दिलचस्प

भारत की स्टार खिलाड़ी रही सानिया मिर्जा पाकिस्तान में पति शोएब के लिए कर रही हैं ये, जानकर आप..

सानिया मिर्जा घी का एड: भारत में हमेशा से ही खेल और खिलाडी को एक अलग नज़र से देखा जाता रहा है। यहाँ खेल के प्रति समर्पित लोगों की कमी नहीं है। यही वजह है कि कुछ खिलाडियों को यहाँ भगवान की तरह भी पूजा जाता है। अगर बात करें क्रिकेट की तो यहाँ क्रिकेट का सबसे ज्यादा क्रेज है। इसके अलावा कुछ और खेलों का भी लोगों के ऊपर जूनून चढ़ा रहता है। इन्ही में से एक खेल है टेनिस। जी हाँ यहाँ टेनिस प्रेमियों की भी कोई कमी नहीं है।

चाहने वालों में आ गयी है थोड़ी कमी:

आपको सानिया मिर्जा तो याद ही होंगी। अरे वही भारत की सबसे बेहतरीन टेनिस प्लेयर जिसके खेल और अदाओं का पूरा भारत दीवाना था। सानिया भारतीय युवाओं के लिए रोल मॉडल बन गयी थीं। अचानक से उन्हें पाकिस्तानी खिलाडी शोएब मलिक से प्रेम हुआ और लाखों भारतियों का दिल टूट गया। वह शादी करके पाकिस्तान चली गयीं और यहाँ उनके चाहने वाले दुखी हो गए। उसके बाद से सानिया के चाहने वालों के थोड़ी कमी आ गयी। हालाँकि आज भी सानिया मिर्जा के चाहने वाले काफी लोग हैं।

सानिया मिर्जा घी का एड में दिखाया गया है कमजोर:

इस समय पाकिस्तान में हैं सानिया मिर्जा और अपने पति शोएब मलिक के साथ रहती हैं। लेकिन आपको बता दें पाकिस्तान में सानिया मिर्जा की इमेज को देखकर भारतीय फैन्स को काफी बड़ा झटका लग सकता है। जी हाँ पाकिस्तान में हाल ही में सानिया मिर्जा और पति शोएब मलिक को लेकर एक एड बनाया गया है। इस एड में सानिया की छवि को काफी कमजोर दिखाया गया है, जिसे देखकर उनके भारतीय फैन्स काफी दुखी हो सकते हैं। आपको बता दें सानिया मिर्जा के साथ पति शोएब का नया विज्ञापन सामने आया है।

सानिया मिर्जा को कहते हैं खाना बनाने के लिए:

आपको बता दें यह किसी और चीज का नहीं बल्कि घी का एड है। इसमें एशिया घी के के एड में शोएब बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हैं और उन्हें अपने घर पर पार्टी देते हैं। जब दोस्तों के साथ शोएब घर आते हैं तो सानिया को एप्रिन देते हुए खाना बनाने के लिए कहते हैं। सानिया बिलकुल ऐसा ही करती हैं और बाद में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलती हुई भी नज़र आती हैं। इस पुरे एड में शोएब को एक स्टार क्रिकेटर के रूप में पेश किया गया है लेकिन सानिया इतनी बड़ी टेनिस खिलाडी हैं, उसकी एक भी झलक नहीं दिखी। वो एड में बाद एक खाना बनाने वाली बनकर रह जाती हैं।

सानिया बन गयी थीं 17 साल की उम्र में प्रोफेशनल टेनिस खिलाडी:

जानकारी के लिए आपको बता दें इस एड को पाकिस्तान में चल रही क्रिकेट लीग से जोड़कर रिलीज किया गया है। शोएब PSL के स्टार खिलाडी हैं। आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि 31 साल की सानिया मोर्जा जब केवल 6 साल की थीं तभी से उन्होंने टेनिस खेलना शुरू कर दिया था और 17 साल की उम्र में प्रोफेशनल टेनिस खिलाडी के तौर पर सामने आयीं।

सानिया की छवि हमेशा से ही एक बोल्ड लड़की की रही है। वह अपने आलोचकों का मुंह अपने जवाब से बंद करने में माहिर हैं। सानिया मिर्जा तेलंगाना राज्य की ब्रांड एम्बेसडर हैं और साथ में दक्षिण एशिया की यूएन वीमेन गुडविल एम्बेसडर भी हैं।

Back to top button