बॉलीवुड

प्रिया प्रकाश बनेंगी बॉलीवुड की हिरोइन, पहली ही फिल्म में करेंगी इस दिग्गज अभिनेता के साथ काम

प्रिया प्रकाश बनेंगी बॉलीवुड की हिरोइन: यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है कि आजकल सोशल मीडिया का ज़माना है। आज के समय में ज्यादातर लोग उसी बात को सच मान लेते हैं जो सोशल मीडिया पर कही जाती है। हालाँकि इनमें से कुछ बातें गलत भी होती हैं। जानकारी के अनुसार आजकल सोशल मीडिया का इस्तेमाल भारत में सबसे ज्यादा किया जा रहा है। आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि लोग कई बार सोशल मीडिया पर फ्रॉड का शिकार भी हो जाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि इसका इस्तेमाल को जरा सोच-समझकर करना चाहिए।

एक ही रात में मिल गयी प्रिया को प्रसिद्धि:

हालाँकि आज हम आपको किसी तरह का ज्ञान नहीं देने वाले हैं। अगर आपकी याददाश्त कमजोर नहीं हुई है तो आपको याद होगा कि आज से कुछ दिन पहले एक लड़की आई और आँख मारकर पुरे देश को अपना दीवाना बना गयी थी। जी हाँ आप सही समझे हम बात कर रहे हैं आँख मारने वाली प्रिया प्रकाश वारियर की। एक ही रात में प्रिया ने जो प्रसिद्धि पायी, उतनी प्रसिद्धि पानें में कईयों का पूरा जीवन निकल जाता है, फिर भी उतनी प्रसिद्धि नहीं मिल पाती है, जितनी प्रिया को एक रात में मिल गयी।

पहली ही फिल्म में करेंगी रणवीर सिंह के साथ काम:

प्रिया के एक वीडियो ने ऐसा कमाल दिखाया कि पुरे देश में केवल प्रिया के बारे में ही बातें की जानें लगी। हर तरफ प्रिया-प्रिया। आपको बता दें इस समय प्रिया इन्स्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले लोगों की लिस्ट में आ चुकी हैं। प्रिया के बारे में यह भी खबर आ रही है कि वह जल्दी ही बॉलीवुड में भी कदम रखने वाली हैं। जी हाँ जानकारी के अनुसार प्रिया अपनी पहली ही बॉलीवुड फिल्म में सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। दरअसल इसी साल रणवीर सिंह की सिम्बा आने वाली है, इसमें प्रिया प्रकाश के होने की बात की जा रही है।

रणवीर सिंह के साथ काम करने की इच्छा हो गयी पूरी:

इस फिल्म में प्रिया लीड एक्ट्रेस की भूमिका में दिखाई देंगी। आपको बता दें इस फिल्म के लिए पहले जाह्नवी कपूर और सारा अली खान का नाम सामने आ रहा था, लेकिन इस फिल्म में करण जौहर और रोहित शेट्टी ने प्रिया प्रकाश को लेने का फैसला किया है। आपको बता दें यह जानकारी डेक्कन क्रोनिकल में छपी हुई है। कुछ समय पहले जब प्रिया से यह पूछा गया था कि अगर बॉलीवुड में काम करना होगा तो किस एक्टर के साथ करना पसंद करेंगी तो उन्होंने रणवीर सिंह का नाम लिया था। अब प्रिया की यह इच्छा भी पूरी हो जाएगी।

फिल्म होगी दिवाली पर रिलीज:

मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म में लीड एक्टर की भूमिका रणवीर सिंह निभा रहे हैं जबकि लीड एक्ट्रेस के रूप में प्रिया प्रकाश का नाम सामने आ रहा है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस फिल्म को दिवाली पर रिलीज किया जायेगा। यह भी कहा जा रहा है कि प्रिया प्रकाश के लिए 11 तारीख काफी लकी है। उनका विडियो भी 11 तारीख को ही वायरल हुआ था। इसी दिन उन्हें फिल्म भी मिल गयी है। देखते हैं प्रिया बॉलीवुड में अपना कमाल दिखा पाती हैं या नहीं।

Back to top button