बॉलीवुड

अजय देवगन ने किया अपने हनीमून को लेकर खुलासा, इस वजह से बीच में ही भाग आये थे अपने हनीमून से

अजय देवगन हनीमून से भाग आये थे: बॉलीवुड का जीवन और आम जीवन देखने में भले ही एक जैसा लगता हो लेकिन दोनों बिलकुल अलग-अलग है। बॉलीवुड सितारों की लाइफ आम लोगों की लाइफ से अलग होती है। उनका रहन-सहन भी आम लोगों से काफी अलग होता है। बॉलीवुड में वैसे तो कई बड़े-बड़े अभिनेता हैं, लेकिन कुछ ऐसे अभिनेता हैं जिनका नाम आते ही लोगों के दिल की धड़कने बढ़ने लगती हैं। उन्ही में से एक अभिनेता हैं अजय देवगन। अजय देवगन बॉलीवुड का वो नाम है जिसे भारत का बच्चा-बच्चा जानता है।

 नहीं आता जल्दी गुस्सा अजय देवगन को:

अजय देवगन एक साधारण लुक के साथ बॉलीवुड में सुपरस्टार बने। आज भी छोटे शहरों और गांवों में अगर कहीं आप चले जाए तो आपको अजय देवगन की फिल्म ही देखने को मिलेगी। लोगों की झुग्गी-झोपड़ियों में अजय देवगन की अपने डायलॉग बोलते हुए नजर आते हैं। अजय देवगन बॉलीवुड के जितने बेहतर अभिनेता हैं, उतने ही बेहतर इन्सान भी हैं। अजय के करीबी लोगों के अनुसार वह बहुत ही शर्मीले किस्म के हैं। हालाँकि वह साधारणतया अपने गुस्से पर काबू रखते हैं, लेकिन जब गुस्सा आ जाता है तो जमकर भड़कते हैं।

बीच में ही छोड़कर भाग आये अपने हनीमून से:

अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रेड के प्रमोशन में लगे हुए हैं। यह फिल्म 16 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में प्रमोशन के दौरान अजय देवगन ने फिल्म और अपने निजी जीवन के बारे में कुछ खुलासे किये। आपको बता दें अजय देवगन और काजोल की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक माना जाता है। अजय ने प्रमोशन के दौरान अपने हनीमून का एक किस्सा बताया। अजय देवगन ने कहा कि वह अपने हनीमून को बीच में ही छोड़कर भाग आये थे। ऐसा इन्होने इसलिए किया था कि उन्हें हनीमून की छुट्टियाँ कुछ ज्यादा ही लम्बी लगने लगीं थीं।

माहौल के अनुसार नहीं बदल पाते खुद को:

अजय देवगन ने इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मैंने तो केवल आधे घंटे में ही शादी की थी वो भी अपने घर की छत पर। कमरे से बाहर निकलकर शादी की और फिर वापस अपने कमरे में चला गया था। हनीमून के लिए मैंने और काजोल ने उस समय दो महीने की छुट्टी भी ली थी। लेकिन ये वक़्त बहुत लम्बा लगने लगा था, इसी वजह से मैं अपने हनीमून से एक महीने में ही वापस आ गया था। अजय देवगन ने यह भी बताया कि वह बदलते माहौल के साथ खुद को बदल नहीं पाते हैं। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने अन्दर थोड़े-बहुत बदलाव किये हैं।

एक जैसी फिल्मों में काम करना नहीं है पसंद:

उन्होंने बताया कि अब वो थोडा बहुत बोल भी लेते हैं ताकि फिल्म के प्रमोशन को फायदा हो सके। अजय देवगन ने यह भी बताया कि वह एक प्रोजेक्ट की कहानी पर काम कर रहे हैं। इसका निर्देशन वह खुद ही करेंगे। यह कहानी अन्य कहानियों से बिलकुल अलग होगी। जब समय आयेगा तो उसके बारे में भी बताएँगे। अजय देवगन ने बताया कि उन्हें एक जैसी फिल्मों में काम करना बिलकुल भी पसंद नहीं है। आने वाली फिल्म रेड में वह एक इनकम टैक्स ऑफिसर की भूमिका में नज़र आएंगे। यह लखनऊ की एक सच्ची घटना पर आधारित है।

Back to top button