस गया है। आपको बता दें गाने के इतना ज्यादा पॉपुलर होने की वजह कोई और नहीं बल्कि गाने की एक्ट्रेस साक्षी मलिक हैं।

दिल्ली से कर चुकी हैं साक्षी मलिक बीटेक:

आपको बता दें गाने में लोगों को अपनी अदाओं से दीवाना बनाने वाली साक्षी मलिक इस दिनों सोशल मीडिया पर सनसनी फैला रही हैं। आपको बता दें इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, सनी सिंह और नुसरत भरुचा लीड रोल में हैं।

इससे पहले भी साक्षी मलिक कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। आपको बता दें साक्षी मलिक दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई कर चुकी हैं। मॉडलिंग और एक्टिंग को अपना कैरियर बनाने से पहले वह एमबीए की पढ़ाई करना चाहती हैं। साक्षी का कहना है कि लोग इस गाने को इतना पसंद करेंगे उन्हें पता नहीं था।

Back to top button