दिलचस्प

शादीशुदा की विदेशी महिला को FACEBOOK पर हुआ एक बेटी के बाप से प्यार, पति को तलाक दिया और फिर…

नई दिल्ली – प्यार के लिए इंसान क्या-क्या नहीं करता है। कभी वो अपनी जान ले लेता है तो कभी दूसरों की। तो कभी दुनिया से लड़ भीड़ जाता है। प्यार में किसी चीज की बंदिश नहीं होती है। न जात-पात की, न तो अमीरी गरीबी की। लेकिन, प्यार अगर देश और सरहद की सीमाएं लांघकर किसी से मिलने आ जाये तो ऐसा प्यार वाकई में खास होता है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के जालंधर में देखने को मिला है, जिसे जानकर आप भी सोच में पड़ा जाएंगे की क्या कोई वाकई में प्यार के लिए ऐसा कर सकता है। यहां एक पोलैंड की महिला ने एक बेटी के बाप से शादी कर ली है।

पोलैंड की महिला ने एक बेटी के बाप से शादी

मामला पंजाब के जालंधर का है जहां एक पोलैंड की महिला ने एक बेटी के बाप से शादी कर ली है। वह इस शख्स से शादी करने के लिए भारत तक पहुंच आई। इन दोनों की दोस्ती ऑनलाइन डेटिंग के जरिए हुई और कुछ दिनों तक एक दुसरे के साथ बात करने के बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। खबरों के मुताबिक, कुछ दिनों पहले ही पोलैंड की रहने वाली ये महिला इस शख्स से शादी करने भारत आ गई। खबर के मुताबिक, दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी।

supreme court on love marriage

कुछ दिनों तक बात करने के बाद पोलैंड की गोरी मेम को एक बेटी के बाप से प्यार हो गया। बस, फिर उसने अपने पति को तलाक दिया और उसके बाद उसने ऐसा कुछ किया जो इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। पोलैंड की महिला ने एक बेटी के बाप से शादी भारत आकर शादी कर ली। यह अनोखा मामला पंजाब के जालंधर का है। यहां के फिल्लौर के गन्ना गांव में हुई इस अनोखी शादी से वहां के लोग भी काफी हैरान हैं।

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्लौर के गन्ना गांव में 38 वर्षीय शाम की पत्नी की मौत कुछ सालों पहले हो चुकी थी। उसकी एक 10 साल की बेटी है। अकेला तन्हा शाम की दोस्ती फेसबुक पर पोलैंड की रहने वाली इवोना से हो गई। कुछ दिनों तक बात करने के बाद शाम और इवोना में प्यार हो गया। इसके बाद इवोना ने पहल करते हुए शाम के सामने शादी करने की बात रखी। हालांकि, शाम पहले मना कर रहा था, लेकिन बाद में वह मान गया। हैरानी की बात ये है कि एक बेटी के बाप से शादी करने के लिए इवोना पौलेंड से भारत आ गई।

दोनों ने बीते 23 फरवरी को गांव के गुरुद्वारा में दोनों ने शादी कर ली है। आपको बता दें कि इवोना भी 18 साल के बेटे की मां है और उन्होंने शाम से शादी करने के लिए अपने पति को तलाक दिया है। इवोना के बेटे और शाम की बेटी को भी इस रिश्ते से कोई परेशानी नहीं है। वो दोनों खुश हैं। इवोना का कहना है कि वग 12 मार्च को पोलैंड वापस लौट जायेंगी और कुछ दिनों में शाम और उसकी बेटी को वहीं बुला लेंगी।

Back to top button